625 लाख बलाना-गोला संपर्क सड़क मार्ग के निर्माण कार्यों पर व्यय होंगे : कुलदीप सिंह पठानिया

by

चंबा, (चुवाड़ी) 29 सितंबर :
विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा है कि भटियात क्षेत्र में सड़क नेटवर्क का विस्तार उनकी विशेष प्राथमिकता है।
वे आज सिहुंता प्राइमरी शिक्षा खंड के तहत थुलेल में आयोजित अंड़र 12 खेलकूद प्रतियोगिता आरंभ अवसर पर मुख्य अतिथि भाग लेते हुए बोल रहे थे ।
कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि क्षेत्र में सर्वांगीण विकास के लिए यह अनिवार्य है कि दुर्गम क्षेत्रों को सड़क सुविधा के साथ जोड़ा जाए ।
साथ में उन्होंने लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि आने वाले समय के दौरान भटियात विधानसभा क्षेत्र के सभी गांव को सड़क सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी ।
विधानसभा अध्यक्ष ने प्रतियोगिता में भाग ले रहे विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए व्यक्तित्व विकास के लिए बहु आयामी गतिविधियों को विद्यार्थी जीवन का हिस्सा बनाने की सलाह भी दी।
शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों का जिक्र करते हुए कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि राजकीय महाविद्यालय
चुवाड़ी तथा सिहुंता सहित विभिन्न शिक्षण संस्थानों में शिक्षकों के अधिकांश रिक्त पदों को भरा गया है ।
विद्यार्थियों को गुणवत्ता युक्त शिक्षण व्यवस्था उपलब्ध करवाने के लिए आधारभूत संरचनाओं का विकास के साथ व्यवस्था में और अधिक सुधार की आवश्यकता पर बात करते हुए उन्होंने प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक कदम उठाने का भरोसा भी दिया ।
कुलदीप सिंह पठानिया ने स्थानीय लोगों की मांग पर मुख्य सड़क मार्ग से निचली थुलेल संपर्क सड़क मार्ग के उन्नयन कार्यों के लिए लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता तथा खंड विकास अधिकारी को संयुक्त निरीक्षण करने को कहा ।
साथ में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बलाना-गोला संपर्क सड़क मार्ग के निर्माण कार्यों पर 625 लाख की राशि व्यय की जा रही है । इसके साथ नाबार्ड के तहत ढड़ामण -भरेडवासा संपर्क सड़क के निर्माण पर 144 लाख रुपए व्यय किये जा रहे हैं ।
इससे पहले विधानसभा अध्यक्ष ने दीप प्रज्वलित कर 26 वीं खंड स्तरीय अंड़र 12 खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया । इस दौरान विद्यार्थियों ने मार्च पास्ट एवं आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये ।
खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में 83 प्राथमिक स्कूलों के 250 से अधिक विद्यार्थी हिस्सा ले रहे हैं ।
कुलदीप सिंह पठानिया ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए 21 हजार रुपयों की राशि देने घोषणा भी की ।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चेला कृष्ण चंद, एसडीएम पारस अग्रवाल, अधिशासी अभियंता विद्युत पंकज राठौर, जल शक्ति राकेश ठाकुर, तहसीलदार सुरेंद्र चौधरी, खंड विकास अधिकारी मनीष कुमार, खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी पुरुषोत्तम चंद, प्रधान ग्राम पंचायत कुलदीप कुमार विभिन्न पंचायतों के जनप्रतिनिधि, महिला मंडल, युवक मंडल सहित क्षेत्र के गण मान्य लोग इस अवसर पर उपस्थित रहे ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने प्रदेश भर से आए वन मित्रों से किया संवाद : वन मित्रों से मुख्यमंत्री ने कहा, जंगलों में आग लगती है, ख्याल रखना

एएम नाथ। हमीरपुर : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज हमीरपुर में वन मित्रों के साथ आयोजित ‘संवाद’ कार्यक्रम में बातचीत की और उनके प्रशिक्षण अनुभव बारे जानकारी हासिल की। धर्मशाला में नियुक्त...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सावधान! ऊना में बेसमेंट खरीदने से पहले जांचें नक्शा, वरना हो सकती है बड़ी परेशानी : महेंद्र पाल गुर्जर

रोहित जसवाल।  ऊना, 18 जुलाई. यदि आप ऊना नगर निगम क्षेत्र में किसी भवन की बेसमेंट खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो थोड़ा ठहरिए…और पहले सावधानी से पूरी जांच-पड़ताल कर लीजिए। कहीं ऐसा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा की मेरिट में सफल विद्यार्थियों को आशीष बुटेल ने किया सम्मानित : विद्यार्थियों की सफलता ने बढ़ाया पालमपुर का गौरव – आशीष बुटेल

एएम नाथ। पालमपुर, 27 मई : पालमपुर के विधायक आशीष बुटेल ने मंगलवार को नगर निगम कार्यालय परिसर में सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर सफलता हासिल करने वाले...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल पुलिस के अधिकारियों में अंतर्कलह आया साहमने : एसपी शिमला ने डीजीपी पर लगाए गंभीर आरोप : 1 केस की जांच को लेकर हो रहा विवाद

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश के पुलिस महकमे में इन दिनों सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है और एक बड़ा विवाद सामने आया है।  हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के चीफ इंजीनियर विमल...
Translate »
error: Content is protected !!