51 बैंक खातों से पांच करोड़ का शाह गैंग का लेन-देन : यूपीआई खातों का चिट्टा तस्करी में  इस्तेमाल करते थे तस्कर, ऑनलाइन बुकिंग के बाद नशा सप्लाई

by
एएम नाथ। शिमला :  नशे का रैकेट चलाने शाह गैंग के 51 बैंक खातों से पांच करोड़ की मनी ट्रेल का खुलासा हुआ है। उत्तरी भारत में चिट्टा तस्करी के रैकेट की जांच में खुलासा हुआ है कि शाह गैंग के तस्कर चिट्टा तस्करी के लिए यूपीआई खातों का इस्तेमाल करते थे। शिमला पुलिस ने शाह गैंग के 51 बैंक खाते फ्रीज किए हैं। उत्तरी भारत में नशे का रैकेट चलाने वाला शाह गैंग का मुख्य सरगना संदीप शाह सहित 26 तस्करों को शिमला पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शाह गैंग का मुख्य सरगना संदीप शाह पंजाब और हरियाणा में भी वांटेड था।
शाह गैंग के ड्रग तस्करों की मनी ट्रेल में चार से पांच करोड़ के लेन-देन का खुलासा हुआ है। शाह गैंग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉम्र्स और ऑनलाइन बुकिंग के माध्यम से ड्रग्स की सप्लाई चेन तैयार की थी। शिमला पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि चिट्टे के अधिकतर मामलों में पकड़े गए आरोपियों को शाह गैंग के मुख्य सरगना संदीप शाह के नेटवर्क से सप्लाई भेजी जाती थी। शिमला पुलिस आरोपी की मनी ट्रेल की जांच कर रही है। एसपी शिमला संजीव गांधी का कहना है कि शिमला पुलिस उन लोगों की जमानत रद्द करने के लिए आवेदन करेगी जो नारकोटिक्स अपराधों के तहत अपराध दोहरा रहे हैं। ये बार-बार अपराध करने वाले लोग जमानत पर बाहर आने पर
बड़े सुपर स्प्रेडर बन गए हैं। क्षेत्रीय अध्ययन और क्षेत्र में व्यावहारिक निहितार्थों सहित व्यापक जानकारी के साथ अदालतों में याचिकाएं दायर की जाएंगी। तथ्यों को पुष्ट करने के लिए एन-कॉर्ड बैठकों में चर्चा और मनोचिकित्सकों की रिपोर्ट भी शामिल की जाएंगी। शिमला पुलिस ने नशे के विरुद्ध मिशन क्लीन अभियान के तहत उत्तरी भारत में चिट्टे का रैकेट चला रहे शाह गैंग के नाम के बड़े ड्रग्स नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। शिमला पुलिस ने शाह गैंग के मुख्य सरगना सहित 26 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
जांच में पता चला है कि अपराध और अपराधियों के बीच समन्वय और सहसंबंध स्थापित करने के लिए एक समर्पित टीम द्वारा वित्तीय जांच की जा रही है। शिमला पुलिस की टीम ने साइबर सैल की मद्द से छह महीने की कड़ी मेहनत के बाद कोलकात्ता से शाह गैंग के मुख्य सरगना को पकड़ा है। शिमला पुलिस की टीम शाह गैंग मुख्य सरगना संदीप शाह को एयर लिफ्ट करके शिमला लाई है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

ताज रंधावा को जन्म दिन की हार्दिक शुभकामनाएं

युबा सिटी : सतलुज ब्यास टाइम्स की और से ताजविन्दर सिंह रंधावा को जन्म दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं और युबा सिटी की अहम शख्सियत उनकी माता नवनीत रंधावा को वधाई। Share     
article-image
पंजाब

कैबिनेट मंत्री जिंपा ने सुनी 435 लोगों की शिकायतें : हर योग्य लाभार्थी तक पहुंचाया जा रहा है सरकारी योजनाओं का लाभ: ब्रम शंकर जिंपा

संबंधित विभागों के अधिकारियों को शिकायतों का जल्द हल करने के दिए निर्देश होशियारपुर, 22 अक्टूबर: कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने आज अपने कार्यालय में लोगों की समस्याएं सुनते हुए संबंधित विभागों के...
article-image
पंजाब

Panic in Mahilpur and Kot

Fear has spread among residents of Mahilpur and Kot Fatuhi after a series of incidents over the past two days, including theft, motorcycle snatching, and gunfire. Police have assured people that the accused will...
article-image
पंजाब , समाचार

सिलेवस में शामिल करने संबंधी चैयरमेन ने सहमति प्रकट की : तीनों कृषि कानूनों खिलाफ इतिहासिक विजयी किसानी संघर्ष को : डीटीएफ

गढ़शंकर : पंजाब स्कूल शिक्षा र्बोड के चैयरमेन योगराज के साथ डैमोक्रेटिक टीचर्ज फ्रंट की विशेष मीटिंग विधार्थियों, शिक्षा व अध्यापकों की मागों को लेकर हुई। जिसमें डीटीएफ की और से डीटीएफ के प्रदेशाध्यक्ष...
Translate »
error: Content is protected !!