680 करोड़ रुपए की राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्ट-अप योजना : प्रथम चरण में ई-टैक्सी योजना का शुभारंभ किया मुख्यमंत्री

by

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज शिमला में 680 करोड़ रुपए की राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्ट-अप योजना के प्रथम चरण में ई-टैक्सी योजना का शुभारंभ किया। उन्होंने ई-टैक्सी के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करने की सुविधा प्रदान करने के लिए परिवहन विभाग की वेबसाइट का उद्घाटन किया। इसके माध्यम से आवेदक एक महीने की अवधि के भीतर इस वेबसाइट पर जाकर अपना पंजीकरण करवा सकता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले चरण में ई-टैक्सी के लिए 500 परमिट जारी किए जाएंगे तथा आने वाले समय में मांग के आधार पर परमिट की संख्या बढ़ाई जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बेरोजगार युवाओं को निश्चित आय प्रदान करने के लिए चरणबद्ध तरीके से सरकारी विभागों को ई-टैक्सी उपलब्ध करवाने के अलावा युवाओं को ई-टैक्सी, ई-बस तथा ई-ट्रक की खरीद के लिए 50 प्रतिशत सब्सिडी भी प्रदान करेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बेटी के कमरे से आवाजें आ रही थी : दरवाजा खुलवाया और गुस्से में बेटी की गला दबाकर कर दी हत्या

मुंगेर :  बिहार के मुंगेर थाना क्षेत्र में एक मां ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने मां और चाचा को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि बेटी के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला में 1,47,892 राशन कार्ड धारकों में 5,81,598 जनसंख्या हो रही लाभान्वित – ADC महेंद्र पाल गुर्जर

ऊना, 10 जनवरी – सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत 310 उचित मूल्यों की दुकानों के माध्यम से जिला के 1,47,892 राशन कार्ड धारकों को लाभान्वित किया जा रहा है। यह जानकारी एडीसी महेंद्र पाल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

48 आईटीआई प्रशिक्षुओं ने किया मतदाता बनने के लिए आवेदन

मंडी, 3 जनवरी। सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम मंडी सदर ओम कांत ठाकुर ने बताया मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए वोटर हेल्पलाइन एप के माध्यम से पात्र 48 आईटीआई प्रशिक्षुओं ने आवेदन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

समग्र शिक्षा अभियान के तहत केंद्र से मिले बजट 817.61 करोड़ रुपये का 100 प्रतिशत खर्च करने में सफलता : राजेश शर्मा

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश पिछले वितीय वर्ष में समग्र शिक्षा अभियान के तहत केंद्र से मिले बजट का 100 प्रतिशत खर्च करने में सफलता पाई है। यह राशि 817.61 करोड़ रुपये...
Translate »
error: Content is protected !!