63 लाख रुपए की लागत वाली वाटर सप्लाई स्कीम का किया लोकार्पण कैबिनेट मंत्री जिंपा व विधायक घुम्मण ने दसूहा के गांव जलोटा में

by

दसूहा विधान सभा क्षेत्र में 6.50 करोड़ रुपए की लागत से वाटर सप्लाई व सैनीटेशन की विभिन्न स्कीमों पर चल रहा है कार्य
दसूहा (होशियारपुर), 27 जुलाई: कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने आज दसूहा के गांव जलोटा में विधायक दसूहा कर्मवीर सिंह घुम्मण के साथ 63 लाख रुपए की लागत वाली वाटर सप्लाई स्कीम का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस प्रोजैक्ट के शुरु होने से गांव वासियों को पीने का साफ पानी निर्विघ्न मुहैया  करवाया गया है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा इलाके के गांवो में गीले-सूखे कूड़े के प्रबंधन, छप्पड़ों के नवीनीकरण व घर-घर शौचालय बनाने संबंधी करोड़ों रुपए के प्रोजैक्ट चलाए जा रहे हैं।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि होशियारपुर जिले में 31 करोड़ रुपए की लागत से चल रही वाटर सप्लाई व सीवरेज की स्कीमों में से करीब  6.50   करोड़ रुपए की लागत से स्कीमों पर कार्य दसूहा विधान सभा क्षेत्र में ही चल रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत मान ग्राउंड जीरो पर प्रदेश के विकास के लिए कार्य कर रहे हैं और उनके निर्देशों पर हर विभाग लोगों तक बेहतर सुविधाएं पहुंचाने के लिए तत्पर है। उन्होंने कहा कि चाहे नौजवानों को रोजगार देने की बात हो या बेहतर स्वास्थ्य, पीने का साफ पानी, शिक्षा जैसी सुविधाएं मुहैया करवाना हो, हर जन सुविधा से जुड़े मामलों पर बहुत ही गंभीरता से जमीनी स्तर पर कार्य हो रहा है।
ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि प्रदेश में जहां-जहां पानी का स्तर काफी नीचे जा चुका है, उन इलाकों में 2 हजार करोड़ रुपए की लागत वाले सतही पानी की परियोजनाओं पर कार्य चल रहा है। इस दौरान विधायक दसूहा कर्मवीर सिंह घुम्मण ने विधान सभा क्षेत्र दसूहा में चलाए जा रहे विभिन् न प्रोजैक्टों संबंधी कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर एस.ई विजय कुमार, एक्सियन सिमरनजीत सिंह खांबा, एस.डी.ओ सेवा सिंह, सरपंच पुष्पिंदर कौर, पंचायत सदस्य गुरप्रीत सिंह, गुरमुख सिंह के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

आंगनवाड़ी वर्करों-हेल्परों ने मांगों को लेकर डीसी कार्यालय के समक्ष किया विरोध प्रदर्शन…. सरकार को भेजा मांग-पत्र

नवांशहर, 10 जुलाई : आंगनवाड़ी मुलाज़िम यूनियन पंजाब (सीटू) जिला शहीद भगत सिंह नगर की ओर से आज डिप्टी कमिश्नर कार्यालय के बाहर काले कपड़े पहनकर काला दिवस मनाते हुए केंद्र और पंजाब सरकार...
article-image
पंजाब

माता महिंदर कौर रियात की याद में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :रियात एजुकेशनल एंड रिसर्च ट्रस्ट के चेयरमैन श्री निर्मल सिंह रियात की आदरणीय माता महिंदर कौर रियात का निधन 24 मार्च 2025 को हो गया, तथा वे अपनी प्रतिष्ठित सांसारिक यात्रा पूरी...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

निहत्थे लोगो पर लाठी चार्ज और वॉटर कैनन का इस्तेमाल करना दुर्भाग्यपूर्ण : जनभावना पहले दिन ही मालूम हो गई थी लेकिन प्रदेश सरकार ने पूरे प्रकरण को हल्के में लिया – नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर

जनभावना पहले दिन ही मालूम हो गई थी लेकिन प्रदेश सरकार ने पूरे प्रकरण को हल्के में लिया,   बातचीत करने के बजाय सरकार की तरफ़ से भी भावनाएं भड़काई गई सरकार ने शांति की...
article-image
पंजाब

अलीपुर हत्याकांड के दो आरोपी ग्रिफतार : मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव वारिसों को सौंपा

गोली लगने से घायल युवक सिवल अस्पताल होशियारपुर में अभी भी उपचारधीन गढ़शंकर। गांव अलीपुर में कल रात एक दर्जन के करीब हमलावरों दुारा तेजधार हथियारों से काट कर युवक की हत्या करने और...
Translate »
error: Content is protected !!