6 करोड़ रुपए की लागत से नगर पंचायत माहिलपुर में करवाए जा रहे हैं विकास कार्य: जय कृष्ण रौढ़ी

by

58.71 लाख रुपए की लागत से जल्द लगेंगे दो ट्यूबवेल, 90 लाख रुपए की लागत से गलियों का होगा निर्माण
होशियारपुर, 09 अगस्त:
डिप्टी स्पीकर पंजाब विधान सभा जय कृष्ण सिंह रौढ़ी ने कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत मान की ओर से माहिलपुर में विकास कार्यों के लिए करीब डेढ़ करोड़ रुपए की राशी जारी की गई है। उन्होंने कहा कि उक्त राशी में से माहिलपुर नगर पंचायत में 58.71 लाख रुपए की लागत से जल्द ही दो नए ट्यूबवेल लगाए जाएंगे ताकि लोगों के पीने के पानी की समस्या का समाधान किया जा सके। उन्होंने कहा कि इसके अलावा करीब 90 लाख रुपए की लागत से नगर पंचायत में अलग-अलग गलियों का निर्माण भी करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उक्त दोनों कार्यों के लिए टैंडर लगा दिए गए हैं। वे आज पंचायत समिति रैस्ट हाउस में अलग-अलग विभागों के अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(सामान्य) राहुल चाबा व एस.डी.एम गढ़शंकर जशनप्रीत कौर गिल भी मौजूद थे।
डिप्टी स्पीकर ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता माहिलपुर के लोगों तक पीने वाले पानी के अलावा अन्य बुनियादी सुविधाएं पहुंचाना है, जिस संबंध में उन्होंने नगर पंचायत व संबंधित अधिकारियों को निर्देश दे दिए हैं। इस दौरान उन्होंने माहिलपुर तहसील, बी.डी.पी.ओ कार्यालय, सेवा केंद्र आदि का दौरा किया व लोगों की समस्याओं को भी सुना। उन्होंने लोगों को विश्वास दिलाया कि मुख्य मंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार आम लोगों तक बिना किसी परेशानी के हर जरुरी सुविधा पहुंचा रही है। उन्होंने इस दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सुचारु तरीके से आम जनता तक हर जरुरी सुविधा पहुंचानी यकीनी बनाएं।
जय कृष्ण सिंह रौढ़ी ने इस दौरान माहिलपुर के अलग-अलग स्थानों का दौरा किया व नगर पंचायत के कार्यकारी अधिकारी को माहिलपुर में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने, सार्वजनिक शौचालयों की दशा को सुधारने, स्ट्रीट लाइटों के सुचारु संचालन संबंधी निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि माहिलपुर में विकास के पक्ष से फंडों की कमी नहीं आने दी जाएगी और माहिलपुर का सर्वांगीण विकास करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि वे निरंतर माहिलपुर में दी जाने वाली जन सुविधाओं की समीक्षा करते रहेंगे ताकि लोगों तक ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं पहुंचाई जा सके। इस मौके पर माहिलपुर नगर पंचायतों के पार्षद व अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

डीटीएफ ने अधूरी पेंशन अधिसूचना की प्रतियां जलाकर विरोध जताया

गढ़शंकर, 19 नवंबर : डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट ने पंजाब सरकार द्वारा पंजाब कर्मचारियों के साथ किए गए विश्वासघात के खिलाफ गांधी पार्क गढ़शंकर में अधूरे पेंशन नोटिफिकेशन की प्रतियां जलाकर रोष व्यक्त किया है।...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

भाजपा ने कांग्रेस से बागी हुए छह पूर्व विधायकों को टिकट देकर चुनावी मैदान में उतारा

अजायब सिंह बोपाराय / एएम नाथ : भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने हिमाचल प्रदेश की छह विधानसभा सीटों पर लोकसभा चुनाव के साथ होने वाले उपचुनाव के लिए कांग्रेस के सभी बागियों को...
article-image
पंजाब

दशहरा पर्व को सुचारु व व्यवस्थित ढंग से मनाने के लिए की गई चर्चा – विधायक जिंपा की मौजूदगी में सिविल व पुलिस प्रशासन ने की श्री राम लीला कमेटी के साथ बैठक

भगवान श्री हनुमान जी के पावन स्वरुपों के साथ पटाखे न चलाने की अपील की, डी.जे चलाने पर रहेगी पाबंदी  दशहरे वाले दिन दशहरा ग्राउंड में भगवान हनुमान जी के स्वरुपों के साथ ग्राउंड...
article-image
पंजाब

प्रदेश स्तरीय समागम वाले स्थान को जाने वाली सड़क पर पड़ने वाले शैक्षणिक संस्थानों में 6 को छुट्टी की घोषणा

गढ़शंकर , 4 फरवरी :  जिला मजिस्ट्रेट आशिका जैन ने आम जनता की धार्मिक भावनाओं को मुख्य रूप से ध्यान में रखते हुए श्री गुरु रविदास महाराज जी के 649वें प्रकाश उत्सव पर खुरालगढ़...
Translate »
error: Content is protected !!