50 लाख रुपये रिश्वत देते पूर्व मंत्री रंगे हाथ गिरफ्तार : पूर्व मंत्री सूंदर शाम अरोड़ा ग्रिफ्तार

by

चंड़ीगढ़ विजिलेंस ब्यूरो की जांच का सामना कर रहे पूर्व कैबिनेट मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा को विजिलेंस टीम ने जीरकपुर से गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी मुताबिक पूर्व मंत्री अरोड़ा को वविजिलेंस के एआइजी को 50 लाख रुपये रिश्वत देते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। रिश्वत देते समय उनके साथ मौजूद उनके पीए मनी को भी गिरफ्तार किया गया है। विजिलेंस टीम ने पूर्व कैबिनेट मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा का पासपोर्ट भी जब्त कर लिया है। सूत्रों के मुताबिक नोट गिनने वाली छोटी मशीन भी मिली है।
अरोड़ा के पीए जीरकपुर के कास्मो माल से गिरफ्तार :
सुंंदर शाम अरोड़ा को गिरफ्तार करवाया उनका नाम एआईजी मनमोहन शर्मा है। अरोड़ा को विजिलेंस के डीएसपी अजय कपिला ने ट्रैप लगाकर गिरफ्तार किया। बताया जाता कि अरोड़ा ने अपने खिलाफ आय से अधिक मामले का केस खत्‍म कराने के लिए एक करोड़ रुपये में सौदा तय किया था और पहली किस्‍त के रूप में 50 लाख रुपये देने पहुंचे थे। अरोड़ा को जीरकपुर के कास्‍मो माल से गिरफ्तार किया गया है। उनके खिलाफ सेक्‍शन आठ के तहत कार्रवाई की गई है।

उलेखनीय है कि मनमोहन शर्मा होशियारपुर के कस्बा हरियाना के रहने वाले हैं। शर्मा के छोटे भाई भी पंजाब पुलिस में डीएसपी हैं। चूंकि मनमोहन शर्मा स्‍थानीय हैं, इसलिए अरोड़ा की उनके साथ अच्छी जान पहचान है। इसी वजह से अरोड़ा ने मनमोहन शर्मा से संपर्क साधा था । बातचीत करने के लिए 14 अक्टूबर को अरोड़ा चंडीगढ़ में मनमोहन शर्मा से मिले। इस दौरान उन्‍होंने आय से अधिक मामले में केस रफादफा करने के लिए एक करोड़ की आफर दी।

पचास लाख रुपये पहले और पचास लाख रुपये काम होने के बाद देने की बात हुई। अरोड़ा के जाने के बाद मनमोहन ने सारी जानकारी अपने अधिकारियों को दी। इसके बाद इसकी लिखित शिकायत की गई। फिर, प्लानिंग के अनुसार अरोड़ा को शनिवार को जीरकपुर बुलाया गया। इसके बाद एआइजी ने चीफ विजिलेंस को मामले की जानकारी दी।
अरोड़ा ने शनिवार शाम एआइजी मनमोहन कुमार को फोन कर कहा रिश्वत के पैसे लेकर आया हूं। डीजीपी अजय कपिला ने टीम बना कर कारवाई की। सारी कमान खुद मनमोहन कुमार ने संभाल रखी थी और जैसे ही अरोड़ा ने रिश्वत के 50 लाख दिए टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

जांच अधिकारी को की थी एक करोड़ रुपए की रिश्वत की पेशकश :
विजिलेंस ब्यूरो अरोड़ा के खिलाफ आय से अधिक मामले की जांच कर रही थी। इस मामले में उन्हें चंडीगढ़ दो बार पूछताछ के लिए बुलाया भी गया था। सूत्रों के मुताबिक अरोड़ा ने जांच को दबाने के लिए एक विजिलेंस के एआइजी से सौदेबाजी की। एक करोड़ में सौदा तय हुआ था तो पचास लाख रुपये में पेशगी के तौर पर देने तय हुए थे।
जिस अफसर ने रिश्वत लेने का सौदा किया उसी ने फंसाया:
इसके बाद एआइजी मनमाेहन शर्मा ने ट्रैप लगवाकर अरोड़ा को गिरफ्तार करवा दिया। बता दें कि अरोड़ा पूर्व की कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार में कैबिनेट मंत्री थे। कांग्रेस सरकार का तख्तापलट होने पर जब चरणजीत सिंह को मुख्यमंत्री बनाया गया था तो अरोड़ा का मंत्री पद से पत्ता कट गया था। इसी साल विधानसभा चुनाव अरोड़ा होशियारपुर विधानसभा से चुनाव हार गए थे। कुछ समय पहले अरोड़ा भाजपा में शामिल हुए थे।

