50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों सब इंस्पेक्टर ग्रिफ्तार

by

अमृतसर : पंजाब विजिलैंस ब्यूरो ने सोमवार को अमृतसर में पुलिस आयुक्त कार्यालय की आर्थिक अपराध शाखा में कार्यरत सब इंस्पेक्टर कुलवंत सिंह को 50,000 रुपये की रिश्वत के मामले में ग्रिफ्तार कर लिया।

विजीलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया कि उक्त मलसुब इंस्पेक्टर को सूरज मेहता निवासी गोपाल दास रोड, अमृतसर की तरफ से दर्ज करवाई शिकायत पर गिऱफ्तार किया गया है। शिकायतकर्ता ने विजीलेंस ब्यूरो के पास पहुँचकर बताया है कि उक्त सब इंस्पेक्टर उच्च न्यायालय से उसके पिता की गिऱफ्तारी पर अंतरिम रोक मिलने के बाद पुलिस जांच में शामिल होने और इस मुकदमे में नियमित ज़मानत लेने में मदद करने के बदले 50 हजार रुपये की रिश्वत माँग रहा है।

शिकायतकर्ता ने विजीलेंस ब्यूरो को बताया कि उक्त थानेदार उसके पिता द्वारा उनकी सांझा फर्म में पार्टनर के विरुद्ध दर्ज किये एक अलग मामले में मदद देने के नाम अधीन पहले एक लाख रुपये की रिश्वत ले चुका है।

प्रवक्ता ने बताया कि इस शिकायत की प्राथमिक जांच के बाद, अमृतसर रेंज से विजीलेंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया और सब इंस्पेक्टर कुलवंत सिंह को दो सरकारी गवाहों की हाज़री में शिकायतकर्ता से 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों काबू कर लिया। उन्होंने बताया कि उक्त दोषी पुलिस मुलाजिम के ख़ल़िफ विजीलेंस ब्यूरो के थाना अमृतसर रेंज में भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया है और इस मामले की आगे जांच जारी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कमिश्नर जालंधर डिविजन ने ई.आर.ओ-39 मुकेरियां के पोलिंग बूथों की सुपर चैकिंग की

होशियारपुर, 22 नवंबर: भारतीय निर्वाचन आयोग की ओर से जारी प्रोग्राम के अंतर्गत वोटर सूचियों के सरसरी संशोधन के कार्य की चैकिंग करने के लिए डिविजनल कमिश्नर-कम-रोल आब्जर्वर जालंधर डिविजन वी.के मीणा की ओर...
article-image
पंजाब

5 पिस्तौल सहित 2 हथियार तस्कर पकड़े : अमृतसर ने पाकिस्तान समर्थित हथियार तस्करी गिरोह का किया भंडाफोड़ : डीजीपी

अमृतसर : प्रदेश को अपराध से मुक्त करने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत काउंटर इंटेलिजेंस (सीआई), अमृतसर ने बड़ी सफलता हासिल की है। दरअसल सीआई टीम ने पाकिस्तान समर्थित अवैध हथियारों...
article-image
पंजाब

पे कमीशन की रिपोर्ट लागू न करने को लेकर मुलाजिम सगठनों ने प्रदर्शन करते हुए सरकार का पुतला फूंका।

गढ़शंकार – पंजाब सरकार द्वारा छेवे पे कमीशन की रिपोर्ट पर 2 जून की मीटिंग में विचार न करने व मुलजिम व पेंशनर्स की मांगो की अनदेखी करने, पे कमीशन के समय मे बढ़ोतरी...
article-image
पंजाब

मंत्रिमंडल में होगा फेरबदल जल्द , माझा के एक मंत्री की छुट्टी तय : मोहिंदर भगत को पद देने की तैयारी

चंडीगढ़  : पंजाब में मंत्रिमंडल में फेरबदल हो सकता है। इसके लिए तैयारियां शुरू हो गई। सरकार ने गवर्नर हाउस से समय भी मांग लिया है। जालंधर वेस्ट सीट से उपचुनाव प्रचार के दौरान...
Translate »
error: Content is protected !!