गढ़शंकर। पुलिस चौकी बीनेवाल के इंचार्ज ओंकार सिंह की अगुआई में पुलिस ने एक युवक को 55 नशीली गोलियों सहित ग्रिफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट तहत मामला दर्ज कर लिया है। एएसआई ओंकार सिंह ने बताया की नशे के तस्करों पर काबू डालने के लिए एसएसपी होशियारपुर संदीप मलिक द्वारा दिए दिशा निर्देशों तहत डीएसपी गढ़शंकर दलजीत सिंह खख की हिदायतों पर एसएचओ गढ़शंकर गगनदीप सिंह सेखों की देखरेख में कल मैं पुलिस पार्टी के साथ झुंगियां से हैबोवाल की और गश्त कर रहे थे। मिनीं अस्पताल बीनेवाल के पास एक युवक काले रंग का लिफाफा लिए शक्की हालत में घूम रहा था और हमें देख कर वह भागने लगा तो उसे काबू कर लिया गया। उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से 55 गोलियां बरामद कर उससे ग्रिफ्तार कर लिया है। उक्त युवक के पहचान राजिंदर कुमार पुत्र जसविंदर सिंह निवासी टब्बा के तौर पर हुयी। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
133 : एएसआई बलवीर सिंह व अन्य पुलिस कर्मी पकड़े गए आरोपी के साथ।
133 : एएसआई बलवीर सिंह व अन्य पुलिस कर्मी पकड़े गए आरोपी के साथ।
