57 नशीली गोलियां के साथ महिला सहित दो गिरफ्तार

by

गढ़शंकर : 4 जून : गढ़शंकर पुलिस ने नशा मुक्ति अभियान में दो मामलों में महिला सहित दो लोगों को 657 नशीली गोलियों के साथ गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना गढ़शंकर एसएचओ हरप्रेम सिंह ने बताया कि एसआई कुलदीप सिंह ने पुलिस कर्मियों के साथ नवाशहर रोड पर पुलिया पर नाकाबंदी की हुई थी इस दौरान देनोवाल गांव की और से पैदल आ रही महिला को रोककर पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम संदीप कौर पत्नी तरलोचन सिंह निवासी जल्लोवाल कलोनी थाना गढ़शंकर बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से 41 पत्तों में 410 नशीली गोलियां बरामद की गई उसने बताया कि वह यह नशीली गोलियां मोरावाली से खरीद कर लाई है। उन्होंने बताया कि दूसरे मामले में एएसआई ओंकार सिंह ने ललिया गांव के पास मोटरसाइकिल सवार युवक हरजस उर्फ मनी पुत्र मोहनलाल निवासी खानपुर गढ़शंकर को रोककर तलाशी ली गई तो उसके पास से एक लिफाफे में रखी 257 नशे की गोलियां बरामद हुई। सब इंस्पेक्टर हरप्रेम सिंह ने बताया कि दोनों के विरुद्ध 22-61-85 एनडीपीसी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि इनसे पूछताछ की जा रही है कि वह नशे की गोलियां कहाँ से खरीद कर लाते हैं और आगे किसे बिक्री करते हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

1.60 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले स्टेडियम का नींव पत्थर विधायक आदिया ने रखा

-400 मीटर का ट्रैक, बास्केटबाल, बालीबाल व बैडमिंटर कोर्ट के साथ बनेगा आधुनिक जिमनेजियम और बनेगा क्रिकेट ग्राउंड शामचौरासी- हलका शाचौरासी की चिंरलंबित मांग को पूका करते हुए युवाओं और बच्चों के लिए वरदान...
article-image
पंजाब

64 हजार को मिलेगा रोजगार : नये प्रोजेक्ट से पंजाब की अर्थव्यवस्था होगी मजबूत – पूर्व सांसद परनीत कौर

राजपुरा, 2 सितंबर :   केंद्रीय मंत्रिमंडल ने देश के 10 राज्यों में 12 नये औद्योगिक शहरों की स्थापना को मंजूरी दी थी। इन शहरों में पटियाला जिला का राजपुरा भी शामिल था। राजपुरा को...
पंजाब

होशियारपुर की सीमा के अंदर रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट क्रफयू : डा. शेना अग्रवाल

जिला मजिस्ट्रेट ने दिए जिले में नाइट क्रफयू लगाने के आदेश क्रफयू के दौरान इमरजेंसी मैडिकल सेवाओं व सामान ढोने वाले वाहनों को रहेगी छूट होशियारपुर:   जिला मजिस्ट्रेट होशियारपुर डा. शेना अग्रवाल ने जिले...
article-image
पंजाब

मेयर सुरिंदर कुमार ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज : नगर निगम होशियारपुर में श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

होशियारपुर, 15 अगस्त :   नगर निगम होशियारपुर में 77वां स्वतंत्रता दिवस बड़ी श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया। इस अति महत्वपूर्ण समारोह में नगर निगम के अलग-अलग अधिकारियों, कर्मचारियों व यूनियनों के प्रधानों...
Translate »
error: Content is protected !!