60 स्कूलों के विद्यार्थियों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प विद्यार्थियों ने नशे दुष्प्रभावों पर प्रहार करती हुईं पेंटिग्स भी बनाई

by

कांगड़ा जिला के 152 स्कूलों में पहुंचेगा संवाद अभियान: डीसी
धर्मशाला, 18 नवंबर । जिला कांगड़ा के 60 स्कूलों के बच्चों ने शनिवार को नशे से दूर रहने का संकल्प लिया है। जिला के विभिन्न स्कूलों में तीसरे शनिवार को आयोजित संवाद कार्यक्रम के तहत स्कूलों में चित्रकला प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई। कई विद्यार्थियों ने पेंटिंग्स बनाकर नशे से दूर रहने का संकल्प भी लिया। उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि स्कूलों में बच्चों को जागरुक करने के उद्देश्य से जिले में प्रत्येक माह के तीसरे तथा चैथे शनिवार को चयनित स्कूलों में संवाद के तहत कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इसी के तहत आज जिला कांगड़ा के 60 स्कूलों के बच्चों को विभिन्न गतिविधियों और जानकारियों के माध्यम से नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया। उन्होंने बताया कि इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने बच्चों से ‘संवाद’ स्थापित कर उन्हें प्रेरित किया और उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया।
यह है संवाद
डीसी ने बताया कि स्कूलों में शिक्षा ग्रहण कर रहे बच्चों को जागरूक करने के लिए ‘संवाद’ (एस.ए.एम.वी.ए.ए.डी.-सिस्टेमैटिक अडोलसेंट मैनेजमेंट एंड वैल्यू एडीशन डायलॉग) के नाम से एक विस्तृत कार्यक्रम बनाया गया है। इस कार्यक्रम में विभिन्न विभागों की स्कूली बच्चों से जुड़ी शिक्षा व जागरुकता गतिविधियों को कन्वर्जेंस के साथ निर्धारित शेड्यूल के मुताबिक चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संवाद कार्यक्रम का शेड्यूल इस प्रकार तैयार किया गया है, जिसमें स्कूली विद्यार्थियों के साथ नशा निवारण से लेकर मानसिक हेल्थ, पौषाहार तथा व्यक्तित्व निर्माण पर संवाद स्थापित कर उन्हें जरूरी टिप्स दिए जा रहे हैं।
152 स्कूलों में होंगें कार्यक्रम
उन्होंने बताया कि प्रारंभिक तौर पर ‘संवाद’ कार्यक्रम के लिए जिले के 152 सीनियर सेकेंडरी स्कूलों का चयन किया गया है। जिनमें नूरपुर, इंदौरा, जवाली, ज्वालामुखी, नगरोटा, शाहपुर, पालमपुर और बैजनाथ में प्रत्येक उपमंडल में 12 स्कूल इसमें शामिल किए गए हैं। वहीं फतेहपुर, देहरा, जसवां परागपुर, जयसिंहपुर, सुलह, कांगड़ा और धर्मशाला में प्रत्येक उपमंडल से 8 स्कूल चयनित किए गए हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

शराब के नशे में धुत व्यक्ति ने की अपने दोस्त की हत्या, हुई थी कहासुनी

आदमपुर: शराब के नशे में धुत व्यक्ति ने अपने साथी की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। मामला पंजाब के आदमपुर का है। जहां एक मजदूर ने अपने साथी को मौत के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्वच्छ भारत मिशन को गति देने के लिए जिला स्तरीय बैठक आयोजित : बैठक की अध्यक्षता जिला परिषद अध्यक्ष नीलम कुमारी ने की

रोहित जसवाल।  ऊना, 7 फरवरी। स्वच्छ भारत मिशन को प्रभावी रूप से लागू करने और ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन सहित घरेलू एवं सामुदायिक शौचालयों की मंजूरी से जुड़े मुद्दों पर चर्चा के लिए...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

गनी हत्याकांड : आरोपी सिमरनजीत सिंह फौजी के गढ़शंकर पुलिस ने किया ग्रिफ्तार, अदालत ने दिया पुलिस को तीन दिन जा रिमांड

गढ़शंकर।  गढ़शंकर के बीत क्षेत्र में कल दिनदिहाड़े 27 वर्षीय युवक मनजीत सिंह उर्फ़ गनी का अपहरण कर उसकी टांगों में गोलियां मार कर और मारपीट कर हत्या करने के आरोपी  सिमरनजीत सिंह फौजी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अमृतपाल सिंह की सांसदी पर खतरा मंडराया? …HC में लगाई सीट बचाने की गुहार

चंडीगढ़। कट्टरपंथी सिख उपदेशक और खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह ने एक बार फिर पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट का रुख किया है। सांसद ने अदालत से लोकसभा सचिवालय द्वारा जारी समन के...
Translate »
error: Content is protected !!