7 लाख रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ अरेस्ट : तरनतारन के ट्रैफिक इंचार्ज सब-इंस्पेक्टर बलजीत सिंह

by

चंडीगढ़ : पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम के तहत आज एक सब-इंस्पेक्टर को 7 लाख रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ अरेस्ट किया है। आरोपी पुलिसकर्मी की पहचान तरनतारन के ट्रैफिक इंचार्ज, सब-इंस्पेक्टर बलजीत सिंह के रूप में हुई है। विजिलेंस ब्यूरो के अधिकारी ने बताया कि आरोपी एसआई बलजीत सिंह को जिला एसएस नगर के खरड़ स्थित मॉडल टाउन निवासी शरणजीत सिंह जिम्मी की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया। बताया कि आरोपी बलजीत को इससे पहले एनडीपीएस के एक केस में सस्पेंड भी किया जा चुका है। शिकायतकर्ता शरणजीत सिंह ने बताया कि आरोपी पुलिसकर्मी ने उसके मां-पिता को अदालती केस में पेशी से छूट दिलाने के एवज में 10 लाख रुपऐ रिश्वत की डिमांड की। आरोपी ने यह रकम 7 और 3 लाख रुपए के रूप में दो किस्त में देने की मांग की। शिकायत की पुष्टि पर विजिलेंस टीम ने ट्रैप लगाया। फिर आरोपी एसआई बलजीत सिंह को पहली किस्त के 7 लाख रुपए लेते रंगे हाथ काबू कर लिया गया। इस कार्रवाई के दौरान दो सरकारी गवाह भी उपस्थित रहे।
आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम की धाराओं में विजिलेंस के । एसएएस नगर स्थित थाने फ्लाइंग स्कवायड-1 में केस दर्ज किया गया है। फिलहाल विजिलेंस टीम आरोपी से पूछताछ कर आगामी कार्रवाई में जुटी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

राहुल गांधी ने कर दिया बड़ा दावा :  हमारे पास एटम बम है, फटेगा तो चुनाव आयोग कहीं नहीं दिखेगा

नई दिल्ली : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शुक्रवार को बिहार में मतदाता सूची पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर चुनाव आयोग पर बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने मीडिया से बात करते...
article-image
पंजाब

हरपुरा की मांग पर स्टेडियम में रेसलिंग विंग बनाने व ट्रैक दो सौ मीटर चार सौ मीटर करने की खेल मंत्री ने की घोषणा

श्री हरगोबिंदपुर।  गांव हरपुरा में सरकारी सीनियर सैकंडरी स्कूल हरपुरा डंडाई में नए बनाए गए स्र्पोटस स्टेडियम का उदघाटन खेल मंत्री राणा गुरजीत सिंह पहुंचे। जिनका गांव में पहुंचने पर आल इंडिया जाट महासभा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

50 करोड़ रुपए के नोटों की गिनती : नोटों की संख्या ज्यादा होने के कारण मशीनों ने काम करना कर दिया बंद

नई दिल्ली : आयकर विभाग की टीम ने ओडिशा और झारखंड में बौध डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड पर छापेमार कार्रवाई की।  इस रेड में कंपनी से जुड़े ठिकानों से भारी मात्रा में नोटों की गड्डियां...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर के बार्ड नंबर पांच में माता की चौंकी श्रद्धापूर्वक लगवाई

गढ़शंकर। गढ़शंकर शहर के बार्ड नंबर पांच में बार्डवासियों ने माता की श्रद्धापूर्वक चौंकी लगवाई। जिसमें संजीव एंड संज मयुजिकल गु्रप गढ़ी मट्टों ने माता की भेंटें गाकर भक्तजनों को झूमने लगा दिया। माता...
Translate »
error: Content is protected !!