62 वा वार्षिक आल इंडिया प्रिंसिपल हरभजन सिंह मेमोरियल टूर्नामेंट 14 फरवरी से 21 फरवरी तक करवाया जा रहा : कुलवंत सिंह संघा

by
इस टूर्नामेंट में क्लब, कॉलेज एवं अकादमी वर्ग के शेष मैचों में पूरे भारत की प्रमुख फुटबॉल टीमें भाग ले रही  :  कुलवंत सिंह संघा
इस टूर्नामनेट का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक डाक्टर इशांक कुमार चब्बेवाल करेंगे :  कुलवंत सिंह संघा
होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : प्रिंसिपल हरभजन सिंह स्पोर्टिंग क्लब माहिलपुर के अध्यक्ष कुलवंत सिंह संघा के नेतृत्व में श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा कॉलेज माहिलपुर के खेल मैदान में 62वां वार्षिक ऑल इंडिया प्रिंसिपल हरभजन सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट 14 फरवरी से 21 फरवरी तक करवाया जा रहा है। इस संबंध में आज प्रिंसिपल हरभजन सिंह स्पोर्टिंग क्लब माहिलपुर के पदाधिकारियों की एक बैठक स्पोर्टिंग क्लब कार्यालय खालसा कॉलेज माहिलपुर में हुई। इस अवसर पर पंजाब फुटबाल एसोसिएशन के सचिव हरजिंदर सिंह जग्गा विशेष रूप से उपस्थित हुए और उन्होंने फुटबाल फेडरेशन के नियमों की जानकारी दी। इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष कुलवंत सिंह संघा ने बताया कि पहले दिन होने वाले उद्घाटन मैच में चब्बेवाल विधानसभा क्षेत्र से विधायक डा. इशांक कुमार मुख्य अतिथि होंगे, जबकि सिख एजुकेशनल काउंसिल के अध्यक्ष संत साधु सिंह कुटिया कहारपुरी मैच के उद्घाटन के अवसर पर अरदास प्रार्थना में विशेष तौर पर शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि क्लब, कॉलेज एवं अकादमी वर्ग के शेष मैचों में पूरे भारत की प्रमुख फुटबॉल टीमें भाग ले रही हैं तथा टूर्नामेंट के सुचारू आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि 21 फरवरी को फाइनल मुकाबलों के दौरान श्री आनंदपुर साहिब से लोकसभा सदस्य मलविंदर सिंह कंग, पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी तथा श्री रियल्टी चंडीगढ़ के निदेशक लक्ष्मी कांत स्वामी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होंगे और विजई टीमों को इनाम वितरित करेंगे। इस अवसर पर कुंदन सिंह सज्जन कैनेडा, दलजीत सिंह बैंस कैनेडा, प्रि. डॉ. परविंदर सिंह, पी.एम. हरजिंदर सिंह गिल, श्री सुखिंदर सिंह रिक्की, श्री धीरज शर्मा, डॉ. राज कुमार, डॉ. परमप्रीत राव, सतप्रकाश सिंह कैनेडियन, हरदीप कुमार मैच कमिश्नर, मा बनिंदर सिंह, इंजी. तरलोचन सिंह संधू, बलजिंदर मान, रुपिंदरजोत सिंह बब्बू, जगजीत सिंह गणेशपुर, जमदेश सिंह तंबर, राज कुमार राजू, कुलवंत सिंह सैनी, हरदीप सिंह सैनी, बचित्तर सिंह बम्बेली उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बीजेपी से डरकर राहुल ने नहीं की थी अपनी गर्लफ्रेंड से शादी : जर्नलिस्ट आरती रामचंद्रन के किताब ‘डिकोडिंग राहुल गांधी’ में उनकी प्रेमिका के बारे में लिखा

नई दिल्ली। रायबरेली सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की शादी को लेकर चर्चा जोरो पर हैं। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि राहुल गांधी जल्द ही शादी के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भरमौर में जनजातीय गौरव दिवस समापन समारोह आयोजित – महान स्वतंत्रता सेनानी विरसा मुंडा ने बढ़ाया जनजातीय लोगों का आत्मसम्मान व स्वाभिमान – जगत सिंह नेगी

जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने दीप प्रज्वलित कर किया समापन समारोह का आगाज एएम नाथ। चम्बा :  उपमंडल मुख्यालय भरमौर में महान स्वतंत्रता सेनानी व आदिवासी नेता बिरसा मुंडा की जयंती के...
article-image
पंजाब

मार्डन अस्पताल में आज से होगा कोविड मरीजों का इलाज, अन्य प्राइवेट अस्पताल भी करें पहल: अपनीत रियात

डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि कोविड बचाव संबंधी लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए जिला प्रशासन वचनबद्ध आयुष्मान भारत सरबत सेहत बीमा योजाना के लाभार्थी सूचीबद्ध प्राइवेट अस्पतालों में करवा सकते हैं...
article-image
पंजाब

जमीनों की एनओसी के नाम पर लोगों का हो रहा आर्थिक व मानसिक शोषण – पवन दीवान

मुख्यमंत्री भगवंत मान को पत्र लिखकर तहसीलों में रजिस्ट्री के लिए भारी रिश्वत लेने का मुद्दा उठाया, जटिल व्यवस्था में सुधार की अपील की चंडीगढ़: सीनियर कांग्रेसी नेता और पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डिवलपमेंट बोर्ड...
Translate »
error: Content is protected !!