6 जून को लेकर दमदमी टकसाल प्रमुख का ऐलान : जत्थेदार को नहीं पढ़ने दिया जाएगा संदेश.

by

मृतसर। दमदमी टकसाल के प्रमुख संत हरनाम सिंह खालसा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया. दमदमी टकसाल मेहता में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी साझा की गई। इस मौके पर उन्होंने कहा कि शिरोमणि कमेटी द्वारा 6 जून को श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यक्रम में ज्ञानी कुलदीप सिंह गरगज को संदेश पढ़ने नहीं दिया जाएगा।

इसके लिए उन्हें खुद वहां जाना पड़ेगा, क्योंकि यह जत्थेदार न तो उन्हें और न ही सिख कौम को स्वीकार्य है।

हरनाम सिंह खालसा ने कहा कि ऐसे जत्थेदार को किसी को सजा देने या आदेश जारी करने का कोई अधिकार नहीं है. उनकी ताजपोशी रात के अंधेरे में हुई है. ऐसे फैसलों से शिरोमणि कमेटी सिख कौम को टकराव की ओर ले जा रही है. हालांकि शिरोमणि कमेटी का काम कौम के विभिन्न पहलुओं को संभालना है, लेकिन इसके तहत लिए गए ऐसे फैसलों के विरोध में हम खड़े होंगे।

उन्होंने कहा, ‘दूसरी बात, शिरोमणि कमेटी और शिरोमणि अकाली दल दोनों एक ही जमात हैं. हम 11 जून को गांव बादलके में पहुंचकर धरना देंगे और शिरोमणि अकाली दल व शिरोमणि कमेटी की गलत नीतियों का विरोध करेंगे।

इसके अलावा, जो जत्थेदार कौम को स्वीकार्य नहीं है, उसे फैसले लेने का कोई अधिकार नहीं है. उन्होंने हमेशा सिख मर्यादा और परंपरा के पक्ष में आवाज उठाई है और आगे भी उठाते रहेंगे. पंथ हितैषी फैसलों के समर्थन में वे हमेशा खड़े हैं, क्योंकि दमदमी टकसाल हमेशा कौम को एकजुट करने और पंथ हितैषी कार्यों में अग्रणी रही है. शिरोमणि कमेटी पंथक जमातों को एकजुट करके नहीं चल रही है।

जत्थेदार की नियुक्ति को लेकर उन्होंने कहा कि जत्थेदार साहिबान की नियुक्ति पूर्ण विधि-विधान के साथ होती है, लेकिन ज्ञानी गरगज की नियुक्ति रात के अंधेरे में, मर्यादा और सिद्धांतों के खिलाफ हुई है. कौम उन्हें जत्थेदार के रूप में स्वीकार नहीं करती. इसलिए हम 6 जून को श्री अकाल तख्त साहिब पर ज्ञानी कुलदीप सिंह गरगज को संदेश पढ़ने नहीं देंगे।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

क्या हुया सस्ता, क्या हुया महंगा….0% से 40% तक GST महाबोनस में कौन सी चीज कहां?… पूरी ल‍िस्‍ट

नई दिल्‍ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को जीएसटी दरों में भारी कटौती का ऐलान किया। यह कटौती 22 सितंबर से लागू हो रही है। जीएसटी में बदलाव से कई चीजों पर टैक्स...
article-image
पंजाब

उन राज्यों के नाम, जहां चुनाव आ रहा-बिहार, बिहार बिहार और फिर असम का नाम आया : हरसिमरत कौर बादल

नई दिल्ली।  बजट 2025 में बिहार के लिए कई घोषणाएं होने पर और अन्य राज्यों का जिक्र न होने पर शिरोमणि अकाली दल सांसद हरसिमरत कौर बादल ने सवाल उठाए हैं। हरसिमरत कौर ने...
article-image
पंजाब

26 जनवरी को मोहाली में रोष मार्च : गुरु ग्रंथ की बेअदबी मामलों में इंसाफ और बंदी सिखों की रिहाई के लिए

मोहाली : मोहाली में 26 जनवरी को रोष मार्च निकालने की तैयारी चल रही है। चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर वाईपीएस चौक के पास पक्का धरना लगाए बैठे सिख प्रदर्शनकारी 26 जनवरी को रोष मार्च निकालेंगे।...
Translate »
error: Content is protected !!