6 नवंबर तक कर सकते हैं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा सहायिका के पदों के लिए आवेदन

by

धर्मशाला, 25 अक्तूबर। बाल विकास परियोजना धर्मशाला के अधीन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के दो तथा सहायिका के बारह पद भरे जाने तय हुए हैं। बाल विकास परियोजना अधिकारी धर्मशाला रमेश जागवान ने जानकारी दी कि पूर्व में इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 अक्तूबर रखी गई थी, जिसे अब बढ़ाकर 6 नवम्बर, 2023 कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए पात्र उम्मीदवार सादे कागज पर अपने संपूर्ण दस्तावेजों सहित 6 नवम्बर, 2023 तक बाल विकास परियोजना अधिकारी धर्मशाला के कार्यालय में आवेदन जमा करवा सकते हैं।
उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत ढगवार के मसरेहड़ केंद्र तथा ग्राम पंचायत पासू पंतेहड़ के देहरू केंद्र में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के पद भरे जाने हैं। उन्होंने बताया कि नगर निगम धर्मशाला के वार्ड नम्बर-1 के टैंगलवुड, वार्ड नम्बर-4 के कोतवाली बाजार तथा वार्ड नम्बर-8 के उपरेहड़ केंद्रों में आंगनवाड़ी सहायिका के पद भरे जाने है। वहीं ग्राम पंचायत रसेहड़ के रसेहड़, योल के लहसर, बरवाला के थम्बा, कजलोट के अप्पर सुधेड़, सुक्कड़ के खास सुक्कड़, शीला के शीला-2, गगल के गगल-2, मंदल के निचली भड़वार और ढगवार के मसरेहड़ केंद्रों में भी सहायिका के पद भरे जाएंगे।
आवेदन के लिए 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग की महिला उम्मीदवार ही पात्र होंगी। उम्मीदवार उसी आंगनबाड़ी केंद्र के सर्वे क्षेत्र की स्थाई निवासी हो। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका के लिए जमा दो पास होना आवश्यक है। उम्मीदवार के परिवार की समस्त साधनों से वार्षिक आय 50 हजार रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। इच्छुक अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए बाल विकास परियोजना अधिकारी धर्मशाला के कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

3835 कामगारों को प्रदान किए 14.17 करोड़ रुपये : आठ विभिन्न योजनाओं के तहत दी गई आर्थिक सहायता

एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड की ओर से भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगारों के लिए 11 दिसम्बर को मंडी में...
हिमाचल प्रदेश

भारत  सरकार ने हिम गौरव आई टी आई सन्तोषगढ में  खाली वची  सीटें भरने की दी अनुमति

ऊना : हिमाचल व भारत सरकार ने हिम गौरव आई टी आई सन्तोषगढ में कोविड 19 के मध्यनजर रखते हुए सभी ट्रेडों में खाली सीटों में दाखिला करने के लिए तिथि आगे वढा 16...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एक लाख लोगों को हर साल नौकरी देने का वादा करने वाली कांग्रेस ने आते ही दस हजार लोगों का रोजगार छीना : जय राम ठाकुर

शिमला :पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर प्रदेश कांग्रेस सरकार पर एक जोरदार हमला करते हुए कांग्रेस की 10 गारंटियों को लेकर निशाना साधा उर कहा कि राज्य सरकार का आर्थिक प्रबंधन मात्र...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एससी-एसटी, अल्पसंख्यकों, दिव्यांगों और सफाई कर्मियों को करें लाभान्वित : 6 अलग-अलग समितियों की बैठकों में डीसी अमरजीत सिंह ने दिए निर्देश

एससी-एसटी अत्याचार के मामलों की जांच और अभियोजन में न हो विलंब कार्यालयों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थलों पर दिव्यांगों को मिलें सभी सुविधाएं एएम नाथ। हमीरपुर 29 दिसंबर। उपायुक्त अमरजीत सिंह ने विभागीय अधिकारियों...
Translate »
error: Content is protected !!