विजीलेंस आईजी को की थी एक करोड़ रुपये की रिश्वत की पेशकश :
विजिलेंस ब्यूरो पंजाब के मुख्य निदेशक वरिंदर कुमार ने बताया कि इस संबंध में पूर्व मंत्री के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो के एआइजी मनमोहन शर्मा के बयान पर मामला दर्ज किया गया है। मनमोहन शर्मा के ब्यानों पर भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम की धारा 8 के तहत एफआइआर संख्या 19 दिनांक 15-10-2022 दर्ज किया है।

विजिलेंस ब्यूरो पंजाब के मुख्य निदेशक वीरेंदर कुमार ने कहा कि एआइजी मनमोहन शर्मा ने ब्यूरो से शिकायत की है कि अरोड़ा ने उनसे 14 अक्टूबर को मुलाकात की और उनके खिलाफ चल रही सतर्कता जांच में मदद के लिए एक करोड़ रुपये की पेशकश की। पूर्व मंत्री ने मनमोहन कुमार को अगले दिन 15 अक्टूबर को मौके पर ही 50 लाख रुपये देने और शेष राशि का भुगतान बाद में करने की बात कही। वीरेंदर कुमार ने कहा कि एआईजी ने इसकी जानकारी मुख्य निदेशक को दी, जिन्होंने अरोड़ा के खिलाफ रिश्वत का मामला दर्ज करने का आदेश दिया। अरोड़ा को रिश्वत देते हुए गिरफ्तार किया गया और उसके पास से 50 लाख रुपये बरामद किए गए। इस मामले की आगे की जांच जारी है।

कांग्रेस सरकार के कई मंत्री हो चुके गिरफ्तार : बता दें कि कांग्रेस के समय मंत्री रहे कई नेताओं को भ्रष्‍टाचार के आरोपों में गिरफ्तार किया जा चुका है। अभी कई पूर्व मंत्री विजिलेंस के रडार पर बताए जाते हैं। सु्ंंदर शाम अरोड़ा से पहले साधू सिंंह धर्मसात और भारत भूषण आशु को गिरफ्तार किया जा चुका है। सुंदर शाम अरोड़ा विजिलेंस के निशाने पर पिछले कुछ समय से थे।
उधर होशियारपुर में सुंदर शाम अरोड़ा की गिरफ्तारी की खबर पहुंची तो उनके समर्थकों में हड़कंप मच गया। हाेशियारपुर में अरोड़ा की कोठी पर सन्‍नाटा छाया हुआ है और वहां कोई भी इस मामले मेंं कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Shiromani Akali Dal Youth Leaders

Hoshiarpur/Mar 27/Daljeet Ajnoha : In a gesture of appreciation, youth leaders of the Shiromani Akali Dal (SAD), led by senior vice-president Randhir Singh Bharaj, visited the residence of the party’s newly appointed senior vice-president...
हिमाचल प्रदेश

दानेदार यूरिया उर्वरक की जगह इफको ने उतारा नैनो यूरिया, कम लागत में बढ़ेगी पैदावार

इफको ने किसानों के लिए किया वेबिनार का आयोजन, बताया कैसे काम करेगा नैनो फर्टिलाइजर ऊना: इफको हिमाचल प्रदेश द्वारा किसानों के लिए नैनो यूरिया के महत्व एवं उपयोग बारे आज एक वेबिनार आयोजित...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नरेंद्र मोदी ने भारत के संविधान को अपने माथे से लगाया

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) संसदीय दल की बैठक में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने भारत के संविधान को अपने माथे से लगाया। इसके बाद बैठक में वरिष्ठ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सिहोरपाई में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह : क्षेत्र के विकास के लिए शिक्षा व्यवस्था का बेहतर होना अति आवश्यक – विधायक संजय रत्न

ज्वालामुखी 26 दिसंबर:  विधानसभा क्षेत्र ज्वालामुखी के विधायक संजय रत्न ने कहा कि किसी भी क्षेत्र के विकास के लिए शिक्षा व्यवस्था का बेहतर होना अति आवश्यक है । उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र...
Translate »
error: Content is protected !!