7 की मौत, 10 गंभीर घायल, आईआईटी वाराणसी के 3 छात्र शामिल : ट्रैवलर खाई में गिरने से कुल्लू में

by

कुल्लू : हिमाचल के कुल्लू में रविवार रात हुए हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई है। 10 गंभीर रूप से घायल हैं, जिनमें आईआईटी वाराणसी के 3 छात्र शामिल हैं। इनके नाम हैं- निष्ठा, ईशान और प्रिया पाल। अन्य घायलों में अलग अलग नौकरीपेशा और अपना बिजनेस करने वाले लोग हैं। मरने वाले सभी लोग उत्तरप्रदेश और दिल्ली के रहने वाले थे।

कुल्लू के एसपी गुरुदेव शर्मा ने बताया कि औट-लुहरी NH-305 पर घियागी के पास ट्रैवलर बस (UP14 HT 8272) अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी थी। वाहन में ड्राइवर समेत करीब 17 लोग सवार थे। सातों मृतकों के शव बरामद कर लिए गए हैं। रविवार रात करीब 8:45 बजे टेंपो ट्रैवलर गिलोरी पास से घियागी की तरफ जा रही थी। इस दौरान चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। इसके बाद ट्रैवलर 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।
हादसे के बाद घायलों और मृतकों को खाई से निकालने का कार्य देर रात 1 बजे तक चला। घायलों को पहले बंजार सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती किया गया, लेकिन उनकी हालत को देखते हुए सभी को क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू रेफर किया गया। अब घायलों का उपचार क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में चल रहा है। 5 आपातकालीन वार्ड में भर्ती हैं, जबकि 5 घायलों को सर्जरी वार्ड में भर्ती किया गया है।हादसे की सूचना मिलते ही सबसे पहले स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने ही पुलिस-प्रशासन को जानकारी दी। जिभी वैली टूरिज्म डेवलपमेंट एसोसिएशन की टीम ने सबसे पहले मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया और उसके बाद प्रशासन और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची। घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए गाड़ागुशैणी, बंजार, सैंज और कुल्लू से 108 एंबुलैंस मौके पर पहुंची। NHAI की एंबुलेंस 1033 भी आई।
जानकारी के अनुसार, सभी 17 पर्यटक ट्रैवलर में जलोडी पास झील को निहारकर शाम के समय वापस जिभी स्थित कैंपिंग साइट लौट रहे थे, जहां वे ठहरे हुए थे।
मृतक :ऋषभ, पुत्र जितेंद्र कुमार गुप्ता, जैनपुर, उत्तर प्रदेश,अंशिका जैन, पुत्री संजय कुमार जैन, लखनपुर, उत्तर प्रदेश, सौरभ पुत्र बृजेश कुमार, दिल्ली, प्रियंका गुप्ता, पुत्री विजय गुप्ता, दिल्ली, किरण, पुत्री अशोक गुप्ता, दिल्ली, आदित्या, पुत्र सुनील कुमार गुप्ता, झांसी, उत्तर प्रदेश
अननमय, पुत्र अनंत दीक्षित, लखनऊ, उत्तर प्रदेश
घायल : जय अग्रवाल, खाटीपुर, मध्य प्रदेश,ईशान फरीदाबाद हरियाणा,अभिनय सिंह, लखनऊ, उत्तर प्रदेश,राहुल गोस्वामी, हिसार, हरियाणा
,ऋषभ, दिल्ली, अजय चौहान, गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश, लक्ष्य, जयपुर, राजस्थान,निष्ठा, कानपुर, उत्तर प्रदेश,प्रिया पाल, NIT, फरीदाबाद, हरियाणा, क्षितिजा अग्रवाल, हिसार, हरियाणा

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुकेश रेपसवाल ने मतदाता जागरूकता वाहन को दिखाई हरी झंडी

एएम नाथ। चंबा  : उपायुक्त एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसपाल ने आज मतदाता जागरूकता  वाहन को उपायुक्त कार्यालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मुख्य निर्वाचन...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

शिमला में व्यापारियों ने किया हनुमान चालीसा का पाठ, SP शिमला को बर्खास्त करने की मांग

एएम नाथ। शिमला :  संजौली में हजारों की संख्या में हिंदू संगठनों से जुड़े प्रदर्शनकारी बुधवार को धारा-163 तोड़कर संजौली पहुंच गए. यहां भीड़ को तितर बितर करने के लिए शिमला पुलिस ने लाठी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हिमाचल प्रदेश

कनाडा की पैराग्लाइडर पायलट की मौत : कड़ाके की ठंड और शव के पास गुजारी रात

शिमला :   हिमाचल प्रदेश में विश्वविख्यात पैराग्लाइडिंग साइट बीड़-बिलिंग से उड़ान भरने के बाद धर्मशाला के ऊपरी क्षेत्र त्रियुण्ड की पहाड़ियों में लापता हुई विदेशी महिला पैराग्लाइडर पायलट की मौत हो गई है। इस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुंदरनगर में तीन दिवसीय आपदा प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

एएम नाथ।  सुंदरनगर, 23 नवंबर :   जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण मंडी के सौजन्य से 21 नवंबर से 23 नवंबर तक आपदा जोखिम से निपटने हेतु तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन शनिवार को खंड...
Translate »
error: Content is protected !!