518 ग्राम हेरोइन और डिजीटल कंडे सहित युवक ग्रिफ्तार : आई 20 कार और एक मोबाइल भी कब्जे में पुलिस ने लिया

by

|गढ़शंकर। गढ़शंकर पुलिस ने एक युवक को 518 ग्राम हेरोइन और डिजीटल कंडे सहित ग्रिफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है। इसके इलावा आरोपी का आई 20 कार और एक मोबाइल भी कब्जे में ले लिया। यह जानकारी एसएचओ बलजिंदर सिंह ने देते हुए बताया कि एसएसपी सुरिंदर लांबां व एसपी इन्वेस्टीगेशन सरबजीत सिंह बाहिया बुरे ब्यक्तियों के खिलाफ कारवाई की हिदायतों मुताबिक और डीएसपी परमिंदर सिंह की हिदायत पर मैने पुलिस पार्टी के साथ गढ़शंकर नंगल रोड पर पुल नहर शाहपुर के निकट पुलिस पार्टी सहित नाका लगाया हुआ था। जिस पर एक तेज रफ्तार आई 20 कार नंबर पीबी -07 बीटी -2078 को रुकने का ईशारा किया तो चालक ने कार पीछे को टर्न कर भगाने की कोशिश की तो पुलिस कर्मचारियों के साथ कार रोक ली।
उन्हीनों ने बताया कि जब कार चालक से नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम आदर्श पुत्र नरोत्तम बताया। जिसके बाद आदर्श से कहा के आपकी गाड़ी में हमे कुछ गैरकानूनी वस्तू होने की आशंका है हमने तलाशी लेनी है। आपको अधिकार है कि अगर किसी मेजिस्ट्रेट साहिब या गजटिड अफसर से तलाशी करवाने चाहते हो तो उनका इंतज़ाम किया जा सकता है। जिसके चलते हमने डीएसपी परमिंदर सिंह से सम्पर्क कर उन्हें मौके की स्थिति की जानकारी दी। जिसके बाद डीएसपी परमिंदर सिंह मौके पर पहुंचे और उन्हीनों आरोपी आदर्श को अपनी पहचान बता कर उसकी कार की तलाशी ली तो डैशबोर्ड में से काले रंग के प्लास्टिक मोहाली का मिला। जिसमें से हेरोइन बरामद की और डिजीटल कंडा बरामद किया। जिसके बाद मैने अपनी तफ्शीशी किट में से कंडा निकाल कर लिफाफे का भार किया तो उसमे पड़ी हेरोइन 518 ग्राम निकली। उन्हीनो ने बताया कि आरोपी की आई 20 कार और एक मोबाइल भी कब्जे में ले लिया गया। पुलिस थाना गढ़शंकर में आरोपी आदर्श के खिलाफ 21,61 ,85 एनडीपीएस एक्ट तहत मामला दर्ज कर लिया गया। आरोपी आदर्श से पूछताछ की जा रही हैं कि कहां से खरीद कर लाया था और कहां वेचनी थी।
131 : एसएचओ बलजिंदर सिंह पकड़े गए आरोपी के बारे में जानकारी देते हुए ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में लेक्चरर भर्ती नियमों में बदलाव : 50% पद सीधी भर्ती और 50% पदोन्नति से भरेंगे

एसएमसी शिक्षकों के लिए 5% कोटा तय, पात्र शिक्षकों के नियमितीकरण का रास्ता खुला; तीन साल बाद ग्रुप-बी राजपत्रित श्रेणी में आएगा पद एएम नाथ।  शिमला। हिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग ने लेक्चरर (स्कूल-न्यू) के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बेसहारा पशुओं को आश्रय देने के लिए गौशाला के लिए दिए जाने वाली मदद को किसानों के लिए भी प्रदान करने पर सरकार कर रही विचार : प्रोफेसर चंद्र कुमार

रोहित भदसाली। कुल्लू 22 नवम्बर :  किसानों को आर्थिक तौर पर समृद्ध बनाने के लिए प्रदेश सरकार, बेसहारा पशुओं को आश्रय देने के लिए जो सहायता राशि गौशाला संचालकों प्रति पशु 700 प्रतिमाह के...
article-image
पंजाब

Lali Bajwa Expands District Urban

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/April 11 : In a significant move to strengthen the party organization, Shiromani Akali Dal’s district president, urban and senior vice-president Jatinder Singh Lali Bajwa has expanded the district-level urban organization. On this...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पंचायत समिति कण्डाघाट के परिणाम घोषित

एएम नाथ।  कण्डाघाट  : वार्ड नम्बर-1 छावशा से अंजनेश कुमारी को विजयी घोषित किया गया। इस वार्ड में अंजनेश कुमारी को 538, लीला देवी को 373, शकुन्तला को 295, सुनीता रोहाल करे 488 तथा...
Translate »
error: Content is protected !!