62 वर्षीय महिला की गोलियां लगने से संदिग्ध हालात में मौत, मामला दर्ज

by

गढ़शंकर : गांव महिंदवाणी गुज्जरां में धार्मिक स्थल पर माथा टेकने जा रही 62 वर्षीय महिला की घर के निकट गली में दो अज्ञात मोटरसाइकिल स्वारों ने गोलियां मारकर हत्या कर दी। गढ़शंकर पुलिस ने दो अज्ञात हत्यारों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मृतक महिला का पति शाम लाल सेवानिवृत एएसआई है और वह सीआईए स्टाफ नवांशहर में तैनात रहा है।
मृतका के पति शाम लाल निवासी महिंदवाणी ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसकी 62 वर्षीय पत्नी रचना देवी सुवह साढ़े पांच वजे गांव में ही किसी धार्मिक स्थल पर रोजाना की तरह माथा टेकने जा रही थी। गांव के किसी व्यक्ति ने मुझे सुचना दी कि आपकी पत्नी गली में गिरी पड़ी है। जब हमने वहां जाकर देखा तो वह खून से लथपथ पड़ी हुई थी।  हम उसे सिवल अस्पताल गढ़शंकर ले जा रहे थे तो उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। सिवल अस्पताल गढ़शंकर में उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उच्चाधिकारियों द्वारा बनाई गई पुलिस की कई टीमें सीसीटीवी फुटेज की जाँच कर रही है और  पुलिस का मानना है कि यह गैंगस्टरों से सबंधित घटना नहीं है । जिसके चलते पुलिस  हत्याकांड के पीछे किसी पारिवारिक पुराणी रंजिश या किसी विवाद के एंगल पर जाँच करने में जुटी है।  हालांकि पुलिस अधिकारी  जाँच के बारे में खुल कर बोलने को तैयार नहीं है।
डीएसपी गढ़शंकर दलजीत सिंह खख ने बताया कि दो अज्ञात हत्यारों के खिलाफ दर्ज कर लिया है और जाँच की जा रही है। शीध्र ही आरोपी पकड़ लिए जाएंगे।
फोटो : मृतक रचना देवी और यहां पुलिस घटनास्थल की जाँच करती

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कांग्रेस को पंजाब में झटका : चार बार की सांसद परनीत कौर हुईं भाजपा में शामिल – मैं पीएम मोदी के नेतृत्व में अपने निर्वाचन क्षेत्र, अपने राज्य और देश के लिए काम करूंगी

चंडीगढ़ : काग्रेस से निलंबित सांसद और पंजाब के पूर्व सीएम अमरिंदर सिंह की पत्नी परनीत कौर आज दिल्ली में भाजपा में शामिल हो गईं हैं। कौर की बेटी जय इंदर कौर ने कल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

30 हजार टैक्सी ऑपरेटरों के साथ किए वायदे को भूली सरकार : टैक्सी ऑपरेटर यूनियनों ने सुंदरनगर में प्रदेश स्तरीय बैठक कर अपनी मांगों पर किया मंथन

मंडी: प्रदेश के टैक्सी ऑपरेटर यूनियनों के पदाधिकारियों ने रविवार को एसोसिएशन के बैनर के तले अपनी मांगों को लेकर मंडी जिले के सुंदरनगर में प्रदेश स्तरीय बैठक कर अपनी मांगों पर मंथन किया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सोलन से भागा कैदी बिलासपुर में पकड़ा: महिला को किया था घायल

सोलन : हिमाचल की सोलन जेल के बाहर से पुलिस जवानों को चकमा देकर फरार हुआ कैदी गुलशन बिलासपुर में पकड़ा गया है। बद्दी से सोलन लाया गया यह कैदी शनिवार देर शाम को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सभी विभागों के अधिकारियों को ज़िला परिषद की बैठक अनिवार्य रूप से अपनी उपस्थिति सुनिश्चित बनानी चाहिए : रमेश ठाकुर

 सोलन : ज़िला परिषद सोलन के अध्यक्ष रमेश ठाकुर ने ज़िला परिषद सदस्यों एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियां एवं कर्मचारियों से आग्रह किया कि विकास कार्यों को पूर्ण करने के लिए बेहतर समन्वय स्थापित...
Translate »
error: Content is protected !!