51.10 करोड़ रुपये की 15 परियोजनाओं के मुख्यमंत्री ने किए उद्घाटन व शिलान्यास

by

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज ज़िला शिमला के कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान धरेच तथा चियोग में 51.10 करोड़ रुपये की 15 विकास परियोजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास किये।
ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने 15.23 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाली फागू से धरेच सड़क, 7.85 करोड़ रुपये से बनने वाली धरेच से चटोग वाया मांडा सड़क, 4.81 करोड़ रुपये से निर्मित होने वाली डरन से जुब्बड़ सड़क, 1.50 करोड़ रुपये से बनने वाली खेती जुब्बड़ से खद्ररव सड़क, 2 करोड़ रुपये की फागु से सरिऊ सड़क, 2.70 करोड़ रुपये की बंगापानी से चडैल सड़क, 3 करोड़ रुपये से निर्मित होने वाली चियोग से जठाई सड़क, 2.50 करोड़ रुपये की धलेऊ से जनू नाला सड़क, 2.60 करोड़ रुपये से बनने वाली न्होग से कनेशी सड़क, 1 करोड़ रुपये की धलैऊ से धार सड़क, 2 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाली क्यानाला से सरोग सड़क, 90 लाख रुपये से बनने वाली चियोग बाजार से गांव मेहाना सड़क, 1 करोड़ रुपये से निर्मित होने वाली तलाई-देहना से गांव करयाल सड़क तथा 1.14 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले सामुदायिक केंद्र एवं पंचायत घर धरेच का शिलान्यास किया।
इसके अतिरिक्त, मुख्यमंत्री ने 2.85 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित चियोग बाईपास सड़क का उद्घाटन भी किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मणिमहेश यात्रा-2026 की तैयारियों का उपायुक्त ने किया निरीक्षण : यात्रा मार्ग पर छोटी पानी की बोतलों और नमकीन के छोटे पैकेटों की बिक्री पर रोक

पंजीकरण अनिवार्य, पर्यावरण संरक्षण में सहयोग की अपील एएम नाथ। चंबा (भरमौर) : श्री मणिमहेश यात्रा-2026 की तैयारियों का जायजा लेने के लिए उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल ने बुधवार को विभिन्न विभागों के अधिकारियों के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दिसंबर तक तैयार होगा पंजावर का हिमकोफेड कार्यालय एवं प्रशिक्षण केंद्र

चेयरमैन विक्रम शर्मा डिक्की ने किया निर्माण कार्य का निरीक्षण, लोनिवि को तेजी लाने के निर्देश रोहित जसवाल।  ऊना, 17 सितंबर. हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी उपभोक्ता संघ (हिमकोफेड) के चेयरमैन विक्रम शर्मा डिक्की ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लोक निर्माण मंत्री ने गानवी का दौरा कर लिया नुकसान का जायजा : गानवी में जल्द स्थापित होंगे 2 लकड़ी के पुल – विक्रमादित्य सिंह*

शिमला, 03 अगस्त – लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज रामपुर क्षेत्र के गानवी में अतिवृष्टि से हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि गानवीमें भारी बारिश से लगभग...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कृषि मंत्री ने कृषि प्रसार कार्यकर्ता एवं किसान विश्रामालय का किया लोकार्पण

शिमला 25 सितम्बर – कृषि मंत्री प्रोफेसर चंद्र कुमार ने आज शिमला स्थित बालूगंज में कृषि प्रसार कार्यकर्ता एवं किसान विश्रामालय का जीर्णोद्धार के उपरांत लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश...
Translate »
error: Content is protected !!