66 खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर किया गया चयनित :कुश्ती में हमीरपुर, टेबल टेनिस में कांगडा और फुटबॉल में उना रहा ओवरऑल विजेता: प्रतियोगिता में प्रदेश के 11 जिलों के 345 खिलाडियों ने लिया भाग

by

ऐतिहासिक चंबा चौगन में अंडर-19 छात्र वर्ग राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता सम्पन्न
सदर विधायक नीरज नैयर ने की बतौर मुख्य अतिथि शिरकत
चंबा, 20 अक्तूबर : सदर विधायक नीरज नैय्यर ने आज चार दिवसीय राज्य स्तरीय अंडर-19 छात्र वर्ग खेलकूद प्रतियोगिता का ऐतिहासिक चौगान में विधिवत समापन किया।
प्रतियोगिता के समापन समारोह में विधायक नीरज नैय्यर ने खेल के महत्व पर बल देते हुए खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी व्यक्ति के सफल जीवन में शिक्षा के साथ-साथ खेल की अहम भूमिका रहती है। खेलकूद गतिविधियों से प्रत्येक व्यक्ति शारीरिक और मानसिक तौर पर स्वस्थ रहता है तथा अनुशासन की भावना उत्पन्न होती है। उन्होंने विभिन्न खेलकूद प्रतिस्पर्धाओं में विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया और उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने यह भी कहा कि इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 66 खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता के लिए भी चयन हुआ है उन्होंने उन खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने के लिए भी प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा खेलकूद गतिविधियों को और अधिक प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही है।
गौरतलब है कि राज्य स्तरीय अंडर-19 छात्र वर्ग खेलकूद प्रतियोगिता में प्रदेश के 11 जिलों के 324 खिलाडियों ने भाग लिया जिसमें स्पोर्ट्स हॉस्टल रोहडू भी शामिल रहा।
राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में कुश्ती में हमीरपुर, टेबल टेनिस में कांगडा और फुटबॉल में उना ओवरऑल विजेता रहा।
इस अवसर पर सहायक निदेशक शारीरिक शिक्षा अधिकारी कमला ठाकुर, प्रधानाचार्य जितेंद्र कुमार, पर्यवेक्षक सुमन चौहान, अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी करतार सिंह ठाकुर, महासचिव नरेश राणा, पार्षद जीवन सालरिया, पार्षद खालिद मिर्जा, प्रतियोगिता पर्यवेक्षक परीक्षित शर्मा, राकेश कुमार और राज कुमार, कोचज व रेफरी सहित काफी मात्रा में लोग मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सांसद किशन कपूर के तल्ख तेवर : सुधीर को पार्टी में एंट्री और टिकट पर उन्होंने जमकर भड़ास निकाली

एएम नाथ। ऊना  : सांसद किशन कपूर टिकट को लेकर हाईकमान के फैसले से नाराज ही नहीं गुस्सा भी हैं। लंबी चुप्पी के बाद उनके बागी तेवर झलकने लगे हैं। बुधवार को अपने आवास...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिक्षकों को टेट की अनिवार्यता के फैसले पर सरकार क्यों है खामोश : जयराम ठाकुर

देश भर में राज्य सरकारें राज्य सरकारें कर रही हैं सुप्रीम कोर्ट में रिव्यू पिटिशन पूर्व नियुक्त शिक्षकों के लिए टेट की अनिवार्यता के फैसले पर सरकार रखे अपना पक्ष एएम नाथ। शिमला : ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 6 जून से चंबा प्रवास पर

एएम नाथ। चम्बा  : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 6 जून से चंबा प्रवास पर रहेंगे। विभागीय प्रवक्ता ने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष 6 जून को सांय समोट एवं 7 जून को हार में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री के खिलाफ प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री का 6 अगस्त को दोपहर 2 बजे बस स्टैंड गढ़शंकर पर फूंका जाएगा पुतला – अश्वनी राणा

गढ़शंकर ।  सरकारी अध्यापक यूनियन ब्लॉक गढ़शंकर 2 की एक महत्वपूर्ण बैठक ब्लॉक अध्यक्ष अश्वनी राणा की अध्यक्षता में गांव बीनेवाल बीत में हुई। यह जानकारी प्रेस सचिव मास्टर नितिन सुमन ने देते हुए...
Translate »
error: Content is protected !!