59वा ऑल इंडिया प्रिंसिंपल हरभजन सिंह फुटबाल टूर्नामेंट का शुभारंभ

by

माहिलपुर – प्रिंसिपल हरभजन सिंह सपोर्टिंग क्लब के प्रधान कुलवंत सिंह संघा द्वारा खालसा कालेज के प्रिं हरभजन सिंह की याद में कराए जा रहे ऑल इंडिया प्रिं हरभजन सिंह फुटबाल टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे ठेकेदार सुरिंदर सिंह राठा, पूर्वमंत्री सोहन सिंह ठंडल व कुलवंत सिंह संघा ने टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहे खिलाड़ियों को खेल भावना से खेल खेलने के लिए प्रेरित किया। पहला उदघाटन खेल मुकाबला कालेज वर्ग में डीएमएसए आनंदपुर साहिब व फुटबाल अकेडमी बद्दो के दरम्यान खेला गया। इस मुकाबले में डीएमएसए के खिलाड़ियों ने तीन गोल दागकर फुटबाल अकेडमी बद्दो को पराजित कर मुकाबले में जीत हासिल कर ली। दूसरा मुकाबला क्लब वर्ग की टीम दलबीर फुटबाल अकेडमी पटियाला व वाईएफसी माहिलपुर के खिलाड़ियों के बीच खेला गया इस मुकाबले को वाईएफसी माहिलपुर ने तीन गोल से दलबीर फुटबाल अकेडमी पटियाला को पराजित कर अपने नाम कर लिया। इस दौरान खालसा कालेज प्रिं डॉ जसपाल सिंह, डॉ परमप्रीत कैंडवाल, प्रिं जगमोहन सिंह, प्रिं परमिंदर सिंह, प्रिं रिकी मिन्हास, दलजीत सिंह बैंस, सेवक सिंह, शिविंदरजीत सिंह बैंस, सतपाल सिंह, विंग कमांडर हरदेव सिंह ढिल्लों, अर्जुनवार्ड गुरदेव सिंह गिल, हरिनंदन सिंह खाबड़ा, यशपाल, राधेश्याम, विजय बंबेली, मास्टर बनींदर सिंह, बलजिंदर मान, मास्टर अच्छर कुमार जोशी, कोच बंधना सिंह, राज कुमार भोला, प्रो जंग बहादुर शेखों, डॉ राजकुमार सहित भारी संख्या में खेलप्रेमी उपस्थित थे।
फ़ोटो : 59वे ऑल इंडिया प्रिं हरभजन सिंह टूर्नामेंट का उद्घाटन करते हुए मुख्य अतिथि ठेकेदार सुरिंदर सिंह राठा, पूर्वमंत्री सोहन सिंह ठंडल व क्लब के प्रधान कुलवंत सिंह संघा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

लाइटर, पन्नी व दस रुपये के नोट के साथ एक गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज

गढ़शंकर, 28 अगस्त : गढ़शंकर पुलिस ने लखप्रीत सिंह पुत्र सोहन सिंह निवासी गांव घागोंरोड़ा वाली थाना गढ़शंकर को लाइटर, पन्नी व दस रुपये के नोट के साथ गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मां-बेटा दिल्ली से 22 दिन में 400 किमी पैदल यात्रा कर मां चिंतपूर्णी के दरबार में दर्शन के लिए पहुंचे : जालंधर के एक श्रद्धालु ने माता रानी के चरण पादुका को करीब ढ़ाई किलो चांदी चांदी से सुसज्जित

ऊना : मां-बेटा दिल्ली से 22 दिन में 400 किमी पैदल यात्रा कर मां चिंतपूर्णी के दरबार में दर्शन के लिए पहुंचे। मंदिर पहुंचने पर पुजारी जीवन प्रकाश कालिया ने विधिवत रूप से पूजा...
article-image
पंजाब

नशे के खिलाफ जंग’ से लेकर विकास, शिक्षा और खेल तक – होशियारपुर विधायक ब्रह्म शंकर जिम्पा का विशेष साक्षात्कार

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : होशियारपुर विधायक ब्रह्म शंकर जिम्पा के साथ एक विशेष और विस्तारपूर्ण बातचीत में कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई – जिनमें पंजाब में चल रहे ‘नशे के खिलाफ युद्ध’ अभियान से...
article-image
पंजाब

विधायक जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने कंडी नहर जल्द शुरू करने की मांग की

मंत्री ब्रह्म शंकर जिम्पा ने कहा कि नहर में पानी जल्द आएगा गढ़शंकर : पंजाब सरकार के चालू बजट सत्र के दौरान गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र के विधायक जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गढ़शंकर विधानसभा...
Translate »
error: Content is protected !!