6-6 महीने की सजा : पूर्व डीएसपी बलविंदर सेखों और सह-आरोपी प्रदीप शर्मा को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने आज सजा सुना दी

by

चंडीगढ़ : पंजाब पुलिस के बर्खास्त पूर्व डीएसपी बलविंदर सेखों और सह-आरोपी प्रदीप शर्मा को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने आज सजा सुना दी है। हाईकोर्ट ने दोनों आरोपियों को 6-6 महीने की सजा सुनाई है। इसके बाद आरोपियों को पुलिस सुरक्षा के बीच हाईकोर्ट से वापस ले जाया गया। दरअसल, आरोपी सेखों और प्रदीप ने हाईकोर्ट के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी और शब्दावली का इस्तेमाल किया था।
इससे पहले आरोपी सेखों और प्रदीप शर्मा को आज सुबह कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में पेश किया गया। मामले की सुनवाई के दौरान आरोपियों द्वारा केस लड़ने बारे कहा गया। इस पर हाईकोर्ट ने कानूनी सहायता के लिए उन्हें वकील देने के आदेश दिए थे।
गौरतलब है कि हाईकोर्ट ने आरोपी सेखों के खिलाफ बीते सोमवार को अरेस्ट वारंट जारी किए थे। सेखों ने हाईकोर्ट जज पर भ्रष्टाचारी व सरकारों से मिलीभगत सहित कई आरोप लगाए थे। उसने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी व शब्दावली का इस्तेमाल किया था। हाईकोर्ट ने इस मामले में एक पत्रकार के खिलाफ भी अवमानना का नोटिस जारी किया था। वहीं आरोपी डीएसपी बलविंदर सेखों का कहना है कि वह पंजाब के लोगों के हित में लड़ाई लड़ रहे हैं और किसी से डरने वाले नहीं है।
बलविंदर सेखों ने पंजाब में बढ़ रहे नशे के संबंध में हाईकोर्ट में याचिका लगाई है। इसमें उन्होंने पंजाब के दो पूर्व डीजीपी सुरेश अरोड़ा, दिनकर गुप्ता व अकाली दल समेत कई पार्टियों के नेताओं द्वारा नशा बेचने के आरोप लगाए हैं। सेखों का कहना था कि अदालत मामले में एक्शन नहीं ले रही। जबकि उनके ऐसा कहने से दो दिन पहले केस की सुनवाई हुई थी। अदालत ने मामले में डेढ़ महीने बाद 28 मार्च की तिथि निर्धारित की है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

किरती किसान यूनियन ने जिओ सेंटर के सामने 77 वे दिन भी धरना प्रदर्शन किया।

 गढ़शंकर – मोदी सरकार द्वारा बनाए गए खेती कानूनों को रद्द कराने के लिए कंडी संघर्ष समिति व किरती किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने गढ़शंकर शहर में जिओ सेंटर के सामने 77वे दिन धरना...
article-image
पंजाब

मेयर सुरिंदर कुमार शिंदा ने कमालपुर चौक से राम मंदिर रोशन ग्राउंड तक बनने वाली सडक़ के निर्माण कार्य की करवाई शुरुआत

उद्योग मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा के नेतृत्व में शहर में करवाए जा रहे हैं बेहतरीन विकास कार्य 27.51 लाख रुपए की लागत से होगा सडक़ का निर्माण कार्य होशियारपुर  : उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री...
article-image
पंजाब

दीवान ने बिट्टू के पंजाब सेवा के दावे की पोल खोली कहा: राज्यसभा सीट न मिलना बिट्टू की नाकामी का सबूत; 2027 विधानसभा चुनावों में इनकी हार तय : दीवान

लुधियाना, 5 जून: वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीपीसीसी) के पूर्व महासचिव पवन दीवान ने केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के उस बयान पर तीखा सवाल उठाया है, जिसमें...
article-image
पंजाब

युवक की गोली मारकर की हत्या : एक्टिवा पर शव को लेकर घूमते रहे आरोपी…पुलिस में केस दर्ज कर की जांच शुरू

पुलिस में झूठी शिकायत कर बताया के उनके घर पर किया गया हमला अमृतसर ।  बस स्टैंड के सामने बुधवार की देर रात गुंडागर्दी हुई इस गुंडागर्दी में एक युवक की हत्या कर दी...
Translate »
error: Content is protected !!