69वीं राष्ट्रीय छात्रा अंडर-19 हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए घुमारवीं तैयार : देश भर के 30 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों की टीमें ले रही हैं भाग

by
तकनीकी शिक्षा मंत्री एक फरवरी को करेंगे शुभारंभ, शिक्षा मंत्री 5 फरवरी को करेंगे समापन, सभी व्यवस्थाएं पूर्ण
एएम नाथ। घुमारवीं (बिलासपुर), 30 जनवरी: 69वीं राष्ट्रीय अंडर-19 छात्रा हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए बिलासपुर का घुमारवीं पूरी तरह से तैयार हो गया है। इस प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। इस प्रतियोगिता में देश के 30 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों की टीमें हिस्सा लेने घुमारवीं पहुंचना शुरू हो गई है तथा गुजरात राज्य की टीम घुमारवीं पहुंच चुकी है।
इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर पत्रकार वार्ता में जानकारी देते हुए संयुक्त निदेशक शिक्षा जे.सी. नेगी ने बताया कि इस प्रतियोगिता का शुभारंभ एक फरवरी को नगर व ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी प्रातः 11 बजे राजकीय छात्र वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घुमारवीं के प्रांगण में जबकि समापन 5 फरवरी को शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर करेंगे।
उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश में राष्ट्रीय स्तर की यह तीसरी प्रतियोगिता का आयोजन घुमारवीं में किया जा रहा है। इससे पहले जिला सिरमौर के पांवटा साहिब में अंडर-14 वाॅलीबाॅल जबकि सोलन के नालागढ़ में अंडर-19 छात्रा कबड्डी की राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं को सफलतापूर्वक आयोजित किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि हैंडबाॅल की इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए राजकीय छात्र वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घुमारवीं में आयोजन समिति ने खेल मैदान सहित अन्य सभी तैयारियों को पूर्ण कर लिया गया है। देश भर के विभिन्न राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों से आने वाली टीमों के स्वागत के लिए रेलवे स्टेशन कीरतपुर साहिब तथा आनंदपुर साहिब में हेल्प डेस्क स्थापित किये हैं। टीमों को घुमारवीं तक लाने के लिए परिवहन की विशेष व्यवस्था की गई है।
जे.सी. नेगी ने बताया कि छात्रा खिलाड़ियों एवं अन्य आॅफिशियल के लिए घुमारवीं एवं आसपास के क्षेत्रों में ठहराव के साथ-साथ भोजन की भी बेहतरीन व्यवस्था सुनिश्चित की है। इसके अतिरिक्त स्थानीय प्रशासन के सहयोग से सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किये हैं। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा ताकि दूसरे राज्यों से आने वाली खिलाड़ियों को प्रदेश की समृद्ध संस्कृति से भी रू-ब-रू करवाया जा सके।
उन्होंने इस राष्ªटीय प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए क्षेत्रवासियों से भी सहयोग की अपील की है ताकि घुमारवीं का नाम राष्ट्रीय स्तर पर एक अच्छी पहचान स्थापित कर सके।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

जिले में अवैध खनन नहीं किया जाएगा बर्दाश्त, अवैध माइनिंग के संबंध में नियमों के मुताबिक की जा रही है एफ.आई.आर दर्ज : डिप्टी कमिश्नर

होशियारपुर, 20 अगस्त : डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने बताया कि जिले में जन समस्याओं को लेकर रोजाना संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश जारी किए जा रहे है और यकीनी बनाया जा रहा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

किन्नौर में गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर, 2 की मौत, चार गंभीर घायल

एएम नाथ। किन्नौर :   हिमाचल प्रदेश के जिला किन्नौर में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। हादसा बीते दिन देरशाम को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना जिले में 30 मई से 1 जून तक प्रतिबंधित रहेगी शराब की बिक्री – विनोद डोगरा

ऊना, 30 मई। राज्य कर व आबकारी विभाग ऊना द्वारा आदर्श आचार संहिता और ड्राई-डे को सख्ती से लागू करने के लिए आबकारी अधिनियम के तहत व्यापक चैकिंग की जा रही है। इस संबंध...
article-image
पंजाब

9 अगस्त को जिला हैडक्वार्टरों पर सामराज के विरोध दिवस मनाने संबंधी बैठक

गढ़शंकर, 5 अगस्त: आज यहां पार्टी की तहसील कमेटी की बैठक मोहन लाल की अध्यक्षता में हुई, जिसमें जिला सचिव कामरेड गुरनेक सिंह भज्जल विशेष रूप से उपस्थित हुए। पार्टी के फैसले के बारे...
Translate »
error: Content is protected !!