6.5 बैंड वाली लड़की चाहिए का इश्तेहार देकर की शादी : लड़की की शिकायत पर पति सहित ससुराल के तीन लोगों मामला दर्ज

by

नवांशहर । थाना राहों पुलिस ने आइलेट्स लड़की को विदेश भेजने की बात कह बाद में फीस न भरने तथा दहेज के लिए तंग करने के आरोप में महिला के पति सहित तीन लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न व धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार गांव दुधाला निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी अक्तूबर 2021 में अमृतसर के गुरू हरकृष्ण नगर निवासी गुरिंदर सिंह के साथ हुई थी। लड़की ने शादी से पहले आइलैट्स की हुई थी, जिसमें उसके 6.5 बैंड आए थे। उनके ससुराल ने शादी भी इसी शर्त पर की थी कि वह अपने लड़के को उसके साथ विदेश भेजना चाहते हैं। विदेश जाने के लिए जो भी खर्च आएगा वह भी ससुराल वाले खुद ही करेंगे। वह विदेश जाने के लिए सभी रिक्यारमेंट भी पूरी करती थीं। इसके बाद अप्रैल 2021 में उनकी गुरिंदर सिंह के साथ मंगनी हुई। उन्होंने शादी के दौरान भी अपनी हैसियत से अधिक खर्च किया था। उनके परिवार ने उसके ससुराल वालों व रिश्तेदारों को गहने व अन्य सामान दिया था। इसके बाद वह उन्हें कहने लगे की उनके एक मामा को अंगूठी नहीं डाली। वह उसे ससुराल पक्ष से कार की मांग करने लग गए। इसके बाद उन्होंने फरवरी 2022 में उन्होंने पठानकोट में उसकी फाईल लगवाई। उन्होंने इंटरव्यू की तैयारी करनी शुरू कर दी, लेकिन उनका पति मार्च में उन्हें उनके चाचा के घर छोड़कर चला गया। वह उसके माता पिता से मिले बिना ही चल गया। उसके ससुराल परिवार ने उसका पूरा स्त्री धन भी हड़प कर लिया। इसके बाद उन्होंने उनके लिए आफर लैटर मंगवाकर कुछ फीस जमा करवा दी, लेकिन ससुराल परिवार ने उन्हें विदेश भेजने के लिए उनके परिवार से 10 लाख रुपए की मांग करनी शुरू कर दी तथा कहने लगे कि यदि 10 लाख रुपए न दिए तो फाइल आगे नहीं चलाएंगे। इसके बाद उनके पिता ने 50 हजार रुपए नकद उन्हें दिए। इसके बाद वह उसे ताने देने लगे की, उसके लड़के के लिए उनके पास और भी लड़कियां हैं, जिसके 7-7 बैंड आए हैं। जुलाई में उसके पति व ससुराल पक्ष ने उनके साथ काफी मारपीट की तथा उसे घर से बाहर निकाल दिया। मामले की शिकायत पुलिस के पास की गई। पुलिस ने अपनी जांच में पाया कि लड़के पक्ष की 6.5 बैंड वाली लड़की के लिए अखबार में इश्तिहार भी दिया था। जिसे पढ़कर ही दोनों परिवार रिश्ते के लिए आगे बढ़े थे। मामले में जांच के बाद पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ धारा- 406, 498-ए, 420, 120-बी आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बाबा जी दो गुता वाले के जन्मदिवस को समर्पित धार्मिक मेले का आयोजन

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : डेरा बाबा दो गुता वाले बैकुंठ धाम मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा क्षेत्र व देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं के सहयोग से मुख्य सेवादार बाबा बाल कृष्ण आनंद के नेतृत्व में गांव भूलेवाल...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

महाभियोग : प्रस्ताव पर 208 सांसदों के हस्ताक्षर

नई दिल्ली । कैश कांड को लेकर जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ महाभियोग चलेगा. इसके लिए सभी दलों के सांसदों के हस्ताक्षर लिए गए. छोटे-बड़े सभी दलों के ज्यादातर सांसद इस महाभियोग प्रस्ताव के...
article-image
पंजाब

वार्ड नंबर 1 में स्थापित नए ओपन एयर जिम का सांसद मनीष तिवारी ने किया उद्घाटन

मोहाली, 11 जून: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी द्वारा फेस-2, वार्ड नंबर-1 में स्थापित किए गए नए ओपन जिम का उद्घाटन किया गया, जिसके लिए उन्होंने अपने संसदीय...
Translate »
error: Content is protected !!