6 व 7 मई, 2025 को जिला भाषा अधिकारी कार्यालय रंगमहल में होगी जिला चम्बा के कलाकारों की ग्रेडिंग प्रक्रिया

by
एएम नाथ। चम्बा :  जिला भाषा अधिकारी चम्बा तुकेश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि गायन, वादन, नृत्य आदि कलाओं से संबंध रखने वाले जिला चम्बा के कलाकारों को श्रेणीबद्ध किया जाएगा । जिनके ग्रेडिंग की प्रक्रिया 6 और 7 मई, 2025 को प्रातः 11 बजे से जिला भाषा अधिकारी कार्यालय रंगमहल में आयोजित की जाएगी। 6 मई, 2025 को उपमंडल भरमौर, भटियात, सलूणी, चुराह तथा 7 मई, 2025 को चम्बा, डलहौजी, पांगी के कलाकारों की ग्रेडिंग की जाएगी l इस चयन प्रक्रिया का मुख्य उद्देश्य कलाकारों को मंच प्रदान करना है तथा ग्रेडिंग के माध्यम से पारदर्शिता लाना है।
उन्होंने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय, राज्य व जिला स्तरीय मेलो व उत्सवों में भाग लेने वाले कलाकारों के उचित वर्गीकरण और उन्हें श्रेणीबद्ध करने के लिए यह चयन प्रक्रिया आयोजित की जा रही है। चयनित कलाकारों को उनके प्रदर्शन के आधार पर श्रेणीबद्ध किया जाएगा और उन्हें विभिन्न मेलों व सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने का अवसर मिलेगा।
उन्होंने बताया कि जिन कलाकारों ने राज्य स्तरीय के मेलों में प्राइम टाईम में 07 बार, राष्ट्रीय स्तर पर 05 बार और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर तीन बार प्रस्तुति दी है और प्रमुख टी.वी लाईव शो में विजेता या उप-विजेता रहे हैं को (A+) श्रेणी में शामिल किया जाएगा। जिन कलाकारों ने हिमाचल यूथ फैस्टिवल में विजेता या उप-विजेता का स्थान प्राप्त किया है और ऐसे म्यूज़िकल ग्रूप जिन्होंने राष्ट्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर तीन बार भाग लिया है को (A) श्रेणी में शामिल किया जाएगा।
इसके अलावा जिन कलाकारों को रेडियो, दूरदर्शन या किसी अन्य सरकारी मान्यता प्राप्त संस्थान या विभाग से चयन प्रक्रिया में श्रेणीबद्ध किया गया है उन्हें इस चयन प्रक्रिया में भाग लेने की आवश्यकता नहीं है परंतु उन्हें मेला समिति से सहभागिता प्रमाण पत्र या श्रेणी प्रमाण पत्र की छायाप्रति जिला भाषा अधिकारी कार्यालय चम्बा में जमा करवानी होगी।
जिला चम्बा के जिन कलाकारों ने विभाग में पंजीकरण करवा लिया है उनकी ग्रेडिंग 6 और 7 मई, 2025 को जिला भाषा अधिकारी कार्यालय रंगमहल चम्बा में होगी।
चयन प्रक्रिया वाले दिन पंजीकरण करवाने के लिए आवेदक कर्ता को दो पासपोर्ट साईज फोटो तथा आधार कार्ड साथ लाना अनिवार्य होगा तथा किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता प्रदान नहीं किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नम्बर 01899222752 अथवा 9817575279 पर सम्पर्क कर सकते हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल के विकास को नई रफ्तार देगा मोदी सरकार का बजट :श्रवण चंदेल

बी.बी.एन, 8 फरवरी (तारा) : केंद्र सरकार द्वारा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के नेतृत्व में संसद में प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026–27 को जिला प्रवक्ता भाजपा श्रवण चंदेल ने विकसित भारत के संकल्प को मजबूती...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

मेडिकल कॉलेजों में 500 करोड़ से अत्याधुनिक मशीनें लगाएगी सरकार……300 मेडिकल ऑफिसर, 200 स्पेशलिस्ट और 150 सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की होगी भर्ती सुक्खू

हमीरपुर में इसी सत्र से शुरू होगा अलाइड हेल्थ सर्विसेज कॉलेज एएम नाथ।  हमीरपुर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार राज्य के सभी मेडिकल कॉलेजों में अत्याधुनिक स्वास्थ्य एवं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

घुमारवीं में हर वार्ड में ओवरहैड पेयजल टैंक के निर्माण के लिए 20 करोड़ रुपये स्वीकृत – राजिन्द्र गर्ग

2.40 करोड़ से निर्मित होगी घुमारवीं पुराना पुल से मेला मैदान तक की सम्पर्क सड़क बिलासपुर : – खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजिन्द्र गर्ग ने आज घुमारवीं में 1 करोड़ 20...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने छोटी काशी की होली के साथ पूरा किया अपने 28 वर्षों का राजनीतिक सफर

28 वर्ष पहले आज ही के दिन हिमाचल प्रदेश की विधानसभा में पहुंचे थे जयराम ठाकुर मंडी में होली मनाते ही ताजा हुई पुरानी यादें कहा, कॉलेज के समय गली-गली जाकर खेलते थे होली,...
Translate »
error: Content is protected !!