6 से 7 फरवरी तक होशियारपुर वासी झांकियों के माध्यम से पंजाब की अमीर विरासत से होंगे रुबरु

by

होशियारपुर, 05 फरवरी:   पंजाब सरकार की ओर से देश के स्वतंत्रता के संघर्ष में पंजाबियों के अहम योगदान, ’नारी शक्ति’ व पंजाब की अमीर विरासत को रुपमान करने के लिए विशेष तौर पर तैयार करवाई गई तीन झांकियां 6 फरवरी को होशियारपुर जिले में पहुंचेगी। यह विचार अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (सामान्य) राहुल चाबा ने इन झांकियों संबंधी अपने कार्यालय में की गई बैठक के दौरान रखे। उन्होंने बताया कि मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार की ओर से गणतंत्र दिवस के मौके पर परेड में शामिल करने के लिए यह तीन विशेष झांकियां तैयार की गई थी, जिनकी शुरुआत पटियाला व लुधियाना से की जा चुकी है और उसके बाद यह झांकियां प्रदेश के अलग-अलग जिलों में प्रदर्शित की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि यह झांकियां शहीद भगत सिंह नगर से गढ़शंकर के माध्यम से जिला होशियारपुर की सीमा में पहुंचेगी व 6 फरवरी को गढ़शंकर, माहिलपुर व चब्बेवाल रुकने के बाद यह झांकियां होशियारपुर शहर में पहुंचेगी, जहां शहीद भगत सिंह चौक, सरकारी कालेज चौक, प्रभात चौक, टांडा बाईपास व नलोइयां चौक में लोग इनके रुबरु होंगे। उन्होंने बताया कि 7 फरवरी को यह झांकियां हरियाना, भूंगा, गढ़दीवाला, दसूहा, उच्ची बसी से होती हुई मुकेरियां पहुंचेगी व इसके बाद गुरदास जिले में प्रवेश करेंगी।
इस मौके पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने झांकियों के सुचारु यातायात, साफ सफाई, फायर टैंडर, मैडिकल टीम, एंबुलेंस व अन्य जरुरी प्रबंधों संबंधी अलग-अलग अधिकारियों की ड्यूटियां लगाई व इनको सुचारु ढंग से संपन्न करवाने की हिदायत की। उन्होंने समूह संबंधित उप मंडल मजिस्ट्रेटों को कहा कि वे अपने-अपने इलाकों में झांकियों को आम जनता के रुबरु करने के लिए सभी जरुरी प्रबंध करें व इस कार्य में समूह संबंधित कार्यकारी अधिकारी व बी.डी.पी.ओज उनको सहयोग देंगे। उन्होंने हिदायत करते हुए कहा कि स्कूलों के बच्चों को इन झांकियों के प्रति परिचित करवाया जाए। उन्होंने कहा कि चुने हुए प्रतिनिधियों व आम जनता की इनमें पूरी तरह से शमूलियत करवाई जाए। उन्होंने जिला वासियों को पंजाब सरकार की ओर से तैयार करवाई इन विशेष झाकियों व बड़े आकार की झांकियां देखने का निमंत्रण दिया। इस मौके पर डी.एस.पी अमर नाथ, सहायक लोक संपर्क अधिकारी लोकेश कुमार के अलावा अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

यमुना में बहे थे 3 युवक : घटनास्थल से 20 KM दूर मिला एक का शव…..60 से ज्यादा लोग गवां चुके इस जगह जान

एएम नाथ : नाहन। हिमाचल प्रदेश व उत्तराखंड की सीमा पर बहने वाली यमुना नदी में मंगलवार दोपहर को जिला सिरमौर के पांवटा साहिब शहर के यमुना घाट से पानी के तेज बहाव में...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

कई अपराधियों को गिरफ्तार किया -पिछले दो माह में नशा माफिया के खिलाफ की गई है कड़ी कार्रवाई : मुख्यमंत्री

एएम नाथ। धर्मशाला, 15  दिसंबर । मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शनिवार को कांगड़ा जिला के इंदौरा में ‘नशा मुक्त इंदौरा’ जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।  उन्होंने कहा कि प्रदेश...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल की राजनीति में अब वापसी की संभावना नहीं : जेपी नड्डा

एएम नाथ । चम्बा : भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रविवार को हिमाचल प्रदेश की राजनीति में वापसी की संभावना से इनकार कर दिया. उन्होंने साफ कहा कि प्रदेश की राजनीति में वापसी की...
article-image
पंजाब

हनी ट्रैप में फंसाकर लूटने वाला गिरोह काबू : पुलिस ने 7 आरोपी ग्रिफ्तार

बठिंडा : रेलवे स्टेशन बठिंडा और संतपुरा रोड इलाके में यात्रियों व राहगीरों को हनी ट्रैप में फंसाकर लूटपाट करने वाले एक संगठित गिरोह का बठिंडा पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। गिरोह में पुरुषों के...
Translate »
error: Content is protected !!