7 लोगों की डूब कर मृत्यु होने के हादसे की जांच एडीएम ऊना करेंगे जांच : पानी के नजदीक जाने पर लगा प्रतिबंध

by

ऊना: 2 अगस्तः बंगाणा उपमंडल के तहत अंदरौली में सात लोगों की डूब कर मृत्यु होने के हादसे की जांच के लिए अतिरिक्त दंडाधिकारी ऊना को जांच अधिकारी लगाया गया है। इस संबंध में आदेश जारी करते हुए उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने बताया कि एडीएम संबंधित पक्षों को जांच में शामिल करेंगे और उन्हें इसकी रिपोर्ट एक सप्ताह के भीतर देने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसे हादसे रोकने के लिए भी एडीएम को उपाय सुझाने को कहा गया है।
साथ ही जिला दंडाधिकारी राघव शर्मा ने कहा कि आपदा प्रबंधन कानून-2005 की धारा 33 व 34 के तहत आगामी आदेशों तक अंदरौली में झील के किनारों पर किसी के भी जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में झील का जल स्तर बढ़ता है, इसलिए यह आदेश जारी किए गए हैं तथा इन आदेशों की अनुपालना के लिए एसपी ऊना को पर्याप्त सुरक्षा बल सही स्थानों पर तैनात करने के आदेश दिए गए हैं। वहीं एसडीएम बंगाणा को सही स्थानों पर आम जनता को प्रतिबंध के संबंध में जानकारी देने के लिए सूचना पट्ट स्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

CBSE 10वीं के स्टूडेंट्स ध्यान दें 3 सब्जेक्ट्स में फेल हुए तो दूसरी परीक्षा का चांस खत्म….. पढ़े पूरी रिपोर्ट

नई दिल्ली : सीबीएसई की शासी संस्था ने कक्षा 10 के छात्रों के लिए दो परीक्षाओं की योजना को मंज़ूरी दे दी है। जून के अंतिम सप्ताह में हुई एक बैठक में, केंद्रीय माध्यमिक...
article-image
पंजाब

विनीत धीर का जालंधर का मेयर बनना बिरादरी के लिए गर्व की बातः सुदर्शन धीर

विनीत धीर का जालंधर का मेयर बनना बिरादरी के लिए गर् होशियारपुर / दलजीत अजनोहा आम आदमा पार्टी द्वारा विनीत धीर को जालंधर का मेयर बनाकर पूरी धीर बिरादरी का मान बढ़ाया गया है...
article-image
पंजाब

हरमनप्रीत कौर गिल प्रदेशाध्यक्ष व गुरप्रीत कौर बनीं महासचिव : जालंधर में स्त्री मुलाजिम तालमेल कमेटी की प्रदेश स्तरीय कन्वैंशन आयोजित

नंगल। स्त्री मुलाजिम तालमेल कमेटी पंजाब द्वारा स्त्री मुलाजिमों की मांगों को लेकर कन्वैंशन का आयोजन जालंधर के देश भगत यादगार हाल में किया गया। इस प्रदेश स्तरीय कन्वैंशन का आयोजन संगठन की प्रदेशाध्यक्ष...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

15 साल से शादीशुदा…होटल में दोस्त संग पकड़ी गई पत्नी : रोते हुए पति बोला- मैंने GPS लगाया था

अमृतसर से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने शादी, भरोसे और रिश्तों पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। यह घटना सिर्फ एक पति-पत्नी के रिश्ते की नहीं, बल्कि भरोसे, टूटे...
Translate »
error: Content is protected !!