61वा ऑल इंडिया प्रिंसिपल हरभजन सिंह फुटबॉल टूर्नामेंट धूमधाम से शुरू हुआ : खालसा कालेज, दिल्ली एफसी दिल्ली व सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल माहिलपुर ने ने पहले दिन की जीत दर्ज

by
माहिलपुर , 15 फ़रवरी : कुलवंत सिंह संघा प्रधान प्रिंसिपल हरभजन सिंह सपोर्टिंग क्लब माहिलपुर व प्रवासी भारतीयों और माहिलपुर इलाके के खेलप्रेमियों के सहयोग से 61वा ऑल इंडिया प्रिंसिपल हरभजन सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट प्रिंसिपल हरभजन सिंह मेमोरियल स्टेडियम श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा कालेज माहिलपुर में धूमधाम से शुरू हुआ। टूर्नामेंट का पहला कालेज वर्ग का मुकाबला खालसा कालेज व संत बाबा भाग सिंह यूनिवर्सिटी के दरम्यान खेला गया। इस खेल में पहला गोल 54 वे मिनट पर खालसा कालेज के खिलाड़ी अरदीप ने अपनी ही टीम पर गोल कर लिया, 55 वे मिनट पर दूसरा गोल इसी कालेज के खिलाड़ी साहिल ने गोल कर खेल को बराबरी पर ला दिया और 60वे मिनट पर अरदीप ने विरोधी टीम के विरुद्ध गोल किया और इस प्रकार खालसा कालेज की टीम 2-1 से जीत गई। इस मुकाबले में मुख्य अतिथि संत बाबा साधू सिंह जी कहारपुर वाले व डॉ जंग सिंह बहादुर सिंह राय ने खिलाड़ियों से अच्छा खेल खेलने के लिए प्रेरित किया। दूसरा क्लब वर्ग का मुकाबला दिल्ली एफसी दिल्ली व जेसीटी अकाडेमी फगवाड़ा के खिलाड़ियों के दरम्यान खेला गया जिसमें  दिल्ली एफसी के खिलाड़ी सैमसन केसिंग ने पहला गोल 23 वे मिनट पर, दूसरा गोल 30 वे मिनट पर हेमणिचुंग लुंकिन व तीसरा गोल 49 वे मिनट पर ग्रीक महेश खोसला ने किया तो जेसीटी अकाडेमी की और से 87 वे मिनट पर खिलाड़ी अज़ादपाल सिंह ने किया। इस मुकाबले में दिल्ली एफसी दिल्ली ने 3-1 से जीत हासिल की। इस मुकाबले के मुख्य अतिथि अभिषेक कुमार सीनियर सेल्स मैनेजर टिस्कोन टाटा व अरुण हांडा डिस्ट्रीब्यूटर टाटा टिस्कोन ने खिलाड़ियों से बात करते हुए अपील कि वह नशा व अन्य कुरीतियों को समाज से दूर करने के लिए लोगों को जागरूक करें। तीसरा मुकाबला अकादमिक वर्ग में एफआईटी 15 फुटबॉल अकाडेमी व सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल माहिलपुर के दरम्यान खेला गया। खेल के सरकारी स्कूल माहिलपुर के खिलाड़ी अंशू ने 12 वे मिनट में व जोगिंदर कुमार ने 50वे व 65 वे मिनट पर लगातार दो गोल कर अपनी टीम को 3-0 से बढ़त दिलाई। इस खेल के मुख्य अतिथि सोहन सिंह बैंस, अशोक शर्मा, बलवीर सिंह बैंस, दलजीत सिंह बैंस कनाडा, दलजीत सिंह बैंस यूके ने खिलाड़ियों से खेल भावना से खेल खेलने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान प्रिंसिपल परविंदर सिंह खालसा कालेज माहिलपुर, प्रिंसिपल रोहताश, बरिंदर सिंह भंब्रा प्रधान कण्व ग्रीन फाउंडेशन, इंज तरलोचन सिंह संधू, मास्टर बनींद्र सिंह, सेवक सिंह बैंस, नवदीप सिंह कनाडा, अमनदीप सिंह बैंस, हरजिंदर सिंह गिल एमडी दोआबा पब्लिक स्कूल दोहलरों, जेबी सेखों, बलजिंदर मान, मास्टर अच्छर कुमार जोशी, महिंदर सिंह जसवाल एमडी किंग एडवर्ड स्कूल, गुरदेव सिंह गिल अर्जुनवार्डी, गुरनाम सिंह बैंस, नरिंदर कुमार, गुरप्रीत सिंह बैंस, एसपी शविंदरजीत सिंह बैंस, अनूप सिंह लुद्दू कनाडा, परमजीत सिंह बैंस, महिंदर सिंह बैंस, सतिंदरजीत सिंह डोकसी, सुखविंदर पाल सिंह, प्रिंसिपल सतिंदरदीप कौर ढिल्लों, अमरजीत सिंह संघा, अमरीक सिंह बैंस, ठेकेदार जगजीत सिंह, गुरदियाल खाबड़ा, गुरदीप सिंह, सुखदेव सिंह, बचित्र सिंह बंबेली, जसवंत सिंह अटवाल, मोहन सिंह बैंस सहित भारी संख्या में खेलप्रेमी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

युवक की गोली मारकर की हत्या : एक्टिवा पर शव को लेकर घूमते रहे आरोपी…पुलिस में केस दर्ज कर की जांच शुरू

पुलिस में झूठी शिकायत कर बताया के उनके घर पर किया गया हमला अमृतसर ।  बस स्टैंड के सामने बुधवार की देर रात गुंडागर्दी हुई इस गुंडागर्दी में एक युवक की हत्या कर दी...
article-image
पंजाब

ड्रग इंस्पेक्टर को विजिलेंस ने एक लाख रिश्वत लेते रंगे हाथों किया ग्रिफ्तार : फैक्ट्री सील करने की दी थी धमकी

बठिंडा :  विजिलेंस ब्यूरो बठिंडा रेंज ने बड़ी कार्रवाई करते हुए श्री मुक्तसर साहिब में तैनात ड्रग इंस्पेक्टर रमनदीप गुप्ता को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। विजिलेंस टीम...
article-image
पंजाब

अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

गढ़शंकर, 7 जुलाई  : माहिलपुर पुलिस ने टूरिस्ट बस दुर्घटना में मिरतक गगनदीप के पिता शशि पाल पुत्र मलूक चंद निवासी भाँगला थाना मुकेरियां के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध धारा 281,106...
article-image
पंजाब

एजी अनमोल रतन सिद्धू का इस्तीफा : विनोद घई नए एडवोकेट जनरल नियुक्त

चंडीगढ़। पंजाब के एडवोकेट जनरल अनमोल रतन सिद्धू ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है और पंजाब सरकार ने तुरंत एडवोकेट विनोद घई को एडवोकेट जनरल नियुक्त कर दिया। पंजाब एंड हरियाणा हाइकोर्ट...
Translate »
error: Content is protected !!