67 लोगों की मौत – अमेरिका : प्लेन और हेलिकॉप्टर क्रैश, टक्कर के बाद हो गए थे विमान के तीन टुकड़े

by
वॉशिंगटन ”  अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में रीगन नेशनल एयरपोर्ट के पास आसमान में अमेरिकन एयरलाइंस के एक विमान और हेलिकॉप्टर में भीषण टक्कर हो गई. टक्कर के बाद विमान और हेलिकॉप्टर टूट कर एक नदी में गिर गए।
अब इस हादसे के बारे में जानकारी देते हुए वॉशिंगटन के फायर चीफ ने बताया कि इस हादसे में सभी 67 लोगों की मौत हो गई है। वॉशिंगटन डीसी के फायर चीफ का कहना है कि विमान और हेलिकॉप्टर की टक्कर में कोई जिंदा नहीं बचा है. वाशिंगटन डी सी फायर एंड EMS के चीफ जॉन डोनली ने कहा कि हम लोग रेस्क्यू ऑपरेशन को अब एक रिकवरी ऑपरेशन में बदल रहे हैं. क्योंकि उन्हें लगता है कि हादसे में कोई जिंदा बचा है.
टक्कर के बाद हुए प्लेन के 3 टुकड़े
एपी के रिपोर्ट के अनुसार ट्रांसपोटेशन सेक्रेटरी ने बताया कि हादसे के बाद अमेरिकी एयरलाइंस का विमान पोर्टेमाक नदी में तीन टुकड़ों में पड़ा मिला.।
प्लेन में सवार थे 64 यात्री
अधिकारियों का मानना है कि अमेरिकी ईगल फ़्लाइट 5342 जो रीगन नेशनल एयरपोर्ट के पास सेना के ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर से टकरा गया. फ्लाइट में सवार सभी यात्री और चालक दल के सदस्यों की मौत हो गई और वे सर्च और रेस्क्यू टीमों को रिकवरी ऑपरेशन के काम में लगा रहे हैं. इससे पहले रेस्क्यू टीम ने नदी से 19 शवों को बाहर निकाला।
रिपोर्ट के मुताबिक, यह छोटा पैसेंजर प्लेन था जो कंसास से वॉशिंगटन आ रहा था. विमान में 65 लोगों के बैठने की क्षमता थी. कहा जा रहा है कि हादसे के समय प्लेन में 64 यात्री थे. जबकि सेना के हेलिकॉप्टर में तीन लोग थे. यह हादसा उस समय हुआ, जब प्लेन एयरपोर्ट पर लैंड करने जा रहा था. तभी पीछे से आ रहे अमेरिकी सेना के ब्लैक हॉक हेलिकॉप्टर उससे टकरा गया. इसके बाद दोनों क्रैश होकर पोटोमैक नदी में गिर गए. प्लेन की जिस हेलिकॉप्टर से टक्कर हुई, वह Sirosky H-60 हेलिकॉप्टर था।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चिंतपूर्णी में चलाया विशेष सफाई अभियान: विधिक सेवा प्राधिकरण ऊना द्वारा

ऊना – जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊना द्वारा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण हिमाचल प्रदेश के निर्देशानुसार जिला के विभिन्न क्षेत्रों में स्वच्छता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। विशेष अभियान के तहत चलाए...
पंजाब

अमृतसर में थाने के बाहर से मिला आईईडी, जांच में जुटी पुलिस

अमृतसर: अजनाला पुलिस थाने के बाहर से रविवार को आईईडी बरामद किया गया है। यह वही पुलिस थाना है जहां खालिस्तानी कट्टरपंथी अमृतपाल ने हमला करके अपने साथियों को छुड़ाया था। इस पुलिस थाने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चुनाव पर्यवेक्षक ने राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों से की बैठक

देहर्रा / तलवाड़ा : राकेश शर्मा । विधानसभा उपचुनाव को लेकर देहरा के लिए चुनाव आयोग द्वारा नियुक्त सामान्य पर्यवेक्षक इज़राइल वात्रे इंटी (आईएएस) ने आज सोमवार को चुनावी उम्मीदवारों एवं राजनीतिक पार्टियों के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

4 लोगों से 107.93 ग्राम चिट्टा बरामद, चारों ग्रिफ्तार : चिट्टे की सप्लाई करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश

शिमला : पुलिस पुलिस ने उत्तराखंड के मार्ग का इस्तेमाल कर चिट्टे की सप्लाई करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस गिरोह के पीछे पुलिस काफी समय से पड़ी हुई थी। जानकारी...
Translate »
error: Content is protected !!