65 यूनिट रक्तदान : नंगल खुर्द में रविवार को ब्रदर्स ग्रुप की तरफ से रक्तदान शिविर का आयोजन

by

हरोली :  गांव नंगल खुर्द में रविवार को ब्रदर्स ग्रुप की तरफ से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में स्थानीय युवाओं द्वारा संयुक्त रूप से 65 यूनिट रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया

कार्यक्रम के इस शुभ अवसर पर सुमित शर्मा व स्थानीय पंचायत प्रधान प्रवीण ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।कैंप आयोजक नव बैंस ने कहा कि रक्तदान एक नेक कार्य है, जो कई लोगों की जान बचा सकता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार भारत में हर साल 12 मिलियन यूनिट रक्त की कमी होती है। रक्त आधान सुविधाओं के अभाव में कई मरीजों की मौत हो जाती है। इसलिए जिम्मेदार नागरिक होने के नाते यह हमारा कर्तव्य है कि हम रक्तदान करें और दूसरों को भी ऐसा करने के लिए प्रोत्साहित करें। उन्होंने बताया कि इस कैंप में हरोली क्षेत्र के अलावा जिला ऊना व पंजाब से भी काफी संख्या में युवा पहुंचे हुए थे। इस रक्तदान शिविर में आरएच ऊना ब्लड बैंक के सहयोग से 65 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सत्ती 19 मार्च से करेंगे एक दिन एक गांव कार्यक्रम का शुभारंभ

ऊना 17 मार्च: छठे वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती 19 मार्च से एक दिन एक गांव कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। एक दिन एक गांव कार्यक्रम के तहत सतपाल सिंह सत्ती ऊना विधानसभा क्षेत्र...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

*बल्क ड्रग पार्क पर फैलाई जा रही भ्रांतियों को लेकर डीसी ऊना का बड़ा बयान….विकास और पर्यावरण का संतुलन हमारी प्राथमिकता, वैज्ञानिक एवं पर्यावरणीय संतुलन के साथ किया जा रहा परियोजना का क्रियान्वयन*

*लोगों से अपील….सोशल मीडिया की अफवाहों पर न दें ध्यान, परियोजना स्थल पर मीडिया वॉकथ्रू, अधिकारियों ने दी ऑन-स्पॉट ब्रीफिंग* रोहित जसवाल।  पोलियां (हरोली,ऊना), 8 जुलाई. ऊना जिले के हरोली विकास खंड में निर्माणाधीन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंडी जिले में दस्त व निमोनिया नियंत्रण पखवाड़े का दूसरा चरण : 11 से 27 नवम्बर तक चलेगा अभियान- ADC निवेदिता नेगी

मंडी, 26 अक्तूबर। मंडी जिले में सघन दस्त व निमोनिया नियंत्रण पखवाड़े के दूसरे चरण में 11 से 27 नवम्बर तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसमें नवजात शिशु से 5 वर्ष की आयु तक...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हेल्पर के 30 पद : जीडीएच इंडस्ट्रिज़ बसाल में भरे जाएंगे

ऊना, 29 मार्च। मैसर्ज जीडीएच इंडस्ट्रिज़ एरिया बसाल में हेल्पर के 30 पद भरे जाएंगे। इन पदों के लिए साक्षात्कार 1 अप्रैल को प्रातः 10 बजे जीडीएच इंडस्ट्रिज़ एरिया बसाल में कैम्पस साक्षात्कार आयोजित...
Translate »
error: Content is protected !!