6 पूर्व विधायकों ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा से अयोग्य ठहराए जाने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दायर अपनी याचिका शुक्रवार को ली वापस

by

एएम नाथ। नई दिल्ली : 6 पूर्व विधायकों ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा से अयोग्य ठहराए जाने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दायर अपनी याचिका शुक्रवार को वापस ले ली। कांग्रेस के इन 6 विधायकों को पार्टी व्हिप ना मानने पर 29 फरवरी को विधानसभा अध्यक्ष द्वारा अयोग्य करार दिया गया था।

वरिष्ठ वकील अभिनव मुखर्जी ने पूर्व विधायकों की तरफ से कोर्ट में पेश होते हुए जस्टिस संजीव खन्ना और दिपांकर दत्ता की बेंच को बताया कि सभी छह विधायक अपनी याचिका वापस लेना चाहते हैं। जिसके बाद पीठ ने उन्हें ऐसा करने की अनुमति देते हुए कहा कि ‘हम जानते थे कि चुनाव के कारण ऐसा होने वाला है।’  बता दें कि याचिका वापस लेने वाले सभी छह पूर्व कांग्रेसी विधायक अयोग्य ठहराए जाने के बाद भाजपा में शामिल हो गए थे, और अब उपचुनावों में भाजपा उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं। हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव के साथ-साथ इन छह विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए भी 1 जून को वोटिंग होगी।

इससे पहले इन विधायकों की याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने 18 मार्च को इन्हें अयोग्य ठहराने के हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष के आदेश पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था। अयोग्य ठहराए गए पूर्व विधायकों के नाम राजेंद्र राणा, रवि ठाकुर, सुधीर शर्मा, इंदर दत्त लखनपाल, चेतन्य शर्मा और देविंदर कुमार भुट्टो हैं। इन्हें सदन में उपस्थित रहने और कटौती प्रस्ताव तथा बजट के दौरान हिमाचल प्रदेश सरकार के पक्ष में वोट करने के लिए कहा गया था, लेकिन इन्होंने ऐसा नहीं किया था। जिसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने इन्हें अयोग्य घोषित कर दिया था। इन विधायकों ने हिमाचल प्रदेश में हुए राज्यसभा चुनाव के दौरान भी पार्टी के खिलाफ जाकर क्रॉस वोटिंग की थी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चिंतपूर्णी क्षेत्र में विकास परियोजनाओं का विधायक व उपायुक्त ने किया संयुक्त निरीक्षण : डे-बोर्डिंग स्कूल सहित प्रस्तावित योजनाओं के स्थलों का लिया जायजा

रोहित जसवाल।  ऊना, 24 जुलाई। श्री चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र की धंधड़ी पंचायत में गुरुवार को विधायक सुदर्शन बबलू और उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने संयुक्त रूप से निरीक्षण कर डे-बोर्डिंग स्कूल के लिए प्रस्तावित...
हिमाचल प्रदेश

एसडीएम कार्यालय धर्मशाला में उर्दू अनुवादक को मिलेगा बैठने का स्थान, इच्छुक अभ्यर्थी करें आवेदन

धर्मशाला, 26 जुलाई। एसडीएम धर्मशाला धर्मेश रमोत्रा ने बताया कि आम जन की सहूलियत के लिए एसडीएम कार्यालय धर्मशाला में उर्दू अनुवादक को बैठने के लिए स्थान उपलब्ध करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रिकवरी के लिए लाए लुटेरे ने छुपाए पिस्तौल से पुलिस पर की फायरिंग : पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली

मंडी गोबिंदगढ़ :  पुलिस के साथ हुए  देर रात एक एनकाउंटर में लुटेरा घायल हो गया। लुटेरे ने पुलिस पर फायरिंग की तो जवाबी कार्रवाई में लुटेरे के पांव में गोली लगी। जिसके बाद...
article-image
हिमाचल प्रदेश

टैक्सी के बाद बसों का किराया बढ़ाने की तैयारी, सरकार कर रही प्रदेशवासियों से धोखा : जयराम ठाकुर

डीजल, बिजली,पानी के बाद बसों के किराए से आम लोगों के जेब पर बोझ डालने की तैयारी सरकार वापस ले टैक्सी का बढ़ा का किराया और बसों का किराया बढ़ाने का विचार छोड़े एएम...
Translate »
error: Content is protected !!