500 ग्राम हेरोइन बरामद : 7.6 फुट के कॉन्स्टेबल रहे जगदीप सिंह को दो साथियों सहित पुलिस ने तरनतारन से किया गिरफ्तार

by

तरनतारन : पंजाब पुलिस में 7.6 फुट के कॉन्स्टेबल रहे जगदीप सिंह को स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल ने तरनतारन से गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 500 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। अपनी कद काठी से जाना जाते जगदीप सिंह इंडिया गॉट टैलेंट शो में भी नजर आ चुका हैं। कुछ समय पहले ही पंजाब पुलिस में कॉन्स्टेबल के पद से इस्तीफा दे चुका है।
दो साथियों को भी किया गिरफ्तार : स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल की टीम ने जगदीप सिंह के साथ उसके दो साथियों को भी गिरफ्तार किया है। आरोपियों को अदालत में पेश किया जाना है। जिसके बाद इनका रिमांड लेकर इनसे पूछताछ की जाएगी। आरोपी अपनी गाड़ी पर पंजाब पुलिस का स्टीकर भी लगाकर घूमता था। फिलहाल स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल की टीम को सूचना मिली थी कि उक्त आरोपी हेरोइन का धंधा कर रहा है। इसी के आधार पर सेल ने तरनतारन में गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के साथ उसके दो अन्य साथी भी थे। टीम ने जब उनकी तलाशी ली तो उनके कब्जे से 500 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पता चला है कि आरोपी जगदीप सिंह कुछ दिनों में अमेरिका भी जाने वाला था। उल्लेखनीय है कि जगदीप सिंह अपनी कद काठी के कारण काफी चर्चा में रहता था। कुछ महीने पहले ही उसने पारिवारिक कार्य का हवाला देकर पंजाब पुलिस में कांस्टेबल के पद से इस्तीफा दे दिया था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

6 लोगों की मौत – कई घायल : मणिकर्ण में तेज हवा से गाड़ियों पर गिरा पेड़

रोहित जसवाल।  कुल्लू : हिमाचल प्रदेश में कुल्लू जिले के मणिकर्ण में भारी भूस्खलन से बड़ा हादसा हो गया है। रविवार को लैंडस्लाइड की वजह से गुरुद्वारा के पास पेड़ गिरने से उसकी चपेट...
article-image
पंजाब

सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट स्कीम तहत बने कूड़ा डंप लोगों के लिए परेशानी और बीमारियों का सबब

गढ़शंकर, 8 नवंबर: केंद्र सरकार द्वारा 15वें वित्त आयोग के तहत करोड़ों रुपये की लागत से गांवों में कूड़ा प्रबंधन के लिए बनाए गए कूड़ा डंप लोगों के लिए जी का जंजाल बन गए...
पंजाब

चब्बेवाल पुलिस ने दो लाख बीस हजार रुपये की ठगी करने के आरोप में अज्ञात पर केस दर्ज

चब्बेवाल – चब्बेवाल पुलिस ने रोशन लाल के बयान पर अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध दो लाख बीस हजार रुपये की ठगी करने के आरोप में केस दर्ज किया है। रोशन लाल पुत्र चनन राम...
पंजाब

चुनाव से 48 घंटे पहले भी किसी भी तरह के सर्वेक्षण या ओपिनियन पोल को दिखाने पर रहेगी पाबंदी

एग्जिट पोल पर रहेगी रोक: जिला चुनाव अधिकारी होशियारपुर, 02 फरवरी: डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी श्रीमती अपनीत रियात ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग की ओर से 10 फरवरी 2022 से 07 मार्च 2022...
Translate »
error: Content is protected !!