6 माह में तैयार होगा पीजीआई अस्पताल का डिजाइन, अगस्त तक नियुक्त होगा आर्किटेक्ट- डीसी

by

ऊना – 450 करोड़ रुपए की लागत से प्रस्तावित पीजीआई अस्पताल ऊना के निर्माण के संबंध में आज उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने पीजीआई तथा एचआईटीईएस कंपनी के अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की। इस संबंध में उपायुक्त ने कहा कि अस्पताल के निर्माण के लिए अगस्त माह तक आर्किटेक्ट की नियुक्ति हो जाएगी, जो पीजीआई अस्पताल का डिजाइन तैयार करेगी। एचआईटीईएस कंपनी एक सप्ताह के भीतर आर्किटेक्ट की नियुक्ति के लिए टेंडर आमंत्रित करेगी तथा कंपनी ने 6 माह के भीतर पीजीआई अस्पताल का डिजाइन तैयार करने की प्रतिबद्धता जाहिर की है।
राघव शर्मा ने कहा कि ऊना में पीजीआई सेटेलाइट अस्पताल पर 450 करोड़ रूपए खर्च किए जाएंगे, जिसमें 120 करोड़ रूपए से अत्याधुनिक मेडिकल उपकरण स्थापित किए जाएंगे, ताकि मरीजों को पीजीआई चंडीगढ़ के स्तर की चिकित्सा सुविधाएं ऊना में प्राप्त हो सकें।
जिलाधीश ने कहा कि राज्य व केन्द्र सरकार के संयुक्त सहयोग से निर्माणाधीन पीजीआई सेटेलाइट अस्पताल चिकित्सीय सेवाओं की दृष्टि से ऊना जिला के लिए एक महत्वपूर्ण प्रोजैक्ट है। जिला प्रशासन ऊना पीजीआई चंडीगढ़ के प्रबंधन के साथ लगातार संपर्क में है तथा लगातार समन्वय स्थापित कर पीजीआई अस्पताल के निर्माण के लिए प्रयासरत है।
-0-
#HimachalPradesh #Una

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मंडी में रिश्तों का कत्ल : शराब के नशे में बेटे ने मां की ली जान, आरोपी गिरफ्तार

राज्य सचिवालय कर्मी की हत्या से सनसनी, बेटे पर लगा मां की हत्या का आरोप एएम नाथ। मंडी :  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सुंदरनगर उपमंडल के जयदेवी क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दून में 125 किलोग्राम डायनामाइट बरामद : 3 ​गिरफ्तार

देहरादून, 11 जुलाई : जनपद के थाना त्यूणी पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान के दौरान शुक्रवार को एक कार से 125 किलोग्राम डायनामाइट सहित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।राज्य में पंचायत चुनाव को देखते...
हिमाचल प्रदेश

नगर निगम वार्डों के पुनर्सीमांकन हेतु प्राप्त दावे एवं आपत्तियों की सुनवाई 19 फरवरी को बचत भवन शिमला में वार्डवार

शिमला, 17 फरवरी : अतिरिक्त उपायुक्त शिमला शिवम प्रताप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम शिमला में वार्डों के पुनर्सीमांकन हेतु 17 फरवरी, 2022 को सायं 5 बजे तक दावे एवं...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

प्रदेश में भांग की खेती को क़ानूनी तौर पर वैद्य करने की तैयारी में सरकार : कैंसर, मिर्गी, पुराने दर्द में भी प्रभावी, पुराने दर्द में प्रभावी है कैनाबाइडियल : राजस्व मंत्री जगत नेगी

शिमला : सरकार ने प्रदेश में भांग की खेती को क़ानूनी तौर पर वैद्य करने की तैयारी कर ली है। सरकार द्वारा गठित कमेटी ने इसे लेकर शुक्रवार को सदन में अपनी रिपोर्ट पेश...
Translate »
error: Content is protected !!