7 पंचायतों में 7 पदों के लिए उपचुनाव की अधिसूचना जारी

by
हमीरपुर 30 जनवरी। जिला की 7 ग्राम पंचायतों में रिक्त हुए पंचायत सदस्यों के कुल 7 पदों के लिए उपचुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गई है।
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) हेमराज बैरवा ने बताया कि ग्राम पंचायत चमनेड के वार्ड नंबर 3, ग्राम पंचायत बजरोल के वार्ड नंबर 4, ग्राम पंचायत बिझड़ी के वार्ड नंबर 5, ग्राम पंचायत ज्योली देवी के वार्ड नंबर 1, ग्राम पंचायत गाहली के वार्ड नंबर 4, लुद्दर महादेव के वार्ड नंबर 4 और ग्राम पंचायत मुंडखर के वार्ड नंबर 5 में पंचायत सदस्य के खाली पदों के लिए उपचुनाव करवाए जाएंगे।
उपायुक्त ने बताया कि इन पदों के लिए 8, 9 और 12 फरवरी को सुबह 11 से दोपहर बाद 3 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकते हैं। निर्धारित अवधि में दाखिल नामांकन पत्रों की जांच 13 फरवरी को होगी और 15 फरवरी को सुबह 10 से दोपहर बाद 3 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। अगर आवश्यक हुआ तो 25 फरवरी को सुबह 8 से सायं 4 बजे तक मतदान होगा।
उपायुक्त ने बताया कि चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही इन सातों पंचायतों में आदर्श आचार संहिता भी लागू हो गई है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

वरिष्ठ व जूनियर स्टाफ के 5 पद : शिवम इंस्टीचयूट बिलासपुर द्वारा भरे जाएंगे : उप रोजगार कार्यालय बंगाणा में साक्षात्कार 22 जुलाई को

ऊना, 19 जुलाई। व्यवसायिक प्रशिक्षण के लिए शिवम इंस्टीच्यूट बिलासपुर द्वारा पांच पद अधिूसचित किए गए हैं जिनमें वरिष्ठ आईटी स्टाफ में दो पद, जूनियर आईटी स्टाफ में दो पद और टेली स्टाफ का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में कानून-व्यवस्था ध्वस्त और माफिया राज हावी : जयराम ठाकुर

जयराम ने कहा, मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री का ध्यान केवल अपने ‘मित्रों’ को कैबिनेट रैंक बांटने और परिवार के सदस्यों को नौकरी व पेंशन के लाभ पहुँचाने तक सीमित कहा, प्रदेश के लाखों बेरोजगार युवा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शादी मुबारक

बद्दी, 12 मार्च :  पलांखवाला के अशोक कौशल को चाहा मसूलखाना की सोनाली के साथ परिणय सूत्र में बंधने पर प्रथम न्यूज़ की ओर से ढेरों शुभकामनाएं। Share     
article-image
हिमाचल प्रदेश

डीपीआरओ कार्यालय के तकनीकी सहायक संजीव शर्मा सेवानिवृत्त

एएम नाथ। हमीरपुर 30 मई। जिला लोक संपर्क अधिकारी कार्यालय हमीरपुर में तकनीकी सहायक के रूप में सेवारत संजीव कुमार शर्मा शनिवार को सेवानिवृत्त हो गए। जिला लोक संपर्क अधिकारी और कार्यालय के अन्य...
Translate »
error: Content is protected !!