6 व 7 सितंबर को होगा ब्लाक स्तरीय मुकाबलों का दूसरा चरण : एथलेटिक्स, वालीबाल, कबड्डी सर्कल व नेशनल स्टाइल, फुटबाल व खो-खो के खेल मुकाबले जा रहे करवाए

by

होशियारपुर, 04 सितंबर  :  खेडां वतन पंजाब दियां-2024 ब्लाक स्तरीय खेल के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने जमकर मैदान में पसीना बहाया। ब्लाक स्तरीय मुकाबलों के पहले चरण में जिले के ब्लाक तलवाड़ा, मुकेरियां, टांडा, होशियारपुर-2 व गढ़शंकर के खेल मुकाबले करवाए जा रहे हैं। जानकारी देते हुए जिला खेल अधिकारी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि इन ब्लाक स्तरीय खेल मुकाबलों में एथलेटिक्स, वालीबाल, कबड्डी सर्कल व नेशनल स्टाइल, फुटबाल व खो-खो के खेल मुकाबले करवाए जा रहे हैं।

       ब्लाक तलवाड़ा में फुटबाल अंडर-21 लड़कों में तलवाड़ा पहले स्थान पर रहा। कबड्डी नेशनल स्टाइल अंडर-14 लड़कियों में सरकारी कन्या हाई स्कूल पहले स्थान पर, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल रामगढ़ सीकरी दूसरे स्थान पर रहा। एथलेटिक्स के 200 मीटर लड़कियों के मुकाबले में सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल पलाहड़ की पायल पहले व रिद्धि मिन्हास दूसरे स्थान पर रही।

       ब्लाक गढ़शंकर में कबड्डी सर्कल अंडर-21 लड़कों के मुकाबलों में पारोवाल पहले स्थान पर रहा। अंडर-17 कबड्डी नेशनल में सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल फतेहपुर पहले स्थान, शेखोवाल क्लब दूसरे व मानव पब्लिक स्कूल तीसरे स्थान पर रहा। अंडर-17 लड़कियों के खो-खो मुकाबले में एस.बी.एस सदरपुर की टीम विजेता रही।

       ब्लाक होशियारपुर-2 के अंडर-14 लड़कों के फुटबाल मुकाबलों में सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बोहन पहले, संत कबीर पब्लिक स्कूल दूसरे स्थान पर रही। इसी तरह वालीबाल टीम के अंडर-14 व अंडर-17 लड़कियों के मुकाबलों में रयात बाहरा इंटरनेशनल स्कूल पहले स्थान पर रहा। लड़कों के एथलेटिक्स 800 मीटर में जोगिंदरपाल पहले, गुरमेल दूसरे स्थान पर रहा। लड़कों की 60 मीटर दौड़ में अरुण कैथवार पहले व विनोद दूसरे स्थान पर रहा।

ब्लाक मुकेरियां में अंडर-21 लड़कियों की 1500 मीटर दौड़ में रोजी पहले व डिंपल दूसरे स्थान पर रही। इसी तरह अंडर-21 लड़कों की 200 मीटर दौड़ में राजवीर सिंह पहले, विनायक दूसरे व दक्ष कुमार तीसरे स्थान पर रहा।

ब्लाक टांडा फुटबाल अंडर-14, 17 व 21 लड़कों में सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल खुड्डा पहले स्थान पर रही। जिला खेल अधिकारी ने बताया कि खेडां वतन पंजाब दीयां-2024 ब्लाक स्तरीय मुकाबलों का दूसरा पढ़ाव 6 सितंबर से सात सितंबर तक चलेगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सुरक्षा गार्डों, सुपरवाईजरों के  लिए होगी स्क्रीनिंग : पूर्व सैनिकों के लिए 11 दिसम्बर से 22 दिसम्बर तक जिलावार होगी  स्क्रीनिंग प्रक्रिया

अधिक जानकारी के लिए यहां करें संपर्क https://hpexservicemen.org चंबा, 8  दिसंबर : सचिव हि०प्र० पूर्व सैनिक निगम हमीरपुर  दीप्ति  मंढोत्रा  ने बताया कि पूर्व सैनिकों को विभिन्न विभागों, बोर्डों, संस्थाओं, एवं केन्द्रीय व राज्य सरकार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

MLA किशोरी लाल ने नवाजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अवैरी के होनहार

एएम नाथ।  बैजनाथ, 22 नवम्बर: – बैजनाथ के विधायक किशोर लाल ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अवैरी में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। वार्षिक उत्सव का शुभारंभ...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हल्का चब्बेवाल के गांवों की बिजली बहाली को लेकर विधायक डॉ. इशांक द्वारा पावरकॉम अधिकारियों संग आपात बैठक

ज़रूरत पड़ी तो अपनी तनख्वाह से पैसे खर्च कर हलके के लोगों की समस्याएं हल करूंगा: डॉ. इशांक होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : हल्का चब्बेवाल के सभी पावरकॉम अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ-साथ विभिन्न गांवों के सरपंचों,...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कोई एक गाल पर थप्पड़ मारे तो भारत दूसरा गाल आगे करने के मूड में नहीं : विदेश मंत्री की टिप्पणी सेना के वाहनों पर आतंकवादियों द्वारा घात लगाकर किए गए हमले में चार सैनिकों की मौत के बाद आई

नई दिल्ली :  विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शनिवार को कहा कि सीमा पार आतंकवाद का मुकाबला करते समय भारत दूसरा गाल आगे करने के मूड में नहीं है। जयशंकर ने यह भी कहा...
Translate »
error: Content is protected !!