55 ग्राम हेरोइन सहित रोडवेज के तीन मुलाजिम गिरफ्तार : जालंधर डिपो का इंस्पेक्टर भी शामिल

by
पंजाब में सरकारी कर्मचारी नशा तस्करी मामले में गिरफ्तार हुए हैं। जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने पंजाब रोडवेज के तीन कर्मचारियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 55 ग्राम हेरोइन बरामद की है।
               पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस बस स्टैंड के पास चेकिंग कर रही थी, तभी उन्हें पासपोर्ट कार्यालय की तरफ से व्यक्ति हाथ में पॉलिथीन लिफाफा लेकर आता दिखाई दिया। शख्स पुलिस पार्टी को देखकर घबरा गया और उसने अपने हाथ में लिया पॉलिथीन लिफाफा सड़क किनारे फेंक दिया। इसके बाद वह तेजी से वापस मुड़ गया। पुलिस को शक हुआ तो उसे दबोच लिया। वहीं उसके द्वारा फेंके गए लिफाफे की जांच की गई तो उसमें से पांच ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
आरोपी की पहचान अजीत सिंह उर्फ राजू निवासी संजय गांधी नगर मक्खू फिरोजपुर हाल निवासी मोहल्ला अमरगढ़ बशीरपुरा रामामंडी जालंधर के तौर पर हुई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना डिवीजन नंबर 6 में केस दर्ज किया गया है।
                आरोपी अजीत सिंह पूछताछ में खुलासा किया कि नशा तस्करी में जालंधर रोडवेज डिपो में इंस्पेक्टर पद पर तैनात दीपक शर्मा भी शामिल है। दीपक शर्मा निवासी शहीद भगत सिंह नगर कॉलोनी जालंधर पंजाब रोडवेज डिपो जालंधर-2 में इंस्पेक्टर के पद पर तैनात है। उसके अलावा एक अन्य आरोपी कीरत सिंह निवासी सुल्तानविंड पुलिस स्टेशन दोबुर्जी जिला अमृतसर भी इस जघन्य अपराध में शामिल थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 50 ग्राम हेरोइन, 20 छोटे खाली प्लास्टिक लिफाफे और एक छोटी इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीन बरामद की गई है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड कर लिया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

चेयरमैन पंजाब एस.सी भूमि विकास व वित्त कार्पोरेशन ने जिले के 40 लाभार्थियों को 20.90 लाख रुपए के सौंपे कर्जे व सब्सिडी के मंजूरी पत्र

श्री गुरु तेग बहादुर जी के 400 वें प्रकाश पर्व को समर्पित अनुसूचित जाति के लाभार्थियों को एक करोड़ सब्सिडी जारी: मोहन लाल सूद प्रदेश में लाभार्थियों को स्व रोजगार स्थापित करने के लिए...
article-image
पंजाब

कुल्हाड़ी से काट कर भतीजे ने की ताया की हत्या : वारदात को अंजाम देकर फरार

फिरोजपुर : गांव मनियांवाला कुएं के पास धान के खेत में पानी को लेकर भतीजे ने कुल्हाड़ी से वार कर ताया की हत्या कर दी। आरोपी वारदात को अंजाम देकर वहां से फरार हो...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मैं तेरी जिंदगी खराब कर दूंगा…..रईसजादा थार से उतरा , लड़की के जड़े थप्पड़, सड़क पर धकेला

चंडीगढ़ : एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां थार सवार युवक पहले गाड़ी से उतरता है और लड़की को कई बार थप्पड़ मारता है. दोनों में गाली गलौज होने के बाद हाथापाई होती...
article-image
पंजाब

पंजाब में आम आदमी पार्टी ने भी किसी तरह के समझौते से इनकार : असम में भी अपनी राह अलग कर ली और उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया

दिल्ली :  अब इंडिया गठबंधन में नीतीश कुमार के द्वारा अपनी राह अलग करने के बाद फूट के कई संकेत मिलने लगे हैं। सबसे पहले ममता बनर्जी ने साफ कर दिया कि उनकी पार्टी...
Translate »
error: Content is protected !!