पार्टी के प्रत्याशी के खिलाफ काम किया तो 6 साल से पार्टी के लिए होगे बाहर : कश्यप

by

शिमला : केंद्रीय नेतृत्व से बातचीत के उपरांत फैसला लिया गया है कि पार्टी में किसी भी हालत अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।  हिमाचल प्रदेश के भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने कहा उन्होंने कहा  कि कि यदि पार्टी का कोई भी कार्यकर्ता या पदाधिकारी विधानसभा चुनाव में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के विरुद्ध निर्दलीय चुनाव लड़ता है या पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। भाजपा एक अनुशासित राजनीतिक दल है और ऐसे में किसी भी स्तर पर अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं होगी।   उन्होंने कहा कि पार्टी का किसी भी स्तर का नेता, पदाधिकारी या कार्यकर्ता क्यों न हो, यदि चुनावों में अनुशासनहीनता करते हुए पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ काम करता है तो उसे 6 साल से पूर्व उसे किसी भी परिस्थिति में पार्टी में वापस नहीं लिया जाएगा और न ही पार्टी उसके नाम पर 6 साल तक विचार करेगी। इसलिए सभी कार्यकर्ता पुरी एकजुटता के साथ पार्टी प्रत्याशियों के लिए काम करें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

लाहौल पहुंचे नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, आपदा प्रभावितों से मिलकर बांटा दु:ख-दर्द…लाहौल घाटी के लोग मुश्किल में, आपदा से सरकार बेखबर : जयराम ठाकुर

सड़कें बंद होने से सड़ गईं सब्जियां, महामारी के संभावित खतरे से जूझ रहे घाटी के लोग आज सरकार मदद नहीं कर रही तो कागज संभाल कर रहे, भाजपा सरकार मदद का रास्ता निकालेगी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंडी को 136.25 करोड़ की 21 विकास परियोजनाओं की सौगात : बल्ह, नाचन, मंडी सदर और करसोग क्षेत्रों में विकास कार्यों को मिली गति

सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा और पंचायत सुविधाओं से जुड़ी परियोजनाएं शामिल एएम नाथ। मंडी :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शनिवार को मंडी जिले के एक दिवसीय दौरे के दौरान बल्ह क्षेत्र के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिक्षा सचिव हि प्र राकेश कंवर (भाप्रसे) 20 नवंबर को जिला चंबा के प्रवास पर

एएम नाथ। चम्बा :  हिमाचल प्रदेश सरकार के शिक्षा सचिव, श्री राकेश कंवर, (भाप्रसे) 20 नवंबर 2025 को जिला चंबा के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे जिला के सभी सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूलों,...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में हुए शामिल : श्री राधाकृष्ण मंदिर कोटला कलां के सौंदर्यकरण के लिए 10 लाख रुपये देने की घोषणा

रोहित भदसाली। ऊना, 28 अगस्त. उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन उपलक्ष्य में ऊना के श्री राधाकृष्ण मंदिर, कोटला कलां में आयोजित महोत्सव में भाग लिया। मंगलवार देर सायं मंदिर पहुंचकर उन्होंने...
Translate »
error: Content is protected !!