7 अगस्त को गोल्डन हैरीटेज में होगा ‘त्रिंझनां तीज मेला 2025 : आशिका जैन

by

मुख्यमंत्री पंजाब की धर्मपत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर मुख्य मेहमान के तौर पर करेंगी शिरकत

– डिप्टी कमिश्नर ने कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : 
डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने जानकारी दी कि पर्यटन एवं संस्कृति विभाग, पंजाब की ओर से आगामी 7 अगस्त को गोल्डन हैरीटेज, टांडा रोड, होशियारपुर में प्रदेश स्तरीय ‘त्रिंझनां तीज मेला 2025’ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह समागम दोपहर 12 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित होगा।

डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि इस सांस्कृतिक समागम में मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान की धर्मपत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगी। उन्होंने कहा कि यह मेला पंजाब की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर और परंपराओं को जन-जन तक पहुंचाने का एक बेहतरीन अवसर होगा। उन्होंने आज गोल्डन हैरीटेज में आयोजित तैयारियों का जायजा लेते हुए विभिन्न विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि समागम की तैयारियों में कोई भी कमी नहीं रहनी चाहिए और सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ काम करें। डिप्टी कमिश्नर ने लोक निर्माण विभाग, नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग, पुलिस सहित सभी संबंधित विभागों को उनकी जिम्मेदारियों से अवगत करवाते हुए समय पर सभी इंतजाम पूरे करने के निर्देश दिए।

 

बैठक में उन्होंने कहा कि मेहमानों की सुविधा, सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और स्वास्थ्य सेवाओं की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और पारंपरिक गतिविधियों के माध्यम से तीज पर्व की लोक संस्कृति और पारंपरिक रंगों को जीवंत किया जाएगा। इस अवसर पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (सामान्य) अमरबीर कौर, सहायक कमिश्नर ओएशी मंडल, एस.पी. नवनीत कौर गिल, एस.डी.एम. गुरसिमरनजीत कौर के अलावा अन्य विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब राज्यसभा चुनाव में नवनीत चतुर्वेदी की गिरफ्तारी का विवाद

चंडीगड़ :  पंजाब में राज्यसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी के 10 विधायकों के फर्जी हस्ताक्षर से नामांकन दाखिल करने का मामला गरमा गया है। मंगलवार को जयपुर के नवनीत चतुर्वेदी को गिरफ्तार...
article-image
पंजाब

सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल पद्दी सूरा सिंह में ब्लॉक स्तरीय लोक नृत्य मुकाबले आयोजित :  पद्दी सूरा सिंह प्रथम, स्कूल ऑफ ऐमिनेंस गढ़शंकर द्वितीय तथा सरकारी हाई स्कूल डघाम रहा तृतीय स्थान पर 

गढ़शंकर, 23 अगस्त: पंजाब सरकार शिक्षा विभाग की हिदायतों  अनुसार ब्लाक गढ़शंकर-1 तथा गढ़शंकर-2 के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों के लोक नाच मुकाबले सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल पद्दी सूरा सिंह में आयोजित किए...
article-image
पंजाब

कबड्डी में छात्र व छात्राओं के वर्ग में नव आदर्श स्कूल कड़ूवाना रहा विजेता : रोटरी क्लब की ओर से कराई गई कबड्डी प्रतियोगिता

बद्दी, 4 फरवरी (तारा) : रोटरी क्लब की ओर से कराई गई छात्र व छात्राओं की अंडर 19 कबड्डी प्रतियोगिता में नव आदर्श स्कूल कड़ूवाना ने जीत दर्ज की। बद्दी के दशहरा मैदान में...
Translate »
error: Content is protected !!