6 श्रेणियों में बांटे हिमाचल के सभी 135 थाने…. जानें- किन थानों को मिलता है ए प्लस कैटगरी

by
एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के सभी 135 पुलिस थानों को छह श्रेणियों में वर्गीकृत करने का फैसला लिया है. जनसंख्या, भौगोलिक क्षेत्र, आपराधिक गतिविधियां, वीआईपी मूवमेंट, यातायात व्यवस्था, अंतरराज्यीय सीमाएं और पर्यटकों की आमद को ध्यान में रखते हुए पुलिस थानों का वर्गीकरण करने का फैसला लिया गया है।
इसके साथ ही पुलिसकर्मियों की संख्या को ध्यान में रखते हुए भी पुलिस थानों का वर्गीकरण निर्धारित किया गया है. इस संबंध में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने निर्देश दिए थे.
छह श्रेणियों में बांटे गए हैं पुलिस थाने
हिमाचल प्रदेश में पुलिस थानों को वार्षिक अपराध पंजीकरण (Annual Crime Registration) की संख्या के आधार पर ए प्लस से ई कुल छह श्रेणियों में बांटा गया है.
किसे मिला ए प्लस श्रेणी?
हर साल 250 से ज्यादा मामले दर्ज करने वाले थानों को ए प्लस की श्रेणी में रखा गया है और प्रदेश में इस प्रकार के 15 थानों की पहचान की गई है. इसके अलावा ए श्रेणी में पांच, बी में श्रेणी 25, सी श्रेणी में 47, डी में 28 और ई श्रेणी में 15 पुलिस थाने चिन्हित किए गए हैं।
ए प्लस श्रेणी के थानों में 70 जवानों की तैनाती जरूरी
हिमाचल प्रदेश में ए प्लस श्रेणी के थानों में कम से कम 70, ए श्रेणी में 65, बी श्रेणी में 48, सी श्रेणी में 37, डी श्रेणी में 25 और ई श्रेणी में 19 पुलिस कर्मी तैनात होंगे. हर थाने में जांच अधिकारियों की संख्या एफआईआर फ्रीक्वेंसी के आधार पर तय की जाएगी.
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि थानों का वर्गीकरण करने से कानून-व्यवस्था में सुधार होगा. इसका सीधा फ़ायदा राज्य की जनता को मिलेगा. इससे अपराधों पर नियंत्रण करने में भी मदद मिलेगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

छलका दर्द जय राम ठाकुर का … सुक्खू सरकार पर लगा दिए गंभीर आरोप

एएम नाथ । मंडी : आपदा से सबसे ज्यादा मंडी जिला प्रभावित हुआ है। मंडी का सराज क्षेत्र तो पूरी तरह तबाह हो गया है, जिसको पैरों पर खड़ा होने में सालों लग जाएंगे।लेकिन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बाल विवाह के विरोध की आईटीआई हमीरपुर में ली शपथ

हमीरपुर 27 नवंबर। महिला एवं बाल विकास विभाग ने बुधवार को आईटीआई हमीरपुर में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत एक जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम के दौरान विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सीएम सुखू ने हिमाचल के लिए बीबीएमबी परियोजनाओं से 12% मुफ्त बिजली मांगी

एएम नाथ । शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर हिमाचल प्रदेश को भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) की सभी परियोजनाओं से 12 प्रतिशत मुफ्त बिजली देने का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

9,042 करोड़ की राशि मांगी सीएम सुक्खू ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर : आपदा पश्चात आवश्यकता आकलन  के तहत

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर 2023-24 के लिए आपदा पश्चात आवश्यकता आकलन  के तहत 9,042 करोड़ रुपये जारी करने...
Translate »
error: Content is protected !!