50 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथों एसएमओ डॉ. कंवलजीत सिंह को विजिलेंस ब्यूरो ने किया काबू : ठेकेदार को नोटिस भेजकर कर रहा था परेशान

by

तरनतारन : विजिलेंस ब्यूरो ने सिविल अस्पताल तरनतारन में तैनात एसएमओ डॉ. कंवलजीत सिंह को 50 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू किया है। वह अस्पताल की कैंटीन के ठेकेदार से ठेका बढ़ाने के बदले यह पैसा ले रहा था। विजिलेंस ब्यूरो अमृतसर की टीम ने आरोपी पर भ्रष्टाचार रोको एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। कल आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा। वहीं, विजिलेंस को संदेह है कि आरोपी काफी शातिर है। वह अस्पताल से जुड़े अन्य कामों में भी खेल करता है। ऐसे में सारे मामले की पड़ताल की जाएगी।

एसएमओ डा. कंवलजीत सिंह सिविल अस्पताल में चल रही कैंटीन के ठेकेदार से साल 2024 का ठेका बढ़ाने के लिए 50 हजार रुपए की रकम की मांग कर रहा था। संबंधित ठेकेदार कई बार एसएमओको मिलकर विनती कर कर चुका था कि वह इतनी रकम अदा नहीं कर सकता है। लेकिन एसएमओ डॉ. कंवलजीत सिंह कैंटीन ठेकेदार को बार-बार नोटिस भेजकर परेशान कर रहा था।

विजिलेंस ने अब आरोपी एसएमओ की प्रॉपर्टी की भी पड़ताल करने का फैसला लिया है। विजिलेंस इस काम में अब राजस्व विभाग की मदद लेगी। साथ ही उसके बैंक खाते व अन्य चीजों को भी पड़ताल की जाएगी। ताकि सारी सच्चाई सामने लाई जा सके। इससे पहले रूपनगर में भी इस तरह का मामला आया था।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सर्वत दा भला चैरिटेबल ट्रस्ट ने भगवान बाल्मीक मंदिर में शौचालय बनाने के लिए 15 हजार रूपए का चैक दिया

तलवाड़ा(राकेश शर्मा) : सर्वत दा भला चैरिटेबल ट्रस्ट के संचालक डाक्टर एसपी सिंह ओवराय के द्वारा भगवान बाल्मीक मंदिर सैक्टर चार में शौचालय बनाने के लिए 15 हजार रूपए का चैक सर्वत दा भला...
article-image
पंजाब

1.5 करोड़ की लॉटरी जीतने वाला लापता : तलाश जारी

चंडीगढ़ : पंजाब सरकार द्वारा चलाई जा रही लॉटरी का पहला इनाम 1.5 करोड़ रुपये निकला है पर विनर अभी तक नहीं मिला है। सादिक में लॉटरी का काम करते राजू लॉटरी स्टॉल से किसी...
article-image
पंजाब

राजौरी से गिरफ्तार : यूट्यूबर के घर ग्रेनेड अटैक करने वाले को सेना के जवान ने ही दी थी ट्रेनिंग

जालंधर : जालंधर के एक यूट्यूबर के घर पर पिछले महीने हथगोला फेंकने की घटना के सिलसिले में सेना के एक जवान को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।...
Translate »
error: Content is protected !!