67वें राष्ट्रमण्डल संसदीय सम्मेलन के लिए कुलदीप सिंह पठानिया आस्ट्रेलिया रवाना

by
न्यूजीलैंड, जापान व दक्षिण कोरिया भी जाएंगे विधानसभा अध्यक्ष
एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया आस्ट्रेलिया  के सिडनी शहर में 5 से 8 नवम्बऱ, 2024 तक आयोजित होने वाले 67वें राष्ट्रमण्डल संसदीय सम्मेलन में भाग लेने रात 10 बजे नई दिल्ली से सिडनी के लिए रवाना हो रहे हैं।
इस सम्मेलन में भाग लेने उनके साथ विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार तथा सचिव विधानसभा यशपाल शर्मा भी जा रहे हैं।
इस सम्मेलन में देश के सभी राज्य विधान मण्डलों  के पीठासीन एवं उपपीठासीन अधिकारी तथा जिन राज्यों में विधान परिषद है, के पीठासीन अधिकारी भी जा रहे हैं। इनमें केन्द्र शासित प्रदेशों के पीठासीन अधिकारी भी शामिल होंगे।
इस सम्मेलन में राष्ट्रमण्डल संसदीय संघ भारत क्षेत्र के चेयरमैन तथा लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
कुलदीप सिंह पठानिया राष्ट्रमण्डल संसदीय संघ भारत क्षेत्र जोन 2 के संयोजक भी हैं जिसमें हिमाचल सहित पाँच राज्य शामिल हैं।
कुलदीप सिंह पठानिया 5 से 8 नवम्बर तक इस सम्मेलन के लिए  आस्ट्रेलिया के प्रमुख शहर सिडनी में ही मौजूद रहेंगे। इस दौरान कुलदीप सिंह पठानिया अलग–अलग समय पर चर्चा के  लिए चयनित 3 महत्वपूर्ण विषयों पर सम्मेलन के दौरान अपना सम्बोधन भी देंगे।
सम्मेलन उपरान्त कुलदीप सिंह पठानिया तीन देशों क्रमश: न्यूजीलैंड, जापान तथा दक्षिण कोरिया के अध्ययन प्रवास पर रहेंगे।
अध्ययन प्रवास के दौरान कुलदीप सिंह पठानिया इन देशों की राजनीतिक, आर्थिक तथा प्रशासनिक व्यवस्था का गहन अध्ययन करेंगे तथा सामरिक व पर्यटन दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थलों का भी भ्रमण करेंगे।
विदेश जाने से पूर्व पठानिया ने कहा कि राष्ट्रमण्डल संसदीय सम्मेलन एक महत्वपूर्ण आयोजन है जिससे पूरा विश्व एक मंच पर एकत्र होगा तथा सदभावना, वैश्विक विचारधारा तथा एकता व शांति का महासंगम देखने को मिलेगा।
पठानिया ने कहा कि इस तरह के आयोजन ही पूरे विश्व को एक मंच पर ला सकते हैं जबकि सभी देशों के हर राज्य से चुने हुए प्रतिनिधि अपने सम्बोधन के माध्यम से जहाँ विश्व में शांति व एकता का सन्देश देने की कोशिश करेंगे वहीं अपने–अपने दृष्टिकोण से पूरे विश्व समुदायों को भी अवगत करवाने का प्रयास करेंगे।
कुलदीप सिंह पठानिया के साथ प्रवास के दौरान विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार तथा विधान सभा सचिव भी साथ में रहेंगे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बिझड़ी के मेधावी विद्यार्थियों को किया पुरस्कृत : कांग्रेस की सरकारों ने किया ढटवाल क्षेत्र का अथाह विकास: इंद्र दत्त लखनपाल

बिझड़ी 25 दिसंबर :  विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने कहा है कि कांग्रेस के शासनकाल में बिझड़ी एवं पूरे ढटवाल क्षेत्र मंे अथाह विकास कार्य करवाए गए हैं। सोमवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला...
article-image
पंजाब

दर्शन सिंह मट्टू के नेतृत्व में एसडीएम गढ़शंकर को ज्ञापन सौंपा

गढ़शंकर, 12 नवंबर :  पिछले कई दिनों से श्री आनंदपुर साहिब को नया ज़िला बनाने की चल रही चर्चाओं का जहाँ लोगों ने स्वागत किया है, वहीं गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र को प्रस्तावित नए ज़िले...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

आनंद और उत्साह के शिखर पर सम्पन्न हुआ राज्य स्तरीय हरोली उत्सव-2025

रोहित जसवाल।  ऊना, 29 अप्रैल. राज्य स्तरीय हरोली उत्सव-2025 मंगलवार को आनंद और उत्साह के शिखर पर सम्पन्न हुआ। समापन समारोह में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने इस सफल आयोजन के लिए सभी आयोजकों को...
article-image
पंजाब

विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल, शिमला पहाड़ी, होशियारपुर की दामिनी कॉमर्स तथा संजना आर्ट्स में रहीं प्रथम

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित 12वीं कक्षा के नतीजों में विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल का परिणाम शत प्रतिशत रहा। परिणाम में कॉमर्स स्ट्रीम की दामिनी ने 93.4% अंक...
Translate »
error: Content is protected !!