6 दिनों से लापता लापता चीफ इंजीनियर को ढूंढने पर एक लाख रुपए इनाम : राज्य पावर कारपोरेशन चीफ इंजीनियर की पत्नी ने लगाए ये आरोप

by
 एएम नाथ। शिमला : राज्य पॉवर कारपोरेशन के लापता प्रमुख अभियंता, महाप्रबंधक विमल गुप्ता की पत्नी किरण नेगी ने उच्च अधिकारियों पर मानसिक प्रताड़ना और दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को इस बाबत पत्र लिखकर दस मार्च से लापता पति विमल नेगी को तलाशने के लिए गुहार लगाई है। किरण नेगी ने उनके पति की सूचना देने वाले व्यक्ति को एक लाख रुपये का इनाम भी देने की घोषणा की है।
                    मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में किरण नेगी ने कहा कि मेरे पति इंजीनियर विमल नेगी जो कि वर्तमान में हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड में कार्यरत हैं, 10 मार्च 2025 से शिमला से लापता हैं। उनकी गुमशुदा/लापता होने की एफआईआर पुलिस थाना सदर शिमला में दर्ज है। विमल नेगी के पास दो मोबाइल नंबर है जो 10 मार्च से बंद चल रहे हैं। पति को अंतिम बार बिलासपुर जिले के घुमारवीं में कंदरौर पुल के नजदीक देखा गया है। किरण नेगी ने कहा कि मेरे गुमशुदा पति विमल नेगी विगत छह माह से मानसिक रूप से काफी परेशान हैं। उनका कहना है कि पावर कॉरपोरेशन के उच्च अधिकारियों द्वारा अनावश्यक रूप से मानसिक प्रताड़ना, दुर्व्यवहार, जानबूझकर चिकित्सा हेतु अवकाश न देना एवं बार-बार प्रशासनिक कार्यवाही की धमकी दी जा रही थी।
                        उन्होंने कहा कि विमल नेगी कार्यालय से 10 मार्च 2025 को कार्यालय अवधि के दौरान लापता हो गए हैं। किसी भी अधिकारी व कर्मचारी द्वारा अभी तक हमें आधिकारिक रूप से उनकी गुमशुदगी के बारे में सूचित नहीं किया गया है। किरण नेगी ने उक्त अधिकारियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी एवं प्रशासनिक कार्रवाई अमल में लाने की मांग की है। उनकी तलाश के लिए पुलिस के किसी वरिष्ठ अधिकारी की देखरेख में एक विशेष कार्य बल का गठन किया जाना चाहिए।
उधर, बिजली बोर्ड के अभियंताओं और कर्मचारियों के संयुक्त मोर्चा ने भी मुख्यमंत्री से इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग उठाई है। मोर्चा के संयोजक लोकेश ठाकुर और हीरालाल वर्मा ने कहा कि इस मामले की विस्तृत जांच हो।
नेगी को धर्मशाला, चंडीगढ़ और बिलासपुर में तलाश रहीं टीमें
पावर कॉरपोरेशन प्रमुख अभियंता, इंजीनियर विमल नेगी का पांच दिनों के बाद भी कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस ने उनकी तलाश के लिए चंडीगढ़, धर्मशाला और बिलासपुर में टीमों को भेजा है लेकिन अभी तक उन्हें तलाश करने में पुलिस को कामयाबी नहीं मिली है। विमल नेगी 10 मार्च लापता हैं। जांच में सामने आया है कि वह आखिरी बार सरकारी गाड़ी से लिफ्ट तक आए थे और इसके बाद से लापता चल रहे हैं। पुलिस उनकी मोबाइल लोकेशन भी तलाश करने की कोशिश कर रही है लेकिन उनका मोबाइल 10 मार्च को करीब सवा ग्यारह बजे के स्वीच ऑफ आ रहा है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है लेकिन बिलासपुर जिले के नौणी के समीप भराड़ी वाइफरकेशन के समीप उन्हें आखिरी बार देखा गया था। यहां पर उन्हें एक सीसीटीवी फुटेज देखा गया है। जांच में मिले तथ्यों के आधार पर पुलिस उनकी हर संभव जगह पर तलाश कर रही है। पुलिस कार्यालय के कर्मचारियों और अन्य स्टाफ से भी मामले को लेकर पूछताछ कर रही है। इसमें खासकर उन लोगों से पूछताछ की जा रही है जिन्हें उन्हें 10 मार्च को मोबाइल पर संपर्क किया था।
विमल नेगी की जल्द तलाश करने की उठाई मांग
किन्नौर कल्याण समिति ज्यूरी की कार्यकारिणी की बैठक रविवार को समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरबंस लाल नेगी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में 10 मार्च से लापता कटगांव के एचपीपीसीएल शिमला में कार्यरत मुख्य अभियंता विमल नेगी की जल्द तलाश की सरकार और पुलिस प्रशासन से मांग उठाई है। किन्नौर कल्याण समिति के पदाधिकारियों ने सरकार से अपील की है कि नेगी को शीघ्र तलाश करके परिवार को राहत प्रदान की जाए।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ख़ुदकुशी : गुर सेवा कालेज पनाम में बीएससी नर्सिंग के विधार्थी ने पंखे से लटक कर की ख़ुदकुशी

गढ़शंकर । गुर सेवा कालेज पनाम में कल देर शाम एक विधार्थी ने हॉस्टल में आपने कमरे में पंखे से लटक कर ख़ुदकुशी कर ली। हालांकि ख़ुदकुशी करने के कारणों का पता नहीं चला।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अधिवक्ता मुकेश शर्मा ने जोगिंद्रा बैंक सोलन मामला सीबीआई व ईडी को सौंपने हेतु राष्ट्रपति से की अपील

एएम नाथ। नई दिल्ली/शिमला : अधिवक्ता मुकेश कुमार शर्मा ने माननीय राष्ट्रपति महोदय से जोगिंद्रा सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड, सोलन (हिमाचल प्रदेश) में कथित रूप से हुए अरबों रुपये के वित्तीय घोटालों, गबन, सार्वजनिक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एशियन राफ्टिंग चैंपियनशिप से नादौन को मिलेगी नई पहचान : मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार इस बार होगा भव्य आयोजन: DC हेमराज बैरवा

समापन समारोह में स्काई डाइविंग और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे मुख्य आकर्षण हमीरपुर 22 अक्तूबर। हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों के महत्वपूर्ण रूट पर ब्यास नदी के बाएं किनारे पर बसे जिला हमीरपुर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उद्यान विभाग के चुराग स्थित कार्यालय में 1 जनवरी 2024 से बागवानों को सेब, नाशपाती, खुमानी सहित विभिन्न प्रजातियों के फलदार पौधें किए जाएगें वितरित : डॉक्टर चमेली नेगी

करसोग:   विभाग करसोग क्षेत्र के बागवानों को शरद ऋतु के दौरान पौधारोपण हेतू सेब, नाशपाती, खुमानी सहित विभिन्न प्रजातियों के उच्च गुणवक्ता वाले फलदार पौधे उपलब्ध करवाएगा। बागवानों को ये फलदार पौधे उद्यान विभाग...
Translate »
error: Content is protected !!