55 से अधिक भेड़-बकरियों की मौत :सोलन–सपाटू मार्ग पर आकाशीय बिजली का कहर

by

एएम नाथ। सोलन : सोलन जिले के सोलन–सपाटू मार्ग पर देवठी के पास आज तड़के एक बेहद दुखद प्राकृतिक हादसा सामने आया। सुबह करीब 3:45 बजे हल्की बारिश के दौरान अचानक आकाशीय बिजली गिरने से 55 से अधिक भेड़-बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य के घायल होने की सूचना है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसे के समय भेड़ पालक बारिश से बचाव के लिए टेंट लगाने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान अचानक बिजली गिर गई।
गनीमत यह रही कि मौके पर मौजूद भेड़ पालक बुद्धि सिंह, कुलदीप नेगी और विनोद नेगी सुरक्षित बच गए।
इस प्राकृतिक आपदा से किन्नौर जिले के भाबा क्षेत्र के रहने वाले विशाल नेगी, विनय सिंह, कृष्ण भगत और विनोद कुमार चौरा को भारी नुकसान हुआ है।
बताया जा रहा है कि इनके पास कुल करीब 650 भेड़-बकरियां थीं, जिनमें से 55 से अधिक की जान चली गई।
हादसे के बाद प्रभावित भेड़ पालकों ने प्रशासन और सरकार से तत्काल राहत व मुआवजे की मांग की है।
उनका कहना है कि पशुपालन ही उनकी आजिविका का मुख्य साधन है और इस नुकसान से वे गंभीर आर्थिक संकट में आ गए हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दिवाली के दिन बेटे ने मां का गला रेता : बेरहमी से कत्ल

चंडीगढ़ : सोमवार सुबह एक महिला की निर्मम हत्या का मामला सामने आया। आरोप है कि पीड़ित महिला के बेटे ने ही चाकू से गला रेत कर मां की हत्या कर दी और फरार...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

क्वांटम पेपर मिल सैला खुर्द द्वारा फैलाये जा रहे प्रदूषण का तीखा विरोध : पूर्व सांसद खन्ना की अध्यक्षता में सैला खुर्द संघर्ष कमेटी का एक प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से मिला

होशियारपुर / सैला खुर्द , 27 जून  : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना की अध्यक्षता में सैला खुर्द संघर्ष कमेटी का एक प्रतिनिधिमंडल  क्वांटम पेपर मिल सैला खुर्द द्वारा फैलाये जा रहे प्रदूषण के...
article-image
पंजाब

गैंगस्टरों और पुलिस के बीच मुठभेड़ : क्रॉस फायरिंग में 4 आरोपी घायल

तरनतारन :  वल्टोहा इलाके में पुलिस और गैंगस्टरों के बीच मुठभेड़ों हुई। जानकारी के अनुसार, वल्टोहा थाना पुलिस की टीम एक गैंगस्टर के दो साथियों के साथ हुई क्रॉस फायरिंग की जांच और कार्रवाई...
article-image
पंजाब

एसबीएस मॉडल हाईस्कूल सदरपुर का दसवीं और बाहरवीं का रिजल्ट रहा शानदार : अग्रणी रहे विधार्थियों को स्कूल की एमडी सुरिंदर कौर बैंस व प्रिंसिपल जसप्रीत कौर लड्डू खिला कर मूंह मीठा करवाया

गढ़शंकर : सीबीएसई द्वारा घोषित नतीजों में एसबीएस मॉडल हाईस्कूल सदरपुर का दसवीं और बाहरवीं का रिजल्ट हर साल की तरह इस बार भी शानदार रहा। यह जानकारी देते हुए प्रिंसिपल जसप्रीत कौर ने...
Translate »
error: Content is protected !!