6 बागी विधायकों के प्रवक्ता बन घूम रहे जयराम ठाकुर : नंद लाल, भवानी सिंह

by

हिमाचल के 6 बागी विधायकों के प्रवक्ता बन घूम रहे जयराम ठाकुर

एएम नाथ। शिमला
सातवें राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष नंद लाल तथा राज्य योजना आयोग के उपाध्यक्ष भवानी सिंह पठानिया ने कहा है कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर बाग़ी कांग्रेस विधायकों के प्रवक्ता बन कर रोज़ बयानबाज़ी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा को हिमाचल प्रदेश की जनता के सामने बाग़ियों के साथ अपने रिश्ते को स्पष्ट करना चाहिए। क्यों जयराम ठाकुर व भाजपा के अन्य नेता बागियों का बचाव कर रहे हैं, कौन उनके फ़ाइव स्टार होटलों में रहने का खर्च उठा रहा है, कौन बाग़ियों के लिए क़ानूनी राय लेने के बयान दे रहा है, कौन उन्हें हेलीकॉप्टर और चार्टर्ड प्लेन से एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जा रहा है, किसकी शह पर उन्हें सीआरपीएफ और हरियाणा पुलिस की सुरक्षा दी गई है। दोनों नेताओं ने कहा कि जय राम ठाकुर और भाजपा के नेताओं को इन सवालों के जवाब हिमाचल प्रदेश की जनता को देने होंगे क्योंकि जनता जवाब चाहती है।
नंद लाल और भवानी सिंह पठानिया ने कहा कि जयराम ठाकुर सत्ता के भूखे हैं और उन्होंने एक चुनी हुई सरकार को गिराने की साज़िश रची है। नेता विपक्ष निरंतर देवभूमि हिमाचल प्रदेश के जनादेश का अपमान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पांच साल सत्ता में रहते हुए भाजपा सरकार प्रदेश के लोगों को ठगने का काम किया और विपक्ष में रहते हुए भी बार-बार झूठ बोलने का काम कर रही है। इतिहास पिछली जयराम ठाकुर सरकार को यू-टर्न की सरकार के नाम से याद रखेगा। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष को आत्म चिंतन करने की आवश्यकता है और विधानसभा चुनाव 2022 में मिली हार को स्वीकार करना चाहिए।
दोनों नेताओं ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को संवैधानिक संस्थाओं में पूरा भरोसा है, जबकि भाजपा नेताओं से सत्ता का मोह छूट नहीं रहा है। उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर भली-भाँति जानते हैं कि हिमाचल प्रदेश की जनता अवसरवादी राजनीति को पसंद नहीं करती और आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा की हार निश्चित है, इसलिए वह अभी से हार के बहाने ढूँढने में लग गए हैं। भाजपा नेता और जयराम ठाकुर को पता है कि हिमाचल प्रदेश के मतदाता उन्हें एक चुनी हुई सरकार गिराने की साज़िश रचने की सज़ा आगामी लोकसभा चुनाव में अवश्य देंगे। कांग्रेस लोकसभा चुनाव के साथ-साथ छह सीटों पर होने वाले उपचुनाव में भी बड़ी जीत हासिल करेगी और भाजपा को करारा जवाब मिलेगा।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में वर्तमान प्रदेश सरकार अपने सभी चुनावी वादों को हर हाल में पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि ठाकुर सुखविंदर सिंह एक जनप्रिय नेता हैं और प्रदेशवासी उन्हें ईमानदार एवं स्पष्टवादी नेता के रूप में जानते हैं। उनके नेतृत्व में वर्तमान सरकार अपने पांच साल का कार्यकाल अवश्य पूरा करेगी और कांग्रेस के सभी विधायक ढाल बनकर उनके साथ खड़े हैं। भाजपा की हर साज़िश का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

मिंजर मेला-स्नूकर एवं पूल प्रतियोगिता 28 जुलाई से होगी शुरू : पूल प्रतियोगिता अंडर-19 के लिए स्नूकर प्रतिस्पर्धा ओपन

एएम नाथ। चम्बा : अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला-2025 के अंतर्गत आयोजित की जाने वाली विभिन्न खेल प्रतिस्पर्धाओं की श्रृंखला में ज़िला स्नूकर एवं पूल एसोसिएशन द्वारा प्रतियोगिता का आयोजन 28 जुलाई से किया जाएगा। ज़िला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा 9 जुलाई को करेंगे थुनाग, नाचन और करसोग का दौरा

एएम नाथ। शिमला : भारतीय जनता पार्टी के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय स्वास्थ्य परिवार कल्याण व उर्वरक एवं रसायन मंत्री माननीय जगत प्रकाश नड्डा संभता कल यानी 9 जुलाई 2025 को आपदा प्रभावित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

3 ग्रिफ्तार : आरोपियों से 1.56 लाख ड्रग मनी के इलावा चिट्टा और अफीम बरामद

एएम नाथ । बिलासपुर। : पुलिस ने दो मामलों में तीन व्यक्तियों को चिट्टा, अफीम और 1.56 लाख रुपये की नकदी के साथ गिरफ्तार किया है। दौमो आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट तहत मामला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लेह पहुंची मनाली की गाड़ियों में हुई तोड़फोड़ : मनाली बाइक एसोसिएशन ने किया चक्का जाम

मनाली : लेह पहुंची मनाली की गाड़ियों में हुई तोड़फोड़ से गुस्साए मनाली बाइक एसोसिएशन ने सोमवार को चक्का जाम कर लद्दाख बाइकर एसोसिएशन मुर्दाबाद के नारे लगाए और सड़क पर चक्का जाम कर...
Translate »
error: Content is protected !!