62वें आल इंडिया प्रिंसिपल हरभजन सिंह मेमोरियल टूर्नामेंट के चौथे दिन रोमांचक मुकाबले

by
होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  प्रिंसिपल हरभजन सिंह स्पोर्टिंग क्लब माहिलपुर के अध्यक्ष कुलवंत सिंह संघा के नेतृत्व में श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा कॉलेज माहिलपुर के खेल मैदान में करवाए जा रहे 62वें ऑल इंडिया प्रिंसिपल हरभजन सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट के चौथे दिन रोचक खेल मुकाबले देखने को मिले। आज के विभिन्न मैचों के दौरान तरसेम भा, कुलशिंदर सिंह, प्रिं. डॉ. परविंदर सिंह, हरनेक सिंह बैंस, सेवक सिंह बैंस, शिविंदरजीत सिंह आरटी एसपी, दलजीत सिंह बैंस, महिंदर भाटिया, तरलोचन सिंह और रुपिंदरजोत सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और खिलाड़ियों से परिचय किया। दिन के पहले अकादमी वर्ग (अंडर 18) मैच में फुटबाल अकादमी बड्डन ने फुटबाल अकादमी बजरावर को 1-0 के अंतर से हराया। मैच के 53वें मिनट में आर्मेन नैयर ने विजयी गोल किया। क्लब वर्ग का दूसरा मैच आईएफसी फगवाड़ा और राजस्थान यूनाइटेड एफसी के बीच हुआ। आईएफसी फगवाड़ा के खिलाड़ी हरजोत सिंह ने मैच का पहला और दूसरा गोल क्रमश: दूसरे और 19वें मिनट में किया, जबकि मैच के दूसरे हाफ में राजस्थान यूनाइटेड टीम के खिलाड़ी तन्मय घोष और नाथेनियल चिल्हांग ने क्रमश: चौथे और 57वें मिनट में एक-एक गोल करके मैच को बराबरी पर ला दिया। इसके बाद निर्धारित समय में कोई गोल नहीं होने के कारण मैच को ड्रॉ घोषित कर दिया गया। तीसरे कॉलेज वर्ग के मैच में खालसा कॉलेज गढ़शंकर ने जीएनसी फगवाड़ा को 3-0 के अंतर से हराया। मैच के पहले हाफ में गढ़शंकर कॉलेज के खिलाड़ी कमलदीप सिंह ने 32वें और 40वें मिनट में दो गोल किए। तीसरा गोल गुरवीर सिंह ने 78वें मिनट में किया। क्लब के अध्यक्ष कुलवंत सिंह संघा के अनुसार कल के मैचों में खालसा कॉलेज माहिलपुर और लायलपुर खालसा कॉलेज जालंधर, फुटबॉल अकादमी बड्डों और जेसीटी अकादमी (अंडर-18), तथा आरसीएफ क्लब और नामधारी क्लब के बीच मुकाबला होगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मानसा में आदिधर्म सत्संग समागम में संगतों की श्रद्धापूर्ण हाज़िरी….. गुरु रविदास जी की क्रांतिकारी वाणी और विद्वानों को समाज में पहरा देना चाहिए : संत सतविंदर हीरा

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  श्री गुरु रविदास जी ने जात-पात का खंडन कर ऊँच वर्ग के जातीय अभिमान और अहंकार को आघात पहुँचाया। समाज से शोषण, छुआ छूत और पाखंड का अंत करके समानता पर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

14 कामगार बेहोश- बद्दी के झाड़माजरी में फार्मा उद्योग में : झटका लगने से लिफ्ट में गिरा ड्रम; केमिकल लीक से हादसा, 9 पीजीआई रेफर

एएम नाथ ।बद्दी : बद्दी के झाड़माजरी में फार्मा उद्योग निकविन हेल्थ केयर फार्मा उद्योग में केमिकल लीक होने से 14 कामगार बेहोश हो गए। इनमें से 9 कामगारों की गंभीर हालत को देखते...
article-image
पंजाब

पंजाब के युवा अब बनेंगे नौकरी देने वाले, न कि नौकरी मांगने वाले : आप सरकार का बड़ा संकल्प

चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने राज्य की शिक्षा व्यवस्था में एक नई क्रांतिकारी दिशा तय की है. सरकार का उद्देश्य सिर्फ स्कूलों का ढांचा सुधारना नहीं, बल्कि शिक्षा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हमारी आबादी का संतुलन बिगड़ रहा है : कांग्रेस विधायक सुखपाल खेहरा ने की हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड राज्यों की तर्ज पर पंजाब में भी दूसरे प्रदेशों से आए लोगों के लिए कानून बनाने की मांग

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड राज्यों की तर्ज पर पंजाब में भी दूसरे प्रदेशों से आए लोगों के लिए कानून बनाने की मांग को लेकर कांग्रेस विधायक सुखपाल खेहरा ने बड़ा बयान दिया है। कांग्रेस विधायक...
Translate »
error: Content is protected !!