6 आरोपियों को हथियारों सहित किया गिरफ्तार : 9 पिस्तौल, 10 मैगजीन और 35 गोलियां, 15000 ड्रग मनी और 1.50 ग्राम हेरोइन बरामद

by

गुरदासपुर  :   अंतरराज्यीय हथियार और नशीली दवाओं की तस्करी रैकेट का गुरदासपुर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने 6 वांछित अपराधियों को गिरफ्तार किया है और 9 पिस्तौल, 10 मैगजीन और 35 गोलियां भी बरामद की हैं। पुलिस ने 15000 ड्रग मनी और 1.50 ग्राम हेरोइन भी बरामद की है।

गुरदासपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए एसएसपी गुरदासपुर हरीश कुमार दायमा ने बताया कि डीएसपी आदित्य वारियर की अध्यक्षता में बनाई गई टीम ने दीनानगर के पास शुगर मिल पनियांड़ के पास लगाए गए हाईटेक नाके से पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही के बाद ही एक महिला समेत 6 आरोपियों को गिरफतार किया गया है, जिनके पास से 9 पिस्टल, 10 मैगजीन, 35 जिंदा रौंद,1.50 ग्राम हीरोइन और 15000 रुपए ड्रग मनी बरामद की है।

उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपियो ने महाराष्ट्र से यह हथियार मंगवाए थे और इनका जेल में बंद किसी गैंगस्टर के साथ झगड़ा चल रहा था, जिसके चलते उन्होंने यह नजायज हथियार मंगवाए थे और यह लोग हथियार आगे बेचने का भी काम करते थे। उन्होंने बताया कि महिला को छोड़कर पकड़े गए पांच आरोपियों के खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और इनमें से मेहताब सिंह और कमलजीत सिंह बाप-बेटा है, जिनको इस मामले में नामजद किया गया है। उन्होंने कहा कि इन सभी को माननीय अदालत में पेश कर इनका रिमांड हासिल किया जाएगा इनसे और भी बड़े खुलासे होने की आस हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

वरिष्ठ पत्रकार दलजीत अजनोहा को माननीय न्यायाधीश राज पाल रावल द्वारा सम्मान पत्र प्रदान

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  एक विशेष सम्मान समारोह के दौरान, वरिष्ठ पत्रकार दलजीत अजनोहा को माननीय न्यायाधीश राज पाल रावल, सी जे एम एवं सचिव, जिला कानूनी सेवाएँ प्राधिकरण, होशियारपुर द्वारा सम्मान पत्र प्रदान किया...
article-image
पंजाब

AFTER 40 YEARS, CANAL WATER RETURNS

RS.238.90-CRORE KANDI CANAL PROJECT REVIVES IRRIGATION ACROSS 125,000 ACRES IN 433 VILLAGES: MINISTER BARINDER GOYAL* Hoshiarpur/ April 30/Daljeet Ajnoha : In a landmark achievement for Punjab’s agricultural sector, thousands of farmers in the state’s...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

अंदरौली में वॉटर स्पोर्ट्स गतिविधियों का किया निरीक्षण : प्रदेश सरकार धार्मिक, साहसिक व ईको पर्यटन को दे रही बढ़ावाः मुख्यमंत्री

कुटलैहड़  : मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज जिला ऊना के कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के तहत अंदरौली में जल क्रीड़ा गतिविधियों का निरीक्षण किया। उन्होंने जिला प्रशासन की इन गतिविधियों को बढ़ावा देने के...
article-image
पंजाब

नाबालिग छात्रों के वाहन पकड़े, 21 स्टूडेंट्स के किए चालान, 2 व्हीकल सीज

लुधियाना : ट्रैफिक पुलिस ने स्कूलों के बाहर नाकाबंदी की। वहीं शहर में पूरे दिन अलग-अलग इलाकों में नाकाबंदी की गई। अंडरएज वाहन चलाने वाले छात्रों के खिलाफ पुलिस ने अभियान चलाया है। आज...
Translate »
error: Content is protected !!