6 खातों से उड़ाए बैंक मैनेजर ने 80.75 लाख रुपए : पुलिस ने मामला दर्ज कर बैंक मैनेजर के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर किया जारी

by

लुधियाना : आईसीआईसी बैंक शाखा सुंदर नगर के मैनेजर ने धोखाधड़ी कर 6 बैंक खाताधारकों से 80 लाख रुपए से अधिक की राशि हड़प ली और फरार हो गए। एक ग्राहक द्वारा ठगी होने के बाद वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क किया। जिसके बाद आईसीआईसी बैंक ने बुधवार को उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 420 और 408 (क्लर्क या नौकर द्वारा आपराधिक विश्वासघात) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

कोलकाता के राहुल शर्मा 2022 से आईसीआईसी की सुंदर नगर शाखा के प्रबंधक के रूप में कार्यरत थे। पुलिस ने हंबड़ा रोड के सुखदेव एन्क्लेव के अरविंद कुमार के बयानों पर मामला दर्ज किया है, जो बैंक के क्षेत्रीय प्रमुख हैं। इन्वेस्टीगेशन अफसर सब इंस्पेक्टर सुखदेव ने कहा कि जांच के बाद एफआईआर दर्ज की गई है] क्योंकि पुलिस को 11 मार्च को बैंक के रिजनल मैनेजर से प्रबंधक के खिलाफ शिकायत मिली थी। पुलिस जांच में पाया गया कि राहुल शर्मा 2010 से आईसीआईसी बैंक के साथ काम कर रहा था। वह सुंदर नगर शाखा में निचले पद पर शामिल हुआ और धीरे-धीरे पदोन्नत होता गया। 2022 में वह बैंक की सुंदर नगर शाखा का मैनेजर बन गया, क्योंकि राहुल शर्मा एक दशक से अधिक समय से एक ही शाखा से जुड़ा था, इसलिए वह कई बैंक खाताधारकों से परिचित था। आपको बता दें कि सुंदर नगर क्षेत्र में सबसे अधिक हौजरी इंडस्ट्री स्थित है, इसलिए कई हौजरी निर्माताओं के संबंधित शाखा में अपने बैंक खाते हैं। राहुल शर्मा कि लंबे समय से बैंक से जुड़े होने के कारण जानते थे कि कई हौजरी व्यवसायी लंबे समय से अपने खातों का संचालन नहीं करते हैं। जब वह प्रबंधक बन गया, तो उसने खातों से पैसे उड़ाना शुरू कर दिया। अधिकारी ने आगे बताया कि आरोपी ने कम से कम छह ऐसे खातों की पहचान की, जो लंबे समय से संचालित नहीं हो रहे थे। सिस्टम में उसने फर्जी आईडी प्रूफ पर खरीदे गए मोबाइल नंबर को अपडेट किया और 10 लाख रुपए, 20 लाख रुपए आदि जैसी अलग-अलग रकम ट्रांसफर करना शुरू कर दिया। इसी बीच, ऐसे ही एक ग्राहक को अपने खाते की जांच करने पर इसकी जानकारी हुई तो उसने राहुल शर्मा से संपर्क किया। जिन्होंने कहा कि वह इसकी जांच करेंगे और उन्हें सूचित करेंगे। हालांकि इसके बाद राहुल शर्मा लंबी छुट्टी लेकर लुधियाना से चला गया।
राहुल शर्मा की अनुपस्थिति में एक ग्राहक ने वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क किया। जिन्होंने राहुल शर्मा से संपर्क किया, लेकिन राहुल ने ईमेल के जरिए अपना इस्तीफा भेज दिया और कभी वापस नहीं लौटा। इसके बाद, बैंक ने खातों की जांच की और पाया कि आरोपी ने लगभग 80.75 लाख रुपए का गबन किया, और फिर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। अधिकारी ने कहा कि पुलिस बैंक मैनेजर का पता लगाने के लिए उसके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी करवाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिम गौरव आईटीआई में कारीगरों को सरकारी नौकरी लगने के लिए मिले राष्ट्रीय व्यावसाय प्रमाण पत्र

युवाओं में खुशी की लहर ऊना : हिमाचल सरकार व भारत सरकार द्वारा क्राफट टेªनिंग स्कीम के अर्न्तगत संचलित हिम गौरव आई टी आई सन्तोषगढ़ में कौशल दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया और...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में पीडब्ल्यूडी के विश्राम गृहों की होगी ऑनलाइन बुकिंग : भुगतान राशि का 50 प्रतिशत अग्रिम रूप से ऑनलाइन जमा कराना होगा अनिवार्य

एएम नाथ। शिमला :, 6 मई । हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अंतर्गत आने वाले सभी विश्राम गृहों को आम जनता के लिए ऑनलाइन बुकिंग के माध्यम से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस पार्टी राज्य की सत्तारूढ़ भाजपा सरकार के खिलाफ चार्जशीट लाने की तैयारी में

शिमला : कांग्रेस पार्टी राज्य की सत्तारूढ़ भाजपा सरकार के खिलाफ जल्द चार्जशीट लाने के मकसद से आज कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में अहम बैठक बुलाई गई। परंतु इसे कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पूर्व मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री के बयान पर किया जबरदस्त पलटवार, बोले  विपक्ष का काम सरकार के हर गलत काम की आलोचना…विपक्ष को हमारा काम न सिखाएं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

हमारे कहने पर आपके खिलाफ़ नहीं खोला उप मुख्यमंत्री ने मोर्चा, जनता के बीच आपके की सहयोगियों ने उठाए सवाल तो हमने दी प्रतिक्रिया एएम नाथ। शिमला : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर...
Translate »
error: Content is protected !!