65 साल की महिला से रेप : मानवता शर्मसार,लिफ्ट देने के बहाने

by
एएम नाथ। हमीरपुर : हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 65 साल की बुजुर्ग महिला के साथ लिफ्ट देने के बहाने आरोपी ने रेप किया। आरोपी ने पहले पीड़ित महिला को स्कूटर में लिफ्ट दी और एक जंगल में जबरन ले जाकर उसके साथ गंदा काम किया।
महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
हमीरपुर के पुलिस अधीक्षक भगत सिंह ठाकुर ने कहा कि यह घटना तब हुई जब बुजुर्ग महिला शनिवार रात जालंधर से घर लौट रही थी। वह रात करीब 9 बजे भोटा बस स्टैंड पर उतरी और टैक्सी की तलाश करने लगी। हालांकि,उसके पास टैक्सी चालकों को देने के लिए पैसे नहीं थे। इसी बीच,आरोपी ने उसे लिफ्ट की पेशकश की। आरोपी ने कहा कि वह उसी दिशा में जा रहा है, तो वह उन्हें छोड़ देगा। इसके बाद आरोपी जबरदस्ती महिला को झिरालड़ी जंगल ले गया। उसने स्कूटर तेज गति से चलाया,जब महिला ने आपत्ति जताई,तो उसने उसे पीटा और बलात्कार किया।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी विवाहित है और ट्रैक्टर चलाता है। उसने बुजुर्ग महिला का मोबाइल फोन फ्लाइट मोड पर डाल दिया ताकि वह अपने परिवार के सदस्यों से संपर्क न कर सके और मौके से भाग गया। बाद में महिला ने कुछ लोगों की मदद से अपने बेटे से संपर्क किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता को प्राथमिक चिकित्सा दी। उन्होंने जंगल में छिपे हुए आरोपी को भी पकड़ लिया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच चल रही है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मैगा मॉक एक्सरसाइज के लिए अलर्ट रहें सभी अधिकारी : गंधर्वा राठौड़

सोमवार सुबह करीब 9ः15 बजे जारी होगा भूकंप जैसी आपदा का अलर्ट एएम नाथ।  हमीरपुर 14 जून। उपायुक्त एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की अध्यक्ष गंधर्वा राठौड़ ने जिला के सभी संबंधित अधिकारियों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्यपाल ने आईएएंडएएस अधिकारियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया : राष्ट्रीय लेखा एवं लेखा परीक्षा अकादमी (एनएएए) ने देश में वित्तीय अनुशासन, पारदर्शिता और सुशासन को सुदृढ़ करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई – राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल

एएम नाथ। शिमला : राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने गुरुवार को शिमला के यारोज में भारतीय लेखा एवं लेखा परीक्षा सेवा (आईएएंडएएस) के 2025 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

33 साल के युवक की चिट्टे से गई जान – मनाली के वॉशरूम में मिली लाश

एएम नाथ। कुल्लू :    हिमाचल प्रदेश के मनाली में पब्लिक टॉयलेट में एक ड्रग एडिक्ट युवक की लाश मिली है. आशंका है कि चिट्टे के सेवन से युवक की मौत हुई है. हालांकि,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आसुरी प्रवृत्तियों के प्रतीक रावण, कुम्भकर्ण तथा मेघनाद के दहन के साथ विजयदशमी का पर्व आज विधिवत पूजा-अर्चना सहित सम्पन्न

एएम नाथ। सोलन : आसुरी प्रवृत्तियों के प्रतीक रावण, कुम्भकर्ण तथा मेघनाद के दहन के साथ विजयदशमी का पर्व आज विधिवत पूजा-अर्चना सहित सम्पन्न हो गया। सोलन के ऐतिहासिक ठोडो मैदान में आयोजित विजयदशमी पर्व...
Translate »
error: Content is protected !!