60 स्कूलों के विद्यार्थियों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प विद्यार्थियों ने नशे दुष्प्रभावों पर प्रहार करती हुईं पेंटिग्स भी बनाई

by

कांगड़ा जिला के 152 स्कूलों में पहुंचेगा संवाद अभियान: डीसी
धर्मशाला, 18 नवंबर । जिला कांगड़ा के 60 स्कूलों के बच्चों ने शनिवार को नशे से दूर रहने का संकल्प लिया है। जिला के विभिन्न स्कूलों में तीसरे शनिवार को आयोजित संवाद कार्यक्रम के तहत स्कूलों में चित्रकला प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई। कई विद्यार्थियों ने पेंटिंग्स बनाकर नशे से दूर रहने का संकल्प भी लिया। उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि स्कूलों में बच्चों को जागरुक करने के उद्देश्य से जिले में प्रत्येक माह के तीसरे तथा चैथे शनिवार को चयनित स्कूलों में संवाद के तहत कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इसी के तहत आज जिला कांगड़ा के 60 स्कूलों के बच्चों को विभिन्न गतिविधियों और जानकारियों के माध्यम से नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया। उन्होंने बताया कि इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने बच्चों से ‘संवाद’ स्थापित कर उन्हें प्रेरित किया और उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया।
यह है संवाद
डीसी ने बताया कि स्कूलों में शिक्षा ग्रहण कर रहे बच्चों को जागरूक करने के लिए ‘संवाद’ (एस.ए.एम.वी.ए.ए.डी.-सिस्टेमैटिक अडोलसेंट मैनेजमेंट एंड वैल्यू एडीशन डायलॉग) के नाम से एक विस्तृत कार्यक्रम बनाया गया है। इस कार्यक्रम में विभिन्न विभागों की स्कूली बच्चों से जुड़ी शिक्षा व जागरुकता गतिविधियों को कन्वर्जेंस के साथ निर्धारित शेड्यूल के मुताबिक चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संवाद कार्यक्रम का शेड्यूल इस प्रकार तैयार किया गया है, जिसमें स्कूली विद्यार्थियों के साथ नशा निवारण से लेकर मानसिक हेल्थ, पौषाहार तथा व्यक्तित्व निर्माण पर संवाद स्थापित कर उन्हें जरूरी टिप्स दिए जा रहे हैं।
152 स्कूलों में होंगें कार्यक्रम
उन्होंने बताया कि प्रारंभिक तौर पर ‘संवाद’ कार्यक्रम के लिए जिले के 152 सीनियर सेकेंडरी स्कूलों का चयन किया गया है। जिनमें नूरपुर, इंदौरा, जवाली, ज्वालामुखी, नगरोटा, शाहपुर, पालमपुर और बैजनाथ में प्रत्येक उपमंडल में 12 स्कूल इसमें शामिल किए गए हैं। वहीं फतेहपुर, देहरा, जसवां परागपुर, जयसिंहपुर, सुलह, कांगड़ा और धर्मशाला में प्रत्येक उपमंडल से 8 स्कूल चयनित किए गए हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

11वें रोज़गार मेले में प्रधानमंत्री ने 51,000 के करीब नियुक्ति पत्र किए वितरित : केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री कौशल किशोर के नेतृत्व में लगभग 100 युवाओं को नियुक्ति पत्र बाँटे गए

शिमला 30 नवंबर -प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने रोजगार सृजन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए आज रोज़गार मेले में सरकारी विभागों और संगठनों में भर्ती हुए नवनियुक्त भर्तियों को 51,000 नियुक्ति...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कृषि मंत्री प्रो. चन्द्र कुमार ने कोटला में 450 बीपीएल परिवारों से किया सीधा संवाद, 58 पात्र परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना के सेक्शन लेटर किए प्रदान

कोटला,11 अगस्त। जरूरतमंद परिवारों की समस्याओं को सीधे जानने और उन्हें सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने के उद्देश्य से ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के कोटला में बीपीएल लाभार्थियों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बालीवॉल प्रतियोगिता के पहले मैच में अजोली स्कूल रहा विजयी : सत्ती ने नंगड़ा में अंडर-14 जोनल लेवल टूर्नामेंट का किया शुभारंभ

ऊना :12 अगस्त: छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नंगड़ां में तीन दिवसीय अंडर-14 जोनल लेवल टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। इस जोनल लेवल टूर्नामेंट में 31...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भले ही प्रधानमंत्री बड़े हैं, लेकिन लोकसभा में आप स्पीकर हैं। मैं और पूरा विपक्ष आपके आगे झुकेगा – राहुल गांधी

नई दिल्‍ली । कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोमवार को लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला पर ही निजी हमला बोल दिया। उन्होंने कहा कि आप जब पीएम नरेंद्र मोदी से हाथ मिलाते हैं तो झुक...
Translate »
error: Content is protected !!