गढ़शंकर l पुलिस चौकी बीनेवाल की पुलिस ने एक युवक को 55 नशीली गोलियों सहित एक को ग्रिफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस चौकी बीनेवाल के इंचार्ज एएसआई ओंकार सिंह ने बताया कि एसएसपी होशियारपुर संदीप मलिक के दिशा निर्देशों, डीएसपी गढ़शंकर दलजीत सिंह खख की हिदायतों पर और एसएचओ गढ़शंकर गगनदीप सिंह सेखों की देखरेख में कल मैने पुलिस पार्टी के वाहनों की चेकिंग का अभियान शुरू किया हुआ था। इस दौरान गांव हरवां में जब गश्त कर रहे थे तो गांव हरवां की गली में देख कर एक युवक भागने लगा तो हमने उसे काबू कर लिया। उसकी पहचान हरनेक सिंह पुत्र अजीत सिंह निवासी हरवां के तौर पर हुई। उसके पास से 155 नशीली गोलियां को बरामद कर हरनेक सिंह को ग्रिफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट तहत मामला दर्ज कर लिया गया।
