51 लाख घरों के बिल आएंगे जीरो : 1 जुलाई से मुफ्त बिजली गारंटी लागू

by

चंडीगढ़: 16 जुलाई :
मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई वाली आप सरकार ने अपने चुनाव वादे को पूरा करते हुए बिजली गारंटी का तोहफा एक जुलाई से लागू कर दिया है। अगस्त के बिल, जो कि सितम्बर के पहले सप्ताह ओगा, जिसमें पंजाबियों को 600 यूनिट बिजली माफ मिलेगी।
सी.एम. मान ने कहा कि 1 जुलाई से मुफ्त बिजली का वादा लागू हो गया है। जुलाई-अगस्त का बिल सितम्बर के पहले सप्ताह में आएगा। खुशखबरी है कि लगभग 51 लाख घरों को बिजली का बिल जीरो आएगा। उन्होंने कहा कि वह जो कहते हैं, उसे पूरा करते हैं।
बता दें कि सरकार द्वारा अनुसूचित जाति भाईचारे के अलावा स्वतंत्रता सेनानियों तथा उनके वारिसों (पोते-पोत्रियां तक) घरेलू उपभोक्ताओं के लिए एक किलोवाट मंजूरशुदा लोड की शर्त हटा दी गई है। अब उन्हें 600 यूनिट बिजली पूरी तरह निशुल्क है। अर्थात उन्हें इससे अधिक यूनिट होने पर सिर्फ इसी का बिल भरना पड़ेगा।
6 जुलाई को मंत्रिमंडल में हुए फैसले पर पंजाबियों को 600 यूनिट निशुल्क बिजली पर मुहर लगाई गई है। जनरल कैटागरी को 2 महीने में 600 यूनिट निशुल्क बिजली मिलेगी। यदि एक यूनिट से अधिक बिल हुआ तो पूरा बिल चुकाना पड़ेगा। यदि इनकम टैक्स भरा जाता है तो 600 यूनिट से अधिक बिजली खर्च होने पर पूरा बिल भरा जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

नव-विवाहिता ने फंदा लगाकर की आत्महत्या : ससुर पर लगा छेड़छाड़ का आरोप

अमृतसर । पंजाब के अमृतसर में सुल्तानविंड रोड स्थित मंदिर वाला बाजार में नव-विवाहिता ने अपने सास-ससुर व ननंद से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। लड़की ने कमरे में बंद हो फंदा लगा लिया।...
article-image
पंजाब

5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज : सरकारी जंगल में से खैर नामक लक्कड़ की अवैध कटाई

राकेश शर्मा । तलवाड़ा : कस्बे की पुलिस ने सरकारी जंगल में से खैर की लक्कड़ की अवैध कटाई करने पर 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी तलवाड़ा हरजिंदर सिंह...
article-image
पंजाब , समाचार

राघव चड्ढा की होगी गिरफ्तारी : अरविंद केजरीवाल के दावे पर सियासत गर्म

दिल्ली :दिल्ली के मुख्यमंत्री तथा आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आज सुबह मोदी सरकार पर उनकी पार्टी के राज्यसभा मैंबर राघव चड्ढा विरुद्ध मुकद्दमा चलाए जाने का अंदेशा व्यक्त...
Translate »
error: Content is protected !